Skip to content
Simplyfing lives...
padhobeta
  • Home
  • BPSC
    • BPSC 65 Pre
    • BPSC 65 PRE & MAINS
    • BPSC 64 MAINS
    • BPSC 64th Pre
  • GK/GS
    • Contact Us
    • Current affairs
  • Courses

करेंट अफेयर्स : 30 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

Home > Daily Current Affairs > करेंट अफेयर्स : 30 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 30 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

Posted on May 2, 2018 by admin
0

करेंट अफेयर्स : 30 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

1. किस देश में विश्व की सबसे उम्रदराज मकड़ी का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
a. चीन
b. इंडोनेशिया
c. ऑस्ट्रेलिया
d. जापान

2. हाल ही में किस देश की गृह मंत्री ने संसद को गुमराह करने की गलती स्वीकारते हुए इस्तीफा दे दिया?
a. ब्रिटेन
b. अमेरिका
c. स्विट्ज़रलैंड
d. पाकिस्तान

3. हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के किस शहर में स्पेस एप्लिकेशन रिसर्च सेंटर बनाए जाने की घोषणा की गई?
a. लाहौर
b. कराची
c. इस्लामाबाद
d. पेशावर

4. हाल ही में दिए गये एनएससीआई सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा प्रदान किये जाते हैं?
a. गृह मंत्रालय
b. रक्षा मंत्रालय
c. कपड़ा मंत्रालय
d. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

5. भारत के उस मुख्यमंत्री का क्या नाम है जो हाल ही में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बने?
a. ज्योति बसु
b. ममता बनर्जी
c. पवन चामलिंग
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

6. हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. देवेन्द्र चौहान
b. विनीत जोशी
c. संकल्प शर्मा
d. अनुज दासमुख

7. भारत और किस देश ने हाल ही में अफगानिस्तान में संयुक्त आर्थिक परियोजना पर काम करने के लिए सहमत हुए हैं?
a. चीन
b. नेपाल
c. पाकिस्तान
d. रूस

8. हाल ही में किस अफ्रीकी देश ने चिकित्सीय उद्देश्यों के लिए मारिजुआना को वैध बनाया है?
a. नामीबिया
b. जिम्बाब्वे
c. दक्षिण सूडान
d. इनमें से कोई नहीं

9. भारत ने बैंकाक में एशियाई युवा चैंपियनशिप में कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?
a. 10
b. 12
c. 5
d. 3

10. निम्नलिखित में से किस राज्य के कुछ हिस्सों में, वैज्ञानिकों ने फेज़ेर्वर्या गोएमची नामक मेंढक की एक नई प्रजाति की पहचान की है?
a. गोवा
b. बिहार
c. पंजाब
d. झारखंड

11. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कितने आईपीएल मैचों में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
a. 200
b. 150
c. 125
d. 111

12. किस राज्य सरकार ने राज्य के कॉलेजों के कार्यक्रमों में राजनीतिक भाषण देने पर रोक लगा दी है?
a. तमिलनाडु सरकार
b. बिहार सरकार
c. पंजाब सरकार
d. झारखंड सरकार

उत्तर:

1. c. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दुनिया की सबसे उम्रदराज मकड़ी की मौत हो गई. वैज्ञानिकों ने ट्रैपडुर प्रजाति की इस मकड़ी की उम्र 43 वर्ष बताई है.

2. a. ब्रिटेन
विवरण: ब्रिटेन की गृह मंत्री अंबर रड ने अवैध प्रवासियों को स्वदेश भेजे जाने के मामले में संसद में भ्रामक जानकारी देने पर कल अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

3. b. कराची
विवरण: पाकिस्तान के अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत कराची में स्पेस एप्लिकेशन रिसर्च सेंटर बनाने का है. इसमें 200 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे.

4. d. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
विवरण: एनएससीआई सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा गठित एक स्वायत्तशासी सोसाइटी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा किया जाता है.

5. c. पवन चामलिंग
विवरण: सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में सबसे अधिक (25 वर्ष) समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं.

6. b. विनीत जोशी
विवरण: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में विनीत जोशी को नियुक्त किया गया है. यह एजेंसी सीबीएसई, एआईसीटीई और अन्य निकायों द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करेगी.

7. a. चीन
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में एक संयुक्त आर्थिक परियोजना पर काम करने के लिए सहमति जतायी है.

8. b. जिम्बाब्वे
विवरण: जिम्बाब्वे ने औषधीय और वैज्ञानिक उपयोगों के लिए मारिजुआना का उत्पादन करने को कानूनी बना दिया है. ज़िम्बाब्वे ने इस मामले में एक अन्य अफ़्रीकी देश लेसोथो का अनुसरण किया है.

9. d. 3
विवरण: बैंकाक में आयोजित एशियाई युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारतीय महिलाओं ने तीन स्वर्ण पदक जीत लिये हैं. नीतू घंघास ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्वर्ण पदक हासिल किया.

10. a. गोवा
विवरण: गोवा के पश्चिमी घाट के हिस्सों के हाईलैंड पठारों में, वैज्ञानिकों ने फेज़ेर्वर्या गोएमची नामक मेंढक की एक नई प्रजाति की पहचान की है.

11. b. 150
विवरण: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