करेंट अफेयर्स : 30 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 30 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 30 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

(उत्तर का विवरण निचे दिया गया है)(Also Available in English below)

 

1. हाल ही में पाकिस्तान ने किस महान शहीद स्वतंत्रता नायक के केस से जुड़ी सभी फाइलों को सार्वजनिक करने की घोषणा की?
a. लाला लाजपत राय
b. सुभाष चन्द्र बोस
c. चंद्र शेखर आज़ाद
d. भगत सिंह

2. हाल ही में किस देश ने अमेरिका के 60 राजनयिकों को निष्कासित करने का निर्णय लिया?
a. इराक
b. मिस्र
c. सऊदी अरब
d. रूस

3. हाल ही में सुजुकी ने किस कम्पनी के साथ मिलकर भारतीय बाजार में एक दूसरे के वाहन बेचने का निर्णय किया है?
a. टोयोटा
b. मारुति
c. टाटा मोटर्स
d. फॉक्सवैगन

4. हाल ही में किस प्रकार के अधिकारियों को पासपोर्ट जारी न किये जाने के नये दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं?
a. भ्रष्ट सिविल सेवा अधिकारी
b. क्रिमिनल पुलिस अधिकारी
c. रिश्वतखोर नेता
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
5. हाल ही में किस राज्य द्वारा अपने बजट में जिला सुशासन सूचकांक शुरू करने की घोषणा की गई?
a. बिहार
b. राजस्थान
c. हिमाचल प्रदेश
d. दिल्ली

6. हाल ही में पहली बार किस आईआईटी संस्थान ने विदेश जाकर इंटर्नशिप करने के लिए छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की?
a. आईआईटी दिल्ली
b. आईआईटी खड़गपुर
c. आईआईटी कानपुर
d. आईआईटी बॉम्बे

7. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर कितने वर्ष करने की घोषणा की है?
a. 62 वर्ष
b. 70 वर्ष
c. 65 वर्ष
d. 66 वर्ष

8. कार्मिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, रेलवे कर्मचारियों को भी एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) की सुविधा दी जाएगी और वे कितने साल में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकेंगे?
a. 8
b. 7
c. 4
d. 5

9. किस राज्य ने संगठित अपराध से निपटने हेतु महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) की भांति ही क़ानून पास किया है?
a. झारखंड
b. पंजाब
c. कर्नाटक
d. उत्तर प्रदेश

10. सशस्त्र बलों के सैन्य कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं हेतु वीरता पुरस्कार किनके द्वारा प्रदान किया गया?
a. राष्ट्रपति
b. उपराष्ट्रपति
c. राज्यपाल
d. इनमें से कोई नहीं

11. किस राज्य की विधानसभा ने विधायकों के वेतन में वृद्धि करने के लिए हाल ही में एक बिल पारित किया है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. गोवा
d. केरल

12. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के किस हेड कोच ने 29 मार्च 2018 को अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की?
a. डैरेन लेहमन
b. स्टीव स्मिथ
c. मिकी आर्थर
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:

1. d. भगत सिंह
विवरण: शहीद भगत सिंह और उनके साथियों पर चल रहे मुकदमे और फांसी से जुड़ी सभी फाइलों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने सार्वजनिक कर दिया है.

2. d. रूस
विवरण: अमेरिका पर पटलवार करते हुए रूस ने अपने देश से यूएस के 60 राजनयिकों को बाहर निकालने का फैसला किया है.

3 . a. टोयोटा
विवरण: जापान की टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन और सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने भारतीय बाजार में मिलकर एक दूसरे का वाहन बेचने का फैसला किया है.

4. a. भ्रष्ट सिविल सेवा अधिकारी
विवरण: कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी किये गए नए दिशा निर्देशों के अनुसार आपराधिक या भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे सिविल सेवा अधिकारियों को पासपोर्ट के लिए सतर्कता विभाग से मंजूरी नहीं दी जाएगी.

5. c. हिमाचल प्रदेश
विवरण: हिमाचल प्रदेश बजट में कहा गया कि जिला सुशासन सूचकांक शुरू होगा तथा जनमंच लगा कर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी.

6. b. आईआईटी खड़गपुर
विवरण: आईआईटी खड़गपुर की यूएस एलुमनाई फाउंडेशन द्वारा विदेश में वित्तीय सहायता के साथ छात्रों को इंटर्नशिप प्रदान करने की घोषणा की गई.

7. a. 62 वर्ष
विवरण: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की घोषणा की है.

8. c. 4
विवरण: कार्मिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, रेलवे कर्मचारियों को भी एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) की सुविधा दी जाएगी और वे 4 साल में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.

9. d. उत्तर प्रदेश
विवरण: महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) की भांति ही माफिया और संगठित अपराध से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2017 (यूपीकोका) विपक्ष के बहिर्गमन के बीच 27 मार्च 2018 को विधानसभा में दोबारा पारित हो गया.

10. a. राष्ट्रपति
विवरण: राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के सैन्य कर्मियों को अद्भुत वीरता, साहस और समर्पण दिखाने के लिए 3 कीर्ति चक्र और 17 शौर्य चक्र पुरस्कार प्रदान किए.

11. d. केरल
विवरण: केरल विधानसभा ने अपने मंत्रियों और विधायकों के वेतन में बढ़ोत्तरी को लेकर एक नया विधेयक पारित किया है.

12. a. डैरेन लेहमन
विवरण: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन लेहमन ने 29 मार्च 2018 को अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की.

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017

Join Our telegram Channel:

https://t.me/sscPadho for SSC
https://t.me/RailwayJobPrepration for Railway Job Preparation
https://t.me/padhobeta for daily GK/GS/Current affairs
https://t.me/Sarkari_Naukri for Job Alert
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
G+: https://plus.google.com/102104965871999812654

Comments are closed.