करेंट अफेयर्स : 20 – 30 अप्रैल 2019 | Objective current affairs

करेंट अफेयर्स : 20 – 30 अप्रैल 2019 | Objective current affairs

कर्रेंट अफेयर्स : 20 – 30 अप्रैल | Objective current affairs

कल के current affairs के लिए यहाँ क्लिक करें:

Correct answer with explanation given below:

20 अप्रैल 2019

1. निम्नलिखित में से किस महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा 328 दिन तक अन्तरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड बनाया जायेगा?
a. अल्बीना मायरा
b. सुजेन विलियम्स
c. क्रिस्टीना कोच
d. पेट्रीशिया कोवेन


2. निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय महिला ब्रिटेन की फेलो रॉयल सोसाइटी की सदस्य बनने वाली 358 वर्ष के इतिहास में पहली महिला बनी हैं?
a. वर्षा कौल
b. गगनदीप कंग
c. बबीता गर्ग
d. नवज्योति भारती


3. हाल ही में किस यूनिवर्सिटी के एक स्टोर में 22 मिलियन वर्ष पुराने जानवर के जीवाश्म पाये गये?
a. ऑहियो यूनिवर्सिटी
b. मिशिगन यूनिवर्सिटी
c. होप्किंग्स यूनिवर्सिटी
d. ओरलैंड यूनिवर्सिटी


4. माली के प्रधानमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में देश में उनके खिलाफ बड़ रहे जनाक्रोश के चलते इस्तीफ़ा दे दिया?
a. इब्राहिम केईता
b. अमाडू तुमानी
c. एसिका मुहम्मद
d. सौमेलू बेउएबे मैगा


5. दिल्ली मेट्रो को किस राज्य में स्थित रेवा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना से बिजली मिलनी शुरू हो गयी है?
a. बिहार
b. राजस्थान
c. मध्य प्रदेश
d. ओडिशा


6. किस देश ने अपना पहला उपग्रह नेपालीसेट-1 सफलतापूर्वक लांच कर दिया है?
a. चीन
b. रूस
c. नेपाल
d. फ्रांस


7. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 में भारत निम्न में से कितने स्थान पर है?
a. 140वें
b. 138वें
c. 126वें
d. 132वें


8. भारत में किस देश के उच्चायुक्त रह चुके सोहैल महमूद ने 17 अप्रैल 2019 को देश के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया?
a. इराक
b. ईरान
c. बांग्लादेश
d. पाकिस्तान


9. किस देश के प्रधानमंत्री सौमेयलोयू बोबेये मैगा ने देश के मध्य में बढ़ती हिंसा से निपटने और गत महीने हुए नरसंहार को लेकर आलोचनाओं के बाद अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया?
a. रूस
b. माली
c. इराक
d. सूडान


10. हाल ही में भारत और किस देश की नौसेनाओं ने चार दिवसीय नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. बांग्लादेश
d. वियतनाम


उत्तर:

1. c. क्रिस्टीना कोच
विवरण: क्रिस्टीना कोच के मिशन की अवधि में विस्तार होने के साथ ही अब अंतरिक्ष स्टेशन में 328 दिन बिताने का नया रिकॉर्ड बन जाएगा. किसी भी महिला द्वारा एकल अंतरिक्ष यान में बिताया गया यह सबसे लंबा समय होगा.

2. b. गगनदीप कंग
विवरण: भारतीय मूल की वैज्ञानिक गगनदीप कंग रॉयल सोसायटी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. हरियाणा के फरीदाबाद की गगनदीप कंग ने 358 वर्षों के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला को इस सूची स्थान दिलाया है.

3. a. ऑहियो यूनिवर्सिटी
विवरण: हाल ही में ऑहियो यूनिवर्सिटी के एक स्टोर में 22 मिलियन वर्ष पुराने जानवर के जीवाश्म पाये गये. यह जीवाश्म सिम्बकुवा कुतोकाफ्रिका नामक शेर जैसे दिखने वाले विशालकाय मांसाहारी जीव के माने जा रहे हैं.

4. d. सौमेलू बेउएबे मैगा
विवरण: माली में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच प्रधानमंत्री सौमेलू बेउएबे मैगा और उनकी सरकार ने इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति कार्यालय ने गुरुवार को ट्विटर पर एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मैगा और उनके मंत्रिमंडल ने राष्ट्रपति इब्राहिम बूबाकर कीटा को त्यागपत्र सौंप दिया है.

5. c. मध्य प्रदेश
विवरण: दिल्ली मेट्रो को मध्य प्रदेश में रेवा स्थित मेगा सौर ऊर्जा परियोजना से बिजली मिलनी शुरू हो गयी है और आज उसे 27 मेगावाट बिजली मिली जिसे बाद में 99 मेगावाट तक बढाये जाने की योजना है.

6. c. नेपाल
विवरण: नेपाल ने अपना पहला उपग्रह नेपालीसेट-1 सफलतापूर्वक लांच कर दिया है. इसे अमेरिका के वर्जीनिया से अंतरिक्ष में छोड़ा गया. इसका वजन सिर्फ 1.3 किलोग्राम है.

7. a. 140वें
विवरण: विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 में भारत की रैकिंग पिछले वर्ष की तुलना में दो स्थान गिरकर 140वें स्थान पर पहुंच गई है.

8. d. पाकिस्तान
विवरण: भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके सोहैल महमूद ने 17 अप्रैल 2019 को देश के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया. सोहैल महमूद ने तहमीना जांजुआ का स्थान लिया है, जो दो साल तक पाकिस्तान की विदेश सचिव के रूप में सेवा देने के बाद 16 अप्रैल को इस पद से सेवानिवृत हो गईं.

9. b. माली
विवरण: माली के प्रधानमंत्री सौमेयलोयू बोबेये मैगा ने देश के मध्य में बढ़ती हिंसा से निपटने और गत महीने हुए नरसंहार को लेकर आलोचनाओं के बाद अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया.

10. d. वियतनाम
विवरण: भारत और वियतनाम की नौसेनाओं ने हाल ही में चार दिवसीय नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया. इस अभ्यास का आयोजन वियतनाम में कैम रनह खाड़ी में किया गया.


21 अप्रैल 2019

1. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस लॉन्च व्हीकल के चौथे चरण को जारी रखने के लिए मंजूरी प्रदान की है?
a. PSLV
b. GSLV
c. JKLS
d. KPLV

2. वह देश जिसने हाल ही में विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर (पानी एवं जमीन पर चलने वाली) ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया?
a. भारत
b. फ्रांस
c. चीन
d. अमेरिका

3. चुनाव प्रचार के दौरान गलतबयानी के कारण चुनाव आयोग ने किस महिला केन्द्रीय मंत्री के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे के लिए रोक लगा दी थी?
a. निर्मला सीतारमण
b. सुषमा स्वराज
c. हेमामालिनी
d. मेनका गांधी

4. वैज्ञानिकों की एक टीम ने किस महासागर में लगभग 11 हज़ार मीटर की गहराई में एक ऐसे अनोखे बैक्टीरिया की खोज की है, जो तैलीय पदार्थों को अपना भोजन बनाता है?
a. हिन्द महासागर
b. काला सागर
c. आर्कटिक सागर
d. प्रशांत महासागर

5. हाल ही में किस सरकारी विभाग द्वारा प्रत्येक राज्य में स्थानीय स्तर पर तीन महीने के भीतर जैव विविधता संबंध में समितियां गठित करने के बारे में पर्यावरण और वन मंत्रालय को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है?
a. दिल्ली हाई कोर्ट
b. राष्ट्रीय हरित अधिकरण
c. वन एवं पर्यावरण मंत्रालय
d. सुप्रीम कोर्ट

6. गूगल ने हाल ही में अफ्रीका के किस देश में पहली बार आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस केंद्र आरंभ किया है?
a. नामीबिया
b. कांगो
c. चाड
d. घाना

7. भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र का क्या नाम है जिसकी अगुवाई वाली टीम द्वारा तैयार क्यूबसैट को नासा द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जायेगा?
a. केशव राघवन
b. अम्बित प्रसाद
c. विपुल नाथ
d. चंद्रकात दत्तात्रेय

8. प्रसिद्ध कंपनी सोनी द्वारा जापान में हाल ही में किस नाम से टैक्सी सेवा आरंभ की गई है?
a. V. Pride
b. S.Ride
c. X.Taxi
d. P.Road

9. निम्नलिखित में से किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में कृत्रिम 3डी हृदय बनाने में सफलता प्राप्त की है?
a. भारत
b. चीन
c. अमेरिका
d. इज़राइल

10. खोजकर्ताओं ने हाल ही में केपलर-47 प्रणाली में कौन-से ग्रह की खोज की है?
a. पहले
b. दूसरे
c. तीसरे
d. चौथे


उत्तर:

1. b. GSLV
विवरण: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में जीयोसिंक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हेकिल (जीएसएलवी) के चौथे चरण को जारी रखने की मंजूरी दी. चौथे चरण के अंतर्गत 2021-24 की अवधि के दौरान 5 जीएसएलवी उड़ानें शामिल है.

2. c. चीन
विवरण: चीन ने विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर (पानी एवं जमीन पर चलने वाली) ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया. हवाई ड्रोनों एवं अन्य ड्रोन पोतों के साथ मिलकर यह युद्ध में त्रिकोण बना सकने में सक्षम है.

3. d. मेनका गांधी
विवरण: चुनाव प्रचार के दौरान गलतबयानी के कारण चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को चुनाव प्रचार से रोक दिया था. मेनका गांधी को 48 घंटे तक और और आजम खान को 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से रोका गया था.

4. d. प्रशांत महासागर
विवरण: वैज्ञानिकों की एक टीम ने पश्चिमी प्रशांत महासागर में लगभग 11 हज़ार मीटर की गहराई में एक ऐसे अनोखे बैक्टीरिया की खोज की है, जो तैलीय पदार्थों को अपना भोजन बनाता है.

5. b. राष्ट्रीय हरित अधिकरण
विवरण: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने प्रत्येक राज्य में स्थानीय स्तर पर तीन महीने के भीतर जैव विविधता संबंधी समितियां गठित करने के बारे में पर्यावरण और वन मंत्रालय को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

6. d. घाना
विवरण: गूगल ने परियोजना की घोषणा करने के एक वर्ष बाद घाना की राजधानी अकरा में अपना पहला अफ्रीकी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) केंद्र खोला है. अनुसंधान प्रयोगशाला अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी के लिए समर्पित परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और अनुसंधान वैज्ञानिकों की मेजबानी करेगी.

7. a. केशव राघवन
विवरण: केशव राघवन (21) की अगुवाई में येल अंडरग्रेजुएट एयरोस्पेस एसोसिएशन (वाईयूएए) के अनुसंधानकर्ताओं की टीम देश भर की उन 16 टीमों में शामिल है जिनके क्यूबसैट को 2020, 2021 और 2022 में अंतरिक्ष में भेजे जाने की योजना है.

8. b. S.Ride
विवरण: प्रसिद्ध कंपनी सोनी द्वारा जापान में S.Ride नाम से टैक्सी सेवा आरंभ की गई है. इसमें S का अर्थ सिंपल, स्मार्ट और स्पीड है.

9. d. इज़राइल
विवरण: इज़राइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिकों ने 3डी प्रिंटर से एक दिल बनाया है. यह हृदय मानव उत्तक और धमनियों की मदद से बनाया गया है.

10. c. तीसरे
विवरण: सैन डिएगो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में केपलर-47 प्रणाली में तीसरे ग्रह की खोज की गई है. यह ग्रह पृथ्वी से सात गुना बड़ा है और अपनी प्रणाली में सबसे बड़ा है.



22 अप्रैल 2019

1. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित किया जा रहा है?
a. दुबई
b. नई दिल्ली
c. शंघाई
d. दोहा


2. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण के पहले दिन भारत के किस खिलाड़ी ने जैवलीन थ्रो में भारत को रजत पदक दिलाया?
a. पारुल चौधरी
b. अन्नू रानी
c. अविनाश बोबले
d. गवित मुरली


3. हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से सम्बंधित ICP रिपोर्ट में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
a. 8वां
b. 14वां
c. 19वां
d. 25वां


4. भारतीय नौसेना ने हाल ही में गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त करने में माहिर किस आईएनएस युद्धपोत का जलावतरण किया है?
a. आईएनएस इम्फाल
b. आईएनएस पुडुचेरी
c. आईएनएस करियप्पा
d. आईएनएस द्रास


5. आईएन जहाज कोलकाता और शक्ति पीएलए (नौसेना) के 70वें वर्षगांठ समारोहों के एक हिस्से के रूप में अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भाग लेने के लिए किस देश में गये हैं?
a. स्पेन
b. चीन
c. अमेरिका
d. रूस


6. बीसीसीआई के लोकपाल डी.के. जैन ने ‘कॉफी विद करण’ विवाद को लेकर क्रिकेटर के.एल. राहुल और किस क्रिकेटर पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है?
a. हार्दिक पांड्या
b. भुवनेश्वर कुमार
c. रोहित शर्मा
d. शिखर धवन


7. पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने को लेकर भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन के लिए किस वीरता सम्मान पुरस्कार की सिफारिश की है?
a. परमवीर चक्र
b. शौर्य चक्र
c. वीर चक्र
d. महावीर चक्र


8. डोप टेस्ट में फेल होने के कारण 2008 बीजिंग ओलंपिक्स के 15,000 मीटर रेस के चैंपियन एसबेल किपरोप पर कितने साल का बैन लगाया गया है?
a. 4 साल
b. 5 साल
c. 7 साल
d. 10 साल


9. गृह मंत्रालय के मुताबिक देश भर के कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 से जुड़ चुके हैं?
a. 22
b. 18
c. 15
d. 20


10. निम्न में से किस दिन विश्व भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है?
a. 20 अप्रैल
b. 22 अप्रैल
c. 21 अप्रैल
d. 15 अप्रैल


उत्तर:
1. d. दोहा
विवरण: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण का 21 अप्रैल 2019 को दोहा, क़तर में शुभारंभ हुआ. चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 63 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

2. b. अन्नू रानी
विवरण: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण के पहले दिन अन्नू रानी ने 60.22 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ भारत का खाता खोला और भारत को रजत पदक दिलाया.

3. c. 19वां
विवरण: हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से सम्बंधित ICP रिपोर्ट में भारत को 19वां स्थान मिला है. इस सूची में कुल 28 देश शामिल हैं जिसमें भारत को 19वां स्थान मिला है.

4. a. आईएनएस इम्फाल
विवरण: भारतीय नौसेना ने हाल ही में आईएनएस इम्फाल का समुद्र में जलावतरण किया. भारतीय नौसेना के लिए निर्मित आईएनएस इम्फाल गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त करने में माहिर है. इसके निर्माण की मुख्य बात यह है कि इसे भारत में ही डिजाइन किया व बनाया गया है.

5. b. चीन
विवरण: आईएन जहाज कोलकाता और शक्ति पीएलए (नौसेना) के 70वें वर्षगांठ समारोहों के एक हिस्से के रूप में अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भाग लेने के लिए 21 अप्रैल 2019 को चीन के किंगदाओ में पहुंचे.

6. a. हार्दिक पांड्या
विवरण: बीसीसीआई के लोकपाल डी.के. जैन ने ‘कॉफी विद करण’ विवाद को लेकर क्रिकेटर के.एल. राहुल और हार्दिक पांड्या पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

7. c. वीर चक्र
विवरण: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने को लेकर भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन के लिए वीर चक्र की सिफारिश की है, जो युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च वीरता सम्मान है.

8. a. 4 साल
विवरण: डोप टेस्ट में फेल होने के कारण 2008 बीजिंग ओलंपिक्स के 15,000 मीटर रेस के चैंपियन एसबेल किपरोप पर 4 साल का बैन लगाया गया है. तीन बार विश्व चैंपियनशिप्स के स्वर्ण पदक विजेता 29 वर्षीय किपरोप के डोप टेस्ट में प्रतिबंधित दवाएं पाई गई हैं.

9. d. 20
विवरण: गृह मंत्रालय के मुताबिक देश भर के 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 से जुड़ चुके हैं. इस नंबर पर संकट की घड़ी में कोई भी तत्काल सहायता मांग सकता है. इस योजना के लिए सरकार ने कुल 321.69 करोड़ रुपए निर्धारित किए हैं.

10. b. 22 अप्रैल
विवरण: पूरे विश्व में 22 अप्रैल 2019 को पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है. पृथ्वी को संरक्षण प्रदान करने के लिए और सारी दुनिया से इसमें सहयोग और समर्थन करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है.


23 अप्रैल 2019


1. हाल ही में नासा ने सौरमंडल के किस ग्रह के बारे में अध्ययन रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि इसका कोर सॉलिड है?
a. जुपिटर
b. मार्स
c. मर्करी
d. प्लूटो

2. जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी JAXA द्वारा बुध ग्रह के शोध के लिए छोड़े गये यान का क्या नाम है?
a. BepiColombo
b. MercDense
c. PlanetPanel
d. Mission Soild

3. किस देश ने हाल ही में राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता रणनीति 2031 को अपनाया है?
a. यूएई
b. फ्रांस
c. जर्मनी
d. स्पेन

4. निम्नलिखित में से किस टीम ने हाल ही में संतोष ट्रॉफी 2019 का ख़िताब जीता है?
a. सर्विसेज़
b. पश्चिम बंगाल
c. सूरत
d. मुंबई

5. लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक़्स एण्ड पॉलिटिकल साइंस ने किस भारतीय अर्थशास्त्री के नाम पर असमानता का अध्ययन करने के लिए एक नया चेयर स्थापित करने की घोषणा की है?
a. मनमोहन सिंह
b. रघुराम राजन
c. अमर्त्य सेन
d. बाबासाहेब आंबेडकर

6. अमेरिका ने घोषणा की है कि वह इस साल 2 मई के बाद भारत समेत कितने देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने की छूट नहीं देगा?
a. आठ
b. दस
c. चार
d. पांच

7. अरब लीग ने किस देश के लिए 100 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है?
a. नेपाल
b. चीन
c. फिलिस्तीन
d. रूस

8. चुनाव आयोग ने एक विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता व पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर कितने घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. 22 घंटे
b. 32 घंटे
c. 42 घंटे
d. 72 घंटे

9. किस देश में ईस्टर के मौके पर हुए धमाकों के बाद 22 अप्रैल 2019 की आधी रात से देश में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी गई है?
a. श्रीलंका
b. अमेरिका
c. जापान
d. भूटान

10. निम्न में से किस दिन विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है?
a. 22 अप्रैल
b. 23 अप्रैल
c. 25 अप्रैल
d. 20 अप्रैल


उत्तर:
1. c. मर्करी
विवरण: हाल ही में नासा द्वार जारी जानकारी के अनुसार मर्करी अर्थात् बुध ग्रह का कोर पूरी तरह सॉलिड है तथा इसपर अभी शोध किया जाना बाकी है.

2. a. BepiColombo
विवरण: जापान की अन्तरिक्ष एजेंसी JAXA और यूरोप की एजेंसी ESA द्वारा संयुक्त रूप से छोड़े गये अभियान को BepiColombo नाम दिया गया है. इस अभियान के 2025 तक बुध ग्रह तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

3. a. यूएई
विवरण: यूएई मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता रणनीति 2031 को अपनाया है. इसका उद्देश्य यूएई को 2031 तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता में एक वैश्विक नेता के रूप में स्थान देना है और एक एकीकृत प्रणाली विकसित करना है जो देश में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को नियोजित करता है.

4. a. सर्विसेज
विवरण: सर्विसेज की टीम ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए पंजाब को 1-0 से हराकर छठी बार संतोष ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीता. सर्विसेज के लिए मैच का एकमात्र गोल बिकास थापा ने 61वें मिनट में दागा.

5. c. अमर्त्य सेन
विवरण: लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक़्स एण्ड पॉलिटिकल साइंस ने भारत के अर्थशास्त्री नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के सम्मान में असमानता का अध्ययन करने के लिए चेयर यानी अध्ययन पीठ की स्थापना की है.

6. a. आठ
विवरण: अमेरिका ने घोषणा की है कि वह इस साल 2 मई के बाद भारत समेत आठ देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने की छूट नहीं देगा. गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर 2018 में अमेरिका ने भारत समेत 8 देशों को ईरान से सीमित मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के लिए 6 महीने की छूट दी थी.

7. c. फिलिस्तीन
विवरण: अरब लीग ने फिलिस्तीन के लिए 100 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है. इस वर्ष के शुरू में इजराइल ने फिलिस्तीन के लिए कर हस्तांतरण पर रोक लगा दी थी.

8. d. 72 घंटे
विवरण: चुनाव आयोग ने एक विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता व पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है.

9. a. श्रीलंका
विवरण: श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए धमाकों के बाद 22 अप्रैल 2019 की आधी रात से देश में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी गई है. इससे आतंकवाद को रोकने के लिए सुरक्षाबलों के अधिकार में बढ़ोत्तरी हो जाएगी.

10. b. 23 अप्रैल
विवरण: विश्व भर में 23 अप्रैल 2019 को विश्व पुस्तक एवं कॉपीराईट दिवस मनाया गया. इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा पढ़ने, प्रकाशन और कॉपीराइट संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये गये.



24 अप्रैल 2019

1. निम्नलिखित में से किस दिन राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है?
a. 24 अप्रैल
b. 23 अप्रैल
c. 22 अप्रैल
d. 21 अप्रैल

2. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट के अनुसार; भारत की निम्नलिखित औद्योगिक दुर्घटना में से कौन-सी 20वीं शताब्दी की प्रमुख औद्योगिक दुर्घटनाओं में सूचीबद्ध है?
a. जयपुर अग्निकांड (2009)
b. भोपाल गैस त्रासदी (1984)
c. बॉम्बे डॉक धमाका (1944)
d. चासनाला खनन आपदा (1975)

3. हाल ही में चर्चा में रहा माउंट अगुंग किस देश का एक सक्रिय ज्वालामुखी है?
a. मलेशिया
b. दक्षिण कोरिया
c. कंबोडिया
d. इंडोनेशिया

4. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बिल्किस बानो को गुजरात सरकार द्वारा कितना मुआवजा दिए जाने के लिए आदेश दिया है?
a. 10 लाख रुपये
b. 25 लाख रुपये
c. 35 लाख रुपये
d. 50 लाख रुपये

5. हाल ही में किस देश द्वारा भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने पर रामायण पर आधारित डाक टिकट जारी किया गया?
a. मालदीव
b. इंडोनेशिया
c. श्रीलंका
d. म्यांमार

6. बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस को दूसरी बार ‘दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड फॉर इमर्जिंग टैलेंट ऑफ द इयर’ से नवाज़ा गया है?
a. आहना कुमरा
b. करीना कपूर
c. अनुष्का शर्मा
d. सन्नी लियोन

7. पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में कजाख्स्तान के पहलवान को 12-7 से हराकर कौन सा पदक अपने नाम किया?
a. रजत पदक
b. कांस्य पदक
c. स्वर्ण पदक
d. इनमें से कोई नहीं

8. ईरान और किस देश ने संयुक्त सीमा अनुक्रिया बल की स्थापना करने का निर्णय लिया है?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. पाकिस्तान

9. किस देश से आयात होने वाले चोकलेट, दूध और इसके उत्पादों के आयात पर रोक को अनिश्चितकाल के लिये बढ़ा दिया गया है?
a. चीन
b. नेपाल
c. रूस
d. भूटान

10. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कितने किस्तों में 10,500 करोड़ रुपये जारी किए?
a. तीन
b. दो
c. चार
d. सात


उत्तर:
1. a. 24 अप्रैल
विवरण: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को मनाया जाता है. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस संविधान के अधिनियम -1992 (73वां संशोधन) को पारित करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

2. b. भोपाल गैस त्रासदी (1984)
विवरण: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने माना है की 1984 की भोपाल गैस त्रासदी, जिसमें हजारों लोग मारे गए, 20वीं सदी की दुनिया की “प्रमुख औद्योगिक दुर्घटनाओं” में से एक है.

3. d. इंडोनेशिया
विवरण: माउंट अगुंग इंडोनेशिया का सक्रिय ज्वालामुखी है. माउंट अगुंग ज्वालामुखी में फिर से हुए विस्फोट से आकाश में 2 किमी की ऊँचाई तक राख फैल गई.

4. d. 50 लाख रुपये
विवरण: गुजरात दंगा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 23 अप्रैल, 2019 को आदेश दिया कि राज्य सरकार गैंगरेप पीड़िता बिल्किस बानो को 50 लाख रुपए का मुआवजा दे. कोर्ट ने इस दौरान यह भी कहा कि वह बानो को नियमानुसार सरकारी नौकरी और घर मुहैया कराए.

5. b. इंडोनेशिया
विवरण: इंडोनेशिया ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे करने के उपलक्ष्य में रामायण की थीम पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया. इस डाक टिकट का डिजाइन इंडोनेशिया के जाने माने मूर्तिकार पद्मश्री बपक न्योमन नुआर्ता ने तैयार किया है.

6. a. आहना कुमरा
विवरण: बॉलीवुड एक्ट्रेस आहना कुमरा को एक बार फिर ‘दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड फॉर इमर्जिंग टैलेंट ऑफ द इयर’ से नवाज़ा गया है. आहना कुमरा को लगातार दूसरे साल यह पुरस्कार मिला है.

7. c. स्वर्ण पदक
विवरण: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और अपने भारवर्ग में दुनिया के नंबर-1 पहलवान बजरंग पुनिया ने यहां जारी एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि प्रवीण राणा को अपने वर्ग में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा.

8. d. पाकिस्तान
विवरण: ईरान और पाकिस्तान ने संयुक्त सीमा अनुक्रिया बल की स्थापना करने का निर्णय लिया है, हाल ही में आतंकवादी समूहों द्वारा इन दोनों देशों के सीमान्त क्षेत्रों में कई घातक हमले किये हैं.

9. a. चीन
विवरण: चीन से आयात होने वाले चोकलेट, दूध और इसके उत्पादों के आयात पर रोक को अनिश्चितकाल के लिये बढ़ा दिया गया है. चीन से दूध तथा इससे जुड़ उत्पादों के आयात पर रोक अब बंदरगाहों पर स्थित प्रयोगशालाओं में जहरीले रसायन मेलामीन का परीक्षण करने की सुविधा उपलब्ध होने तक जारी रहेगी.

10. b. दो
विवरण: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो किस्तों में 10,500 करोड़ रुपये जारी किए. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त के तहत 3.10 करोड़ छोटे एवं सीमांत किसानों को 2,000 – 2,000 रुपये जारी किए गए हैं और 2.10 करोड़ किसानों को योजना की दूसरी किस्त भी पहुंच चुकी है.



25 अप्रैल 2019

1. उत्तर कोरिया प्रमुख हाल ही में किस देश की यात्रा पर हैं?
a. चीन
b. रूस
c. मिस्र
d. सऊदी अरब

2. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्यक्षेत्र में दुर्घटनाओं और कार्य के चलते हुई बीमारियों से कितने कामगारों की मौत हो जाती है?
a. 18.5 लाख
b. 19.8 लाख
c. 22.4 लाख
d. 27.8 लाख

3. हाल ही में किस देश के पत्रकार सिरिल अलमिदा ने असैन्य और फौज के रिश्तों की ‘आलोचनात्मक और अनवरत कवरेज’ के लिए ‘द इंटरनेशनल प्रेस इंस्ट्टियूट’ (आईपीआई) के ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो’ पुरस्कार जीता है?
a. पाकिस्तान
b. सऊदी अरब
c. मिस्र
d. बांग्लादेश

4. वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक, 2019 में भारत का कौन-सा स्थान है?
a. 80वां
b. 75वां
c. 85वां
d. 70वां

5. पक्षी विज्ञानियों ने हाल ही में किस स्थान पर ‘वांगी-वांगी व्हाइट आई बर्ड’ की खोज की है?
a. ब्राज़ील
b. इंडोनेशिया
c. कंबोडिया
d. भारत

6. भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) और किस बैंक में अपनी पूरी हिस्सेदारी क्रमश: 1,450 करोड़ रुपये और 20 करोड़ रुपये में सरकार को बेच दी है?
a. राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)
b. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)
c. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
d. बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बीओबी)

7. अफ्रीका के किस देश में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दुनियाभर में मलेरिया का पहला वैक्सीन लॉन्च किया गया?
a. लीबिया
b. मोरक्को
c. मलावी
d. अंगोला

8. किस हाईकोर्ट ने ‘टिकटॉक’ के एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड ना किया जा सकने वाला बैन एक हफ्ते बाद हटा लिया?
a. दिल्ली हाईकोर्ट
b. मद्रास हाईकोर्ट
c. इलाहाबाद हाईकोर्ट
d. पटना हाईकोर्ट

9. वैज्ञानिकों के अनुसार, किस ग्रह पर संभावित तौर पर पहले ज्ञात भूकंप के झटकों का पता लगाया है?
a. मंगल ग्रह
b. बुध ग्रह
c. शनि ग्रह
d. बृहस्पति ग्रह

10. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने किस वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए दिशानिर्देश जारी किया है?
a. सात वर्ष
b. दस वर्ष
c. चौदह वर्ष
d. पांच वर्ष

उत्तर:
1. b. रूस
विवरण: उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग अपनी निजी ट्रेन से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी पहली मुलाकात के लिए रूस पहुंचे.

2. d. 27.8 लाख
विवरण: हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हर साल कार्य से जुड़ी दुर्घटनाओं और कार्य के चलते हुई बीमारियों से 27.8 लाख कामगारों की मौत हो जाती है. काम के लंबे घंटे और बीमारियों के चलते ऐसा होता है.

3. a. पाकिस्तान
विवरण: पाकिस्तान के एक पत्रकार सिरिल अलमिदा ने देश में असैन्य और फौज के रिश्तों की ‘आलोचनात्मक और अनवरत कवरेज’ के लिए ‘द इंटरनेशनल प्रेस इंस्ट्टियूट’ (आईपीआई) के ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो’ पुरस्कार जीता है.

4. a. 80वां
विवरण: हाल ही में वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक (Global Talent Competitiveness Index), 2019 का छठवां संस्करण जारी किया गया. इस सूचकांक के अनुसार भारत 80वें स्थान पर है.

5. b. इंडोनेशिया
विवरण: पक्षी विज्ञानियों ने हाल ही में इंडोनेशिया में ‘वांगी-वांगी व्हाइट आई बर्ड’ तथा ‘वक्ताबी व्हाइट आई बर्ड’ की खोज की है. वैज्ञानिकों ने इन पक्षियों पर शोध आरंभ कर दिया है.

6. a. राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)
विवरण: भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) में अपनी पूरी हिस्सेदारी क्रमश: 1,450 करोड़ रुपये और 20 करोड़ रुपये में सरकार को बेच दी है.

7. c. मलावी
विवरण: विश्व का पहला मलेरिया का टीका अफ्रीकी देश मलावी में लॉन्चु कर दिया गया है. विश्वभर में प्रत्येक साल लाखों मौतों के कारण मलेरिया का पहला टीका लॉन्च किया गया है. इस जानलेवा बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए पिछले 30 साल से इस टीके को लाने के प्रयास किए जा रहे थे.

8. b. मद्रास हाईकोर्ट
विवरण: मद्रास हाईकोर्ट ने ‘टिकटॉक’ के एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड ना किया जा सकने वाला बैन एक हफ्ते बाद हटा लिया. टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस के मुताबिक, उसके पास आपत्तिजनक कंटेंट का अपलोड रोकने वाली टेक्नोलॉजी है.

9. a. मंगल ग्रह
विवरण: वैज्ञानिकों ने 23 अप्रैल 2019 को बताया कि उन्होंने मंगल ग्रह पर संभावित तौर पर पहले ज्ञात भूकंप के झटकों का पता लगाया है.

10. d. पांच वर्ष
विवरण: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नए दिशानिर्देशों के अनुसार, एक वर्ष से कम उम्र के शिशुओं को इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन से बिल्कुल भी परिचित नहीं होना चाहिए और पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए स्क्रीन देखने का समय एक दिन में एक घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए.


28 अप्रैल 2019

1. हाल ही में नासा ने सौरमंडल के किस ग्रह के बारे में अध्ययन रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि इसका कोर सॉलिड है?
a. जुपिटर
b. मार्स
c. मर्करी
d. प्लूटो

2. जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी JAXA द्वारा बुध ग्रह के शोध के लिए छोड़े गये यान का क्या नाम है?
a. BepiColombo
b. MercDense
c. PlanetPanel
d. Mission Soild

3. किस देश ने हाल ही में राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता रणनीति 2031 को अपनाया है?
a. यूएई
b. फ्रांस
c. जर्मनी
d. स्पेन

4. उत्तर कोरिया प्रमुख हाल ही में किस देश की यात्रा पर हैं?
a. चीन
b. रूस
c. मिस्र
d. सऊदी अरब

5. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्यक्षेत्र में दुर्घटनाओं और कार्य के चलते हुई बीमारियों से कितने कामगारों की मौत हो जाती है?
a. 18.5 लाख
b. 19.8 लाख
c. 22.4 लाख
d. 27.8 लाख

6. हाल ही में किस देश के पत्रकार सिरिल अलमिदा ने असैन्य और फौज के रिश्तों की ‘आलोचनात्मक और अनवरत कवरेज’ के लिए ‘द इंटरनेशनल प्रेस इंस्ट्टियूट’ (आईपीआई) के ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो’ पुरस्कार जीता है?
a. पाकिस्तान
b. सऊदी अरब
c. मिस्र
d. बांग्लादेश

7. वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक, 2019 में भारत का कौन-सा स्थान है?
a. 80वां
b. 75वां
c. 85वां
d. 70वां

8. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित किया जा रहा है?
a. दुबई
b. नई दिल्ली
c. शंघाई
d. दोहा

9. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण के पहले दिन भारत के किस खिलाड़ी ने जैवलीन थ्रो में भारत को रजत पदक दिलाया?
a. पारुल चौधरी
b. अन्नू रानी
c. अविनाश बोबले
d. गवित मुरली

10. हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से सम्बंधित ICP रिपोर्ट में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
a. 8वां
b. 14वां
c. 19वां
d. 25वां

उत्तर:
1. c. मर्करी
विवरण: हाल ही में नासा द्वार जारी जानकारी के अनुसार मर्करी अर्थात् बुध ग्रह का कोर पूरी तरह सॉलिड है तथा इसपर अभी शोध किया जाना बाकी है.

2. a. BepiColombo
विवरण: जापान की अन्तरिक्ष एजेंसी JAXA और यूरोप की एजेंसी ESA द्वारा संयुक्त रूप से छोड़े गये अभियान को BepiColombo नाम दिया गया है. इस अभियान के 2025 तक बुध ग्रह तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

3. a. यूएई
विवरण: यूएई मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता रणनीति 2031 को अपनाया है. इसका उद्देश्य यूएई को 2031 तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता में एक वैश्विक नेता के रूप में स्थान देना है और एक एकीकृत प्रणाली विकसित करना है जो देश में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को नियोजित करता है.

4. b. रूस
विवरण: उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग अपनी निजी ट्रेन से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी पहली मुलाकात के लिए रूस पहुंचे.

5. d. 27.8 लाख
विवरण: हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हर साल कार्य से जुड़ी दुर्घटनाओं और कार्य के चलते हुई बीमारियों से 27.8 लाख कामगारों की मौत हो जाती है. काम के लंबे घंटे और बीमारियों के चलते ऐसा होता है.

6. a. पाकिस्तान
विवरण: पाकिस्तान के एक पत्रकार सिरिल अलमिदा ने देश में असैन्य और फौज के रिश्तों की ‘आलोचनात्मक और अनवरत कवरेज’ के लिए ‘द इंटरनेशनल प्रेस इंस्ट्टियूट’ (आईपीआई) के ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो’ पुरस्कार जीता है.

7. a. 80वां
विवरण: हाल ही में वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक (Global Talent Competitiveness Index), 2019 का छठवां संस्करण जारी किया गया. इस सूचकांक के अनुसार भारत 80वें स्थान पर है.

8. d. दोहा
विवरण: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण का 21 अप्रैल 2019 को दोहा, क़तर में शुभारंभ हुआ. चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 63 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

9. b. अन्नू रानी
विवरण: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण के पहले दिन अन्नू रानी ने 60.22 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ भारत का खाता खोला और भारत को रजत पदक दिलाया.

10. c. 19वां
विवरण: हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से सम्बंधित ICP रिपोर्ट में भारत को 19वां स्थान मिला है. इस सूची में कुल 28 देश शामिल हैं जिसमें भारत को 19वां स्थान मिला है.


29 अप्रैल 2019

1. बीसीसीआई ने हाल ही में कितने खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है?
a. चार
b. पांच
c. छह
d. सात


2. हाल ही में भारत में किस कार निर्माता कंपनी ने अगले वर्ष 1 अप्रैल से डीज़ल कारों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है?
a. टोयोटा इंडिया
b. टाटा मोटर्स
c. मारुति सुज़ुकी इंडिया
d. रेनॉल्ट इंडिया


3. ओडिशा में किस चक्रवाती तूफ़ान को लेकर चेतावनी जारी की गई है?
a. कल्पना
b. रुद्रा
c. राशि
d. फानी


4. लोकसभा के चौथे चरण के चुनावों में सबसे अधिक किस राज्य की सीटों पर मतदान किया जा रहा है?
a. गुजरात
b. उत्तर प्रदेश
c. महाराष्ट्र
d. राजस्थान


5. वह कम्पनी जिसने हाल ही में FC5 आलू उगाने पर बिना मंजूरी लिए इस किस्म के आलू उगाने वाले किसानों पर केस दर्ज कराया है?
a. ब्रिटानिया
b. पेप्सिको
c. नेस्ले
d. केएफसी


6. श्रीलंका सरकार ने कोलंबो में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद निम्न में से किस प्रकार के कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. बुर्का
b. साड़ी
c. कुर्ता पायजामा
d. ऊनी शॉल


7. भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने रेसलर विनेश फोगाट और किस रेसलर को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की है?
a. सुशील कुमार
b. महाबली शेरा
c. बजरंग पूनिया
d. सत्येंद्र डागर


8. किस देश की क्लेयर पोलोसॉक पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन गई हैं?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. ऑस्ट्रेलिया


9. भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) महात्मा गांधी सीरीज के कितने रुपए के नए नोट को जल्द ही जारी करने की घोषणा की?
a. 20 रुपए
b. 10 रुपये
c. 30 रुपये
d. 50 रुपये


10. निम्न में से किस देश ने भारत को बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों के उल्लंघन के लिए ऐसे देशों की सूची में रखा है, जिनकी वह इस मामले में प्राथमिकता के साथ निगरानी करेगा?
a. चीन
b. पाकिस्तान
c. अमेरिका
d. नेपाल


उत्तर:

1. a. चार
विवरण: बीसीसीआई ने हाल ही में चार खिलाड़ियों – मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जडेजा, पूनम यादव – को अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है.

2. c. मारुति सुज़ुकी इंडिया
विवरण: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया ने अगले वर्ष 1 अप्रैल से डीज़ल कारों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है.

3. d. फानी
विवरण: मौसम विभाग के अनुसार तूफान फानी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में तेज होता जा रहा है और अगले 24 घंटों में इसके अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. इस तूफान के चलते तमिलनाडु एवं आंध्रप्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.

4. c. महाराष्ट्र
विवरण: 17वीं लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल 2019 को शुरू हो गया है. इस चरण में 72 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. चौथे चरण में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 सीटों पर वोटिंग हो रही है.

5. b. पेप्सिको
विवरण: पेप्सिको का कहना है कि बिना इजाज़त लिए किसान FC5 किस्म के आलू की खेती नहीं कर सकते. कंपनी ने इस किस्म के आलू की बिना इजाज़त बुआई करने वाले किसानों पर भारत में केस दर्ज किया है.

6. a. बुर्का
विवरण: श्रीलंका सरकार ने कोलंबो में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद बुर्का जैसे चेहरे ढकने वाले कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार ये फैसला राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लिया है. उन्होंने साथ ही सरकार के इस फैसले की जानकारी ट्विटर पर भी दी है.

7. c. बजरंग पूनिया
विवरण: भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की है.

8. d. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसॉक पुरुषों के अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन गई हैं.

9. a. 20 रुपए
विवरण: भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) महात्मा गांधी सीरीज के 20 रुपए के नए नोट को जल्द ही जारी करेगा. आरबीआई ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

10. c. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने भारत को बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों के उल्लंघन के लिए ऐसे देशों की सूची में रखा है, जिनकी वह इस मामले में प्राथमिकता के साथ निगरानी करेगा.


