करेंट अफेयर्स क्विज़: 13 फरवरी 2018

करेंट अफेयर्स क्विज़: 13 फरवरी 2018

करेंट अफेयर्स क्विज़: 13 फरवरी 2018

1. हाल ही में जारी की गयी भारत वन स्थिति रिपोर्ट में भारत को वन क्षेत्र के मामले में दुनिया के किस स्थान पर रखा गया है?
a. आठवें
b. नौवें
c. दसवें
d. बीसवें

2. यूएई में भारत के साथ हुए समझौतों में पहली बार भारतीय तेल कम्पनियों को कितने प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त हुई?
a. 40%
b. 30%
c. 20%
d. 10%

3. भारतीय महिला स्काईडाइवर का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में साड़ी पहनकर स्काइडाइविंग करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया?
a. आरती पूनिया
b. शीतल राणे
c. अरुणिमा पांचाल
d. देविका स्वार्फ़

4. निम्नलिखित में से किस भारतीय सैन्य टुकड़ी की सातवीं इन्फेंट्री बटालियन को हाल ही में दक्षिणी सूडान में शांति मिशन में भेजा गया?
a. सिख रेजिमेंट
b. गढ़वाल राइफल्स
c. राजपूताना राइफल्स
d. गोरखा रेजिमेंट

5. हाल ही में किस प्रक्रिया के तहत मां बनने वाली महिलाओं को भी मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा?
a. टेस्ट ट्यूब
b. गोद लेने पर
c. सरोगेसी
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

6. वोडाफोन की किस कम्पनी के साथ विलय किये जाने की घोषणा की जा सकती है?
a. एयरटेल
b. आइडिया
c. डोकोमो
d. बीएसएनएल

7. हाल ही में साहित्य अकादमी ने किस अंग्रेजी लेखक को वर्ष 2017 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया?
a. ममंग दई
b. आकाश चोपड़ा
c. केल्विन पीटरसन
d. जॉन बर्क

8. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार कौन सा मुख्यमंत्री सबसे अमीर है?
a. चन्द्रबाबू नायडू
b. नीतीश कुमार
c. अरविन्द केजरीवाल
d. मनोहर पार्रिकर

9. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति का क्या नाम है जिन्हें देश की सत्तारूढ़ एएनसी पार्टी ने राष्ट्राध्यक्ष पद से हटाने का फैसला किया?
a. एंटोनियो मार्क
b. डेविड मार्कसन
c. जैकब जुमा
d. विलियम्स एंड्रीनो

10. हाल ही में किस राज्य में इन्सेफलाइटिस की रोकथाम हेतु ‘दस्तक अभियान’ आरंभ किया?
a. हरियाणा
b. ओड़िसा
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश


उत्तर व्याख्या सहित :

1. a. आठवें
विवरण: केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन द्वारा भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2017 जारी करते हुए बताया गया कि वन क्षेत्र के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष 10 देशों में शामिल है.

2. d. 10%
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दौरे के दौरान भारतीय कंसोर्टियम को पहली बार तेल संसाधन में वाणिज्यिक हिस्सेदारी हासिल हुई है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल उत्पादन कंपनियों को इसके ऑफशोर लोअर जैकम कंसेशन में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली है.

3 . b. शीतल राणे
विवरण: शीतल राणे विश्व की पहली महिला बन गयी हैं जिन्होंने महाराष्ट्र की विशेष नऊवारी साड़ी पहन कर स्काईडाइविंग जैसे एडवेंचर को पूरा किया.

4. b. गढ़वाल राइफल्स
विवरण: भारतीय सेना की सातवीं गढ़वाल राइफल्स इन्फैंट्री बटालियन के दल को संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों में मदद के लिए दक्षिणी सूडान भेजा जा रहा है.

5. c. सरोगेसी
विवरण: सरकारी महिला कर्मचारियों को सरोगेसी के अंतर्गत भी मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा. तलाकशुदा बेटियों को भी पारिवारिक पेंशन के योग्य माना जाएगा.

6. b. आइडिया
विवरण: वोडाफोन इंडिया और आइडिया सैल्युलर के मर्जर के बाद एक नई कम्पनी की घोषणा हो सकती है.

7. a. ममंग दई
विवरण: साहित्य अकादमी ने भारतीय भाषाओं के 23 लेखकों को पुरस्कृत किया जिसमें अंग्रेजी लेखन में ममंग दई की पुरस्कार मिला.

8 a. चन्द्रबाबू नायडू
विवरण: आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्राबाबू नायडू 177 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर हैं और त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार सबसे गरीब मुख्यमंत्री बताए गए हैं.

9. c. जैकब जुमा
विवरण: दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ एएनसी पार्टी ने आज तड़के मैराथन वार्ता समाप्त की और घोटाले के आरोपों में घिरे, देश के राष्ट्रपति जैकब जुमा को राष्ट्राध्यक्ष के पद से हटाने का फैसला किया.

10. d. उत्तर प्रदेश
विवरण: पूर्वी उत्तर प्रदेश में फैले इन्सेफलाइटिस की रोकथाम और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘दस्तक’ अभियान की शुरुआत की.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *