Skip to content
Simplyfing lives...
padhobeta
  • Home
  • BPSC
    • BPSC 65 Pre
    • BPSC 65 PRE & MAINS
    • BPSC 64 MAINS
    • BPSC 64th Pre
  • GK/GS
    • Contact Us
    • Current affairs
  • Courses

प्राचीन इतिहास प्रश्नोत्तरी | Ancient History Objective questions with explanation

Home > History > प्राचीन इतिहास प्रश्नोत्तरी | Ancient History Objective questions with explanation

प्राचीन इतिहास प्रश्नोत्तरी | Ancient History Objective questions with explanation

Posted on April 11, 2018 by admin
0

प्राचीन इतिहास | Ancient History Objective questions with explanation

निम्नलिखित में किस राजा को बचपन में “सर्वदमन” कहा जाता था?
[A] चंद्रगुप्त मौर्य
[B] अशोक
[C] भरत
[D] सिमुक
Answer: C [भरत]
Explanation:
भरत भारत के महान राजा थे जिनके नाम पर अपने देश का नाम भारत पड़ा।

निम्नलिखित में किसने 1792 में गीत गोविंद का अनुवाद किया?
[A] सर विलियम जोन्स
[B] चार्ल्स विल्किन्स
[C] सर रॉबर्ट चैंबर्स
[D] H H विल्सन
Answer: A [सर विलियम जोन्स]
Explanation:
गीता गोविंदा 12 वीं शताब्दी में जयदेव द्वारा रचित एक संस्कृत ग्रन्थ है।
1792 में विलियम जोन्स ने “गीता गोविंदा” को अंग्रेजी में अनुवाद किया।
चार्ल्स विल्किंस ने भगवद् गीता का अंग्रेजी में अनुवाद किया।

निम्नलिखित में किस वंश की पहचान केवल सिक्कों के आधार पर हुई?
[A] मौर्य
[B] गुप्त
[C] सातवाहन
[D] कुषाण
Answer: D [कुषाण]
Explanation:
कोई अभिलेख न होने के कारण कुषाण वंश की जानकारी केवल सिक्कों के आधार पर होती है।

तुषारी लोग किन्हें कहा जाता था?
[A] शक
[B] यवन
[C] हूण
[D] कुषाण
Answer: D [कुषाण]
Explanation:
कुषाण लोगों को तुषारी लोग कहा जाता था। ये चीन की यू-ची जाति से सम्बंधित थे।

‘मथुरा का कला स्कूल’ और ‘गंधार का कला स्कूल’ किस काल में फले फूले?
[A] कुषाण
[B] मौर्य
[C] गुप्त
[D] शक
Answer: A [कुषाण]

हर्षवर्धन, जिसे उत्तरापथपति कहा जाता था, उसे किस राजा ने हराया।
[A] पुलिकेशन द्वितीय
[B] नरसिंहवर्मन प्रथम
[C] महेन्द्रवर्मन प्रथम
[D] सिमुक
Answer: A [पुलिकेशन द्वितीय]
Explanation:
हर्षवर्धन को उत्तरापथपति जबकि पुलिकेशन द्वितीय को दक्षिणपथपति कहा जाता था। पुलिकेशन द्वितीय वातापी के चालुक्य वंश का राजा था। पुलिकेशन द्वितीय ने हर्षवर्धन को 619-20 ई में हराया था।

विश्व का सुप्रसिद्ध ग्रेनाइट मन्दिर कहाँ है?
[A] काशी
[B] बिलासपुर
[C] प्रयागराज
[D] तंजौर
Answer: D [तंजौर]
Explanation:
ग्रेनाइट का बृहदेश्वर मन्दिर तंजौर में है जो भगवान शिव को समर्पित है। इसका निर्माण चोल राजा राजराज प्रथम ने कराया था।

वैदिक काल में दृषद्वती किस नदी को कहा जाता था?
[A] रावी
[B] घग्घर
[C] व्यास
[D] गंगा
Answer: B [घग्घर]
Explanation:
वैदिक काल में घग्घर नदी का पुराना नाम दृषद्वती था।

राजस्थान में नकोड़ा जी का मंदिर किसका प्रसिध्द मंदिर है?
[A] गौतम बुद्ध
[B] महावीर स्वामी
[C] पार्श्वनाथ
[D] ऋषभदेव
Answer: C [पार्श्वनाथ]
Explanation:
पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर थे।नकोड़ा जी का प्रसिद्ध मंदिर उन्हीं के लिए समर्पित है।

बेलूर, हलेबिदु और सोमनाथपुर के मंदिर किस कला के सर्वोत्तम उदाहरण हैं?
[A] नागर
[B] द्रविड़
[C] गदग
[D] बेसरा
Answer: D [बेसरा]

चोल मंदिरों के प्रमुख देवता कौन थे?
[A] शिव
[B] विष्णु
[C] इंद्र
[D] वायु
Answer: A [शिव]
Explanation:
चोल राजाओं द्वारा बनवाये गए मंदिरों में सबसे ज्यादा मूर्तियाँ भगवान शिव की हैं। इस काल के ज्यादातर मन्दिर शिव को समर्पित है।

कल्पसूत्र के रचयिता हैं:-
[A] हरिभद्र
[B] भद्रबाहु
[C] सुधर्म स्वामी
[D] नेमीचंद
Answer: B [भद्रबाहु]
Explanation:
कल्पसूत्र एक जैन ग्रंथ है जिसमें जैन तीर्थंकरों की जीवनियाँ हैं, जिनमें सबसे मुख्यतः पार्श्वनाथ और महावीर की हैं, जिनमें महावीर का निर्वाण भी शामिल है। इस ग्रन्थ के लेखक भद्रबाहू हैं।

अर्थशास्त्र किस युग में लिखा गया है?
[A] मौर्य
[B] गुप्त
[C] शुंग
[D] कण्व
Answer: A [मौर्य]
Explanation:
अर्थशास्त्र की रचना चंद्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री और गुरु चाणक्य ने की जो पहले तक्षशिला विश्विद्यालय में शिक्षक थे।

गौतम बुद्ध को महापरिनिर्वाण कुशीनगर में प्राप्त हुआ। यह किस महाजनपद में था?
[A] अंग
[B] मगध
[C] मल्ल
[D] वत्स
Answer: C [मल्ल]
Explanation:
गौतम बुध्द क्षत्रियों के शाक्य कुल से थे। उनका जन्म लुम्बिनी में हुआ था। उनके पिता का नाम शुध्दोदन और माता का नाम महामाया था।
उन्होंने सत्य की खोज के लिए घर त्याग दिया । ज्ञान प्राप्त करने के बाद उन्होंने बुध्द धर्म की स्थापना की।
उन्हें कुशीनगर में निर्वाण प्राप्त हुआ।

अग्निमित्र, जो कालिदास के मलविकाग्निमत्रं का नायक है, किस वंश का राजा था?
[A] मौर्य
[B] शुंग
[C] गुप्त
[D] कण्व
Answer: B [शुंग]
Explanation:
अग्निमित्र पुष्यमित्र शुंग का पुत्र था। उसने यवनों को युध्द में पराजित किया जिस वजह से कालिदास ने मलविकाग्निमत्रं की रचना की।

कल्पसूत्र की रचना किसने की?
[A] हरिभद्र
[B] भद्रबाहु
[C] सुधर्मा स्वामी
[D] नेमिचन्द्र
Answer: B [भद्रबाहु]
Explanation:
कल्पसूत्र जैन धर्म के 24 तीर्थंकर की जीवनी पर आधारित है। इसकी रचना भद्रबाहु ने की।

अर्थशास्त्र की रचना किस काल में हुई?
[A] मौर्य काल
[B] गुप्त काल
[C] शुंग काल
[D] कुषाण काल
Answer: A [मौर्य काल]
Explanation:
अर्थशास्त्र की रचना आचार्य चाणक्य ने की। आचार्य चाणक्य पहले तक्षशिला विश्वविद्यालय में शिक्षक और बाद में मौर्य साम्राज्य के प्रधानमंत्री बने थे।
अर्थशास्त्र की हस्तलिपि आर्य शमा शास्त्री ने 1904 में खोजी।

याज्ञवल्क्य स्मृति की रचना किस काल में हुई?
[A] वैदिक काल
[B] उत्तर वैदिक काल
[C] गुप्त काल
[D] मौर्य काल
Answer: C [गुप्त काल]
Explanation:
याज्ञवल्क्य स्मृति की रचना भारत के सर्वश्रेष्ठ दार्शनिक याज्ञवल्क्य ऋषि ने की।

वी ए स्मिथ ने किस भारतीय राजा को भारत का नेपोलियन कहा है?
[A] स्कंदगुप्त
[B] चंद्रगुप्त मौर्य
[C] अशोक
[D] समुद्रगुप्त
Answer: D [समुद्रगुप्त]
Explanation:
समुद्रगुप्त गुप्तकालीन एक महान राजा था जिसने 335 से 375 ई तक राज्य किया। समुद्रगुप्त ने अपने जीवन में बहुत युध्द लड़े और एक में भी पराजित नहीं हुआ। इसी कारण उसे भारत का नेपोलियन कहा जाता है।

निम्नलिखित में बिहार में कौन सा स्थान है जो जैन और बौध्दधर्मी लोगों का तीर्थ है?
[A] बोधगया
[B] राजगिर
[C] नालंदा
[D] वैशाली
Answer: D [वैशाली]
Explanation:
वैशाली बौध्द और जैन दोनों धर्मों का तीर्थ है। वैशाली बिहार राज्य में स्थित है।

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017

Join Our telegram Channel:

https://t.me/sscPadho for SSC
https://t.me/RailwayJobPrepration for Railway Job Preparation
https://t.me/padhobeta for daily GK/GS/Current affairs
https://t.me/Sarkari_Naukri for Job Alert
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
G+: https://plus.google.com/102104965871999812654

Tags: Ancient History Objective questions with explanation

Recent Posts

  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 7
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 6
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 5
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 4
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 3
  • Privacy Policy
  • Terms Of Use
Quick Contact
Saket, New Delhi
+91-7004 718 437
+91-7004 718 437
contact@padhobeta.com
© Padhobeta.com 2017 | WordPress Theme: Enlighten
Login