30 अप्रैल 2019

1. हाल ही में किस बैंक द्वारा देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन कार लोन जारी किये जाने की घोषणा की गई है?
a. एसबीआई
b. येस बैंक
c. एचडीएफसी
d. सेन्ट्रल बैंक


2. हाल ही में किस मुस्लिम बहुल देश ने हिंदू पिता, मुस्लिम मां की बेटी को जन्म प्रमाणपत्र दिया है?
a. पाकिस्तान
b. कुवैत
c. अफगानिस्तान
d. यूएई


3. हाल ही में किस देश में मानव के सबसे प्राचीन पैरों के निशान खोजे जाने का दावा किया गया है?
a. अमेरिका
b. चिली
c. ब्राज़ील
d. मेक्सिको


4. नेपाल ने हाल ही में माउंट एवरेस्ट से कितनी मात्रा में कचरा एकत्रित किया है?
a. 2000 किलोग्राम
b. 3000 किलोग्राम
c. 4000 किलोग्राम
d. 5000 किलोग्राम


5. भारत में हाल ही में किस जगह पर बोधिसत्वा की 1700 वर्ष पुरानी मूर्ति की खोज की गई है?
a. हरियाणा
b. तमिलनाडु
c. तेलंगाना
d. महाराष्ट्र


6. चीन और किस देश ने अंतरिक्ष में संभावनाएं तलाशने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. पाकिस्तान
b. नेपाल
c. भारत
d. रूस


7. निम्न में से किस खिलाड़ी ने 29 अप्रैल 2019 को टेबल टेनिस विश्व रैंकिंग में शीर्ष 25 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय बने?
a. अंचत शरत कमल
b. जी साथियान
c. मौमा दास
d. अंकिता दास


8. किस देश ने धमाकों के बाद सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध को हटाया है?
a. नेपाल
b. भूटान
c. श्रीलंका
d. चीन


9. किस मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में बताया है कि साल 2009 से जनवरी 2019 तक नक्सल-रोधी अभियानों में सुरक्षाबलों के 1,125 जवान शहीद हुए?
a. गृह मंत्रालय
b. रेल मंत्रालय
c. रक्षा मंत्रालय
d. इनमें से कोई नहीं


10. किस आईआईटी के अनुसंधानकर्ताओं ने भारती लिपि के लिए सरल ओसीआर सिस्टम विकसित किया?
a. आईआईटी कानपुर
b. आईआईटी दिल्ली
c. आईआईटी मद्रास
d. आईआईटी खड़गपुर


उत्तर:

1. a. एसबीआई
विवरण: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ‘ग्रीन कार लोन’ की शुरुआत की है. बैंक ने इसकी दरें सामान्य ऑटो लोन के मुकाबले 0.20 फीसदी कम तय की है.

2. d. यूएई
विवरण: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने प्रवासियों के लिए शादी के नियमों से इतर भारत के एक हिंदू व्यक्ति और मुस्लिम महिला की बेटी को जन्म प्रमाणपत्र दे दिया है.

3. b. चिली
विवरण: यह एक पैर का निशान है और वो भी 15,600 साल पुराना है. चिली में इसे खोजा गया है. शोधकर्ताओं के अनुसार, यह अमेरिका में पाया गया सबसे पुराना पैर का निशान माना जा रहा है.

4. b. 3000 किलोग्राम
विवरण: नेपाल में 14 अप्रैल से शुरू हुए महत्वकांक्षी सफाई अभियान के तहत माउंट एवरेस्ट से करीब 3,000 किलोग्राम ठोस कचरा हटाया गया है. इस अभियान का लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी से कचरे को हटाना है.

5. c. तेलंगाना
विवरण: खोजकर्ताओं ने हाल ही में तेलंगाना स्थित पानिगिरी में बोधिसत्वा की 1700 वर्ष पुरानी मूर्ति की खोज की है. माना जा रहा है कि यह इक्ष्वाकु के शासन के दौरान की है.

6. a. पाकिस्तान
विवरण: पाकिस्तान चीन और पाकिस्तान ने अंतरिक्ष में संभावनाएं तलाशने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इससे सदाबहार दोस्तों के बीच अंतरिक्ष विज्ञान सहयोग में नए दौर की शुरुआत हो गई है.

7. b. जी साथियान
विवरण: भारत के जी साथियान 29 अप्रैल 2019 को टेबल टेनिस विश्व रैंकिंग में शीर्ष 25 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय बने. आईटीटीएफ की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में साथियान चार स्थान के फायदे से 24वें पायदान पर पहुंच गए हैं.

8. c. श्रीलंका
विवरण: ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार धमाके के बाद अफवाह फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को श्रीलंका ने अब हटा लिया है.

9. a. गृह मंत्रालय
विवरण: गृह मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में बताया है कि साल 2009 से जनवरी 2019 तक नक्सल-रोधी अभियानों में सुरक्षाबलों के 1,125 जवान शहीद हुए.

10. c. आईआईटी मद्रास
विवरण: आईआईटी मद्रास के अनुसंधानकर्ताओं ने भारती लिपि के लिए सरल ओसीआर सिस्टम विकसित किया. इस प्रणाली के द्वारा भारती स्क्रिप्ट में लिखे गये दस्तावेजों को कंप्यूटर द्वारा पढ़ा जा सकता है.

 


कल के current affairs के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:https://padhobeta.com/blog/category/current-affairs/daily-current-affairs/


कल के current affairs के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:https://padhobeta.com/blog/category/current-affairs/daily-current-affairs/

Follow on Facebook: https://fb.com/padhobeta.2017


Join Our telegram Channel:

https://t.me/sscPadho for SSC
https://t.me/RailwayJobPrepration for Railway Job Preparation
https://t.me/padhobeta for daily GK/GS/Current affairs
https://t.me/Sarkari_Naukri for Job Alert
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_

daily current affairs with explanation, daily current affairs with explanation for all exams, daily current affairs with explanation, Objective current affairs,daily current affairs with explanation, daily current affairs with explanation for all exams, daily current affairs with explanation, Objective current affairs,daily current affairs with explanation, daily current affairs with explanation for all exams, daily current affairs with explanation, Objective current affairs,daily current affairs with explanation, daily current affairs with explanation for all exams, daily current affairs with explanation, Objective current affairs,daily current affairs with explanation, daily current affairs with explanation for all exams, daily current affairs with explanation, Objective current affairs, करेंट अफेयर्स,


Comments are closed.