करेंट अफेयर्स : 14 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 14 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 14 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

(उत्तर का विवरण निचे दिया गया है)

1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रेक्स टिलरसन को हाल ही में विदेश मंत्री पद से हटाकर उनके स्थान पर किसे नियुक्त किया?
a. डेविड मूर
b. एंड्रीयो जोसेफ
c. माइक पॉम्पियो
d. जेम्स मैटिस

2. ब्लैक होल तथा बिंग बैंग थ्योरी के बारे में बताने वाले किस महान वैज्ञानिक का हाल ही निधन हो गया?
a. प्रो. यशपाल
b. प्रो. स्टीफन हॉकिंग
c. डॉ. एल्बर्ट स्टीव
d. डॉ. मार्क मैथ्यू

3. हाल ही में किस देश ने हाल ही में पाकिस्तान और चीन को चाबहार परियोजना में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है?
a. ईरान
b. अफगानिस्तान
c. रूस
d. भारत

4. पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से सबक लेते हुए आरबीआई ने हाल ही में किस बैंक सुविधा पर रोक लगाने की घोषणा की?
a. एमओडी
b. सीओपी
c. एमओयू
d. एलओयू

5. हाल ही में भारतीय दिवाला एवं दिवालियापन बोर्ड (आईबीबीआई) ने किस सरकारी संस्था के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये?
a. भारतीय रिज़र्व बैंक
b. वित्त मंत्रालय
c. पेट्रोलियम मंत्रालय
d. आयकर विभाग

6. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा हाल ही में किसे सीआईए प्रमुख के पद हेतु चयनित किया गया?
a. रेक्स टिलरसन
b. मैथ्यू हडसन
c. जीना हास्पेल
d. एंडी रोडिक

7. निम्न में से किसने टीबी उन्मूंलन शिखर सम्मेलन ‘द दिल्ली एंड टीबी समिट’ का उद्घाटन किया है?
a. वेंकैया नायडू
b. योगी आदित्यनाथ
c. नरेंद्र मोदी
d. अरविंद केजरीवाल

8. भारत ने किस अफ्रीकी देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए?
a. दक्षिण अफ्रीका
b. नाइजीरिया
c. घाना
d. मॉरिशस

9. किस राज्य सरकार ने 13 मार्च 2018 को बताया कि सरकारी कॉलेजों में अगले सत्र से छात्रों के लिए यूनीफॉर्म लागू करने संबंधी आदेश को वापस ले लिया गया है?
a. राजस्थान सरकार
b. बिहार सरकार
c. पंजाब सरकार
d. झारखंड सरकार

10. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज( एनएसई) ने 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही का परिणाम घोषित करने में असफल रहने को लेकर कितने कंपनियों पर जुर्माना लगाया है?
a. 20
b. 25
c. 24
d. 30

11. रन एडम स्पोर्ट्स ने किस विश्व शतरंज चैम्पियन को अपना खेल विशेषज्ञ और ब्रांड दूत नियुक्त किया है?
a. विश्वनाथन आनंद
b. पल मैग्नस कार्लसन
c. मीर सुल्तान खान
d. इनमें से कोई नहीं

12. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल फरवरी तक किस देश के सेना ने 134 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है?
a. नेपाली सेना
b. चीनी सेना
c. रुसी सेना
d. पाकिस्तानी सेना

उत्तर:

1. c. माइक पॉम्पियो
विवरण: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को बर्खास्त कर दिया तथा सीआईए के मौजूदा निदेशक माइक पॉम्पियो को यह पद सौंपा.

2. b. प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग
विवरण: विश्व के सुप्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक एवं ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में बताने वाले महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन हो गया. वे 76 वर्ष के थे.

3 . a. ईरान
विवरण: ईरान ने पाकिस्तान और चीन को चाबहार परियोजना में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है.

4. d. एलओयू
विवरण: आरबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से सबक लेते हुए एलओयू के जरिये बैंक गारंटी जारी करने की सुविधा पर रोक लगा दी है.

5. a. भारतीय रिज़र्व बैंक
विवरण: भारतीय दिवाला एवं दिवालियापन बोर्ड (आईबीबीआई) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.

6. c. जीना हास्पेल
विवरण: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीआईए के मौजूदा डायरेक्टर माइक पोम्पियो को विदेश मंत्री नियुक्त किया तथा उनके स्थान पर जीना हास्पेल को सीआईए प्रमुख चयनित किया गया.

7. c. नरेंद्र मोदी
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 मार्च 2018 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में टीबी उन्मूलन शिखर सम्मेलन ‘द दिल्ली एंड टीबी समिट’ का उद्घाटन किया.

8. d. मॉरिशस
विवरण: भारत ने मॉरिशस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए.

9. a. राजस्थान सरकार
विवरण: राजस्थान सरकार ने 13 मार्च 2018 को बताया कि सरकारी कॉलेजों में अगले सत्र से छात्रों के लिए यूनीफॉर्म लागू करने संबंधी आदेश को वापस ले लिया गया है.

10. c. 24
विवरण: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज( एनएसई) ने 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही का परिणाम घोषित करने में असफल रहने को लेकर 24 कंपनियों पर जुर्माना लगाया है.

11. a. विश्वनाथन आनंद
विवरण: विश्व शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को रन एडम स्पोर्ट्स ने अपना खेल विशेषज्ञ और ब्रांड दूत नियुक्त किया है.

12. d. पाकिस्तानी सेना
विवरण: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल फरवरी तक पाकिस्तानी सेना ने 134 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है.

Join Our telegram Channel:
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si
https://t.me/RailwayJobPrepration

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
Google Plus: https://plus.google.com/102104965871999812654

Comments are closed.