GPSC 243 tax inspector bharti Graduate apply before 31 March 2021

GPSC 243 tax inspector bharti Graduate apply before 31 March 2021

GPSC 243 tax inspector bharti Graduate apply before 31 March 2021
गुजरात लोक सेवा आयोग ने स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर (Class-3) के रिक्त 243 पदों पर भर्ती, 31 मार्च 2021 से पहले करें आवेदन

गुजरात लोक सेवा आयोग ने स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर (Class-3) के रिक्त 243 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नियत तिथि तक आवेदन(ऑनलाइन) कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2021 है। जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, gpsc.gujarat.gov.in पर विजिट करें। नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक निचे की दिया गया है।


रिक्तियों का विवरण:
कुल पदों की संख्या – 243 पद

सामान्य – 101 पद
एससी – 17 पद
एसटी – 36 पद
एसईबीसी – 65 पद
ईडब्ल्यूएस – 24 पद

महत्वपूर्ण तिथियां:
स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन शुरू – 16 मार्च 2021
स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अंतिम तिथि : 31 मार्च, 2021
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 25 जुलाई, 2021


पात्रता मानदंड:
स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदक का मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार को कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान वांछनीय है। आवेदक को हिंदी और गुजराती भाषा आना चाहिए।


आयु सीमा:
न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवम अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है।
आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को मानक मानकर की जाएगी। अन्य किसी भी जानकारी के लिए ऊपर दिए गए नोटिफिकेशन देखें।


चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट) , मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती 2021 एग्जाम पैटर्न:
प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की ली जाएगी। इस परीक्षा में जनरल स्टडीज से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई 2021 को होना है।

मुख्य परीक्षा 3 घंटे की होगी। इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा लिखित होगी, जिसमें डिस्क्रिप्टिव प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में पहला पेपर गुजराती भाषा, दूसरा पेपर इंग्लिश लैंग्वेज, तीसरा और चौथा पेपर जनरल स्टडीज का होगा। यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2021 में किया जाएगा।


वेतनमान:
पांच वर्षों की अवधि तक 38090 रूपए /महीना। परिवीक्षा अवधि पूरी करने के बाद पे लेवल- 7 के अनुसार 39900 -126600 रूपए/ महीना।

ऐसे करें आवेदन:
स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवार सबसे पहले गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में जाएं। यहां भर्तियों से संबंधित डिटेल्स दिखाई देगी, जिसमें आपको स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती के नोटिफिकेशन भी होगा। यहां नोटिफिकेशन के निचे Apply Now का बटन भी होगा। अप्लाई करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें, और जानकारी भरें।


Official notification
https://gpsc.gujarat.gov.in/AdvertisementDetail?no=770&tab=Advertisement

Apply now

gpsc.gujarat.gov.in


Comments are closed.