Skip to content
Simplyfing lives...
padhobeta
  • Home
  • BPSC
    • BPSC 65 Pre
    • BPSC 65 PRE & MAINS
    • BPSC 64 MAINS
    • BPSC 64th Pre
  • GK/GS
    • Contact Us
    • Current affairs
  • Courses

करेंट अफेयर्स क्विज़: 20 फरवरी 2018 | Objective with explanation

Home > Daily Current Affairs > करेंट अफेयर्स क्विज़: 20 फरवरी 2018 | Objective with explanation

करेंट अफेयर्स क्विज़: 20 फरवरी 2018 | Objective with explanation

Posted on February 21, 2018 by admin
0

करेंट अफेयर्स क्विज़: 20 फरवरी 2018

(with explanation)

1. दिल्ली के मुख्य सचिव का क्या नाम है जिन्होंने आम आदमी पार्टी के दो विधायकों पर हाथापाई और बदसलूकी का आरोप लगाया है?
a. विशेष प्रकाश
b. अंशु प्रकाश
c. आशुतोष जैन
d. पर्थासार्थी मिश्रा

2. रोटोमैक ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक का क्या नाम है जिन पर हाल ही में विभिन्न बैंकों के साथ लोन के मामले में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है?
a. विक्रम कोठारी
b. संजय बंसल
c. अमित तिवारी
d. नवीन आत्रेय

3. हाल ही में स्वदेश निर्मित मध्यम दूरी तक मार करने वाली किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया जिसकी मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर तक है?
a. पृथ्वी 2
b. आकाश 2
c. अग्नि 2
d. वायु 3

4. हाल ही में उजागर हुए 11,300 करोड़ रुपये के पीएनबी लोन घोटाले में शामिल किस आभूषण कंपनी के सीएफओ, वाइस प्रेजिडेंट और बोर्ड मेंबर ने इस्तीफा दिया है?
a. गीतांजलि जेम्स
b. पीपी ज्वेलर्स
c. तनिष्क
d. रूद्र आभूषण

5. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी का क्या नाम है?
a. आर अश्विन
b. मोहित शर्मा
c. भुवनेश्वर कुमार
d. रविन्द्र जडेजा

6. चीन की वन बेल्ट वन रोड परियोजना को चुनौती देने के लिए भारत ने कितने देशों के साथ मिलकर एक बुनियादी ढांचा योजना की तैयारी की है?
a. तीन
b. चार
c. पांच
d. छह

7. हाल ही में जनगणना निदेशालय की रिपोर्ट में कितनी भारतीय भाषाओं के विलुप्त होने की आशंका जाहिर की गयी है?
a. 40
b. 42
c. 50
d. 55

8. हाल ही में किस राज्य के शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले गायत्री मंत्र पढ़ा जाना अनिवार्य किया?
a. महाराष्ट्र
b. मध्य प्रदेश
c. हरियाणा
d. राजस्थान

9. हाल ही में किस सरकारी विभाग द्वारा लगभग 90,000 पदों पर निकाली गयी भर्ती की आयुसीमा बढ़ाई गई है?
a. गृह मंत्रालय
b. भारतीय सेना
c. दिल्ली पुलिस
d. भारतीय रेलवे

10. हाल ही में किस स्थान पर सरप्लस बजट होने पर वहां के सभी नागरिकों को सरकार की ओर से 15,000 रुपये दिए जाने की घोषणा की गयी?
a. कुवैत
b. सिंगापुर
c. सऊदी अरब
d. फ़िनलैंड



उत्तर:
1. b. अंशु प्रकाश
विवरण: दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आम आदमी पार्टी के दो विधायकों पर हाथापाई और बदसलूकी का आरोप लगाया है.

2. a. विक्रम कोठारी
विवरण: विभिन्न बैंकों के साथ लोन के मामले में धोखाधड़ी करने के मामले में रोटोमैक ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक विक्रम कोठारी पर सीबीआई के साथ ईडी का शिकंजा कसा जा रहा है.

3 . c. अग्नि 2
विवरण: भारत ने ओडिशा तट के अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता से युक्त मध्यम दूरी तक मार करने वाली अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण किया. यह प्रक्षेपास्त्र 2000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है.

4. a. गीतांजलि जेम्स
विवरण: गीतांजलि जेम्स द्वारा जारी जानकारी के अनुसार चीफ फाइनैंशल ऑफिसर (सीएफओ) चंद्रकांत करकरे सहित सीनियर मैनेजमेंट के दो अधिकारियों और एक बोर्ड मेंबर ने इस्तीफा दे दिया है.

5. c. भुवनेश्वर कुमार
विवरण: भुवनेश्वर कुमार क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.



6. a. तीन
विवरण: चीन के बेल्ट ऐंड रोड प्रॉजेक्ट को टक्कर देने के लिए ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान और भारत ने मिलकर एक जॉइंट प्लान बनाया है.

7. b. 42
विवरण: जनगणना निदेशालय की रिपोर्ट में बताया गया है कि 42 भाषाओं एवं बोलियों का इस्तेमाल करने वाले कुछ ही हज़ार लोग हैं जिसके चलते यह विलुप्ति की कगार पर हैं.

8 c. हरियाणा
विवरण: हरियाणा के शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी हाल ही के आदेश के अनुसार सभी सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र के साथ शुरुआत की जाएगी.

9. d. भारतीय रेलवे
विवरण: रेलवे भर्ती बोर्डों की ग्रुप सी लेवल I (पूर्ववर्ती ग्रुप डी) में लगभग 90,000 पदों के लिए आयुसीमा बढ़ाई गई है.

10. b. सिंगापुर
विवरण: सरप्लस बजट को ध्यान में रखते हुए सिंगापुर के 21 वर्ष और इससे ज़्यादा उम्र के सभी नागरिकों को 300 सिंगापुर डॉलर (करीब 15,000 रुपये) का ‘एसजी बोनस’ दिया जाएगा.
Join Our telegram Channel:
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si
https://t.me/PdfBook_Library
=============

Tags: daily objective current affairs

Recent Posts

  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 7
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 6
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 5
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 4
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 3
  • Privacy Policy
  • Terms Of Use
Quick Contact
Saket, New Delhi
+91-7004 718 437
+91-7004 718 437
contact@padhobeta.com
© Padhobeta.com 2017 | WordPress Theme: Enlighten
Login