OPSC 139 PGT bharti apply before 23 April 2021

OPSC 139 PGT bharti apply before 23 April 2021

OPSC 139 PGT bharti apply before 23 April 2021
ओडिशा में 139 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 23 अप्रैल से पहले करें आवेदन

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी किया था। यह भर्ती शिक्षक के पदों पर ग्रुप बी में विज्ञान संकाय के लिए है। उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू है। पीजीटी टीचर के कुल 139 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 मार्च 2021 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in जाएं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित है। ओपीएससी टीचर भर्ती नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक निचे दिया गया है।

रिक्तियों का विवरण:
भौतिक विज्ञान- 22 पद
रसायन विज्ञान- 23 पद
जीव विज्ञान- 14 पद
वनस्पति विज्ञान- 11 पद
गणित – 21 पद
अंग्रेजी – 21 पद

महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन शुरु होने की तिथि – 24 मार्च 2021
आवेदन की अंतिम तिथि- 23 अप्रैल 2021
शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि- 30 अप्रैल 2021


शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार का न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में पीजी उत्तीर्ण होना जरुरी है। साथ ही बी.एड की डिग्री अनिवार्य है।

आयु:
शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नोट: आयु की गणना 1 जनवरी 2021 के अनुसार की जाएगी।


चयन प्रक्रिया:
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स ही इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे।

ऐसे करें आवेदन:
पीजी टीचर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर 23 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।


OPSC 139 PGT bharti Official notification
https://drive.google.com/file/d/19AxFIG3O51mJwf39UdRUfcEUSoR0rrq6/view


Comments are closed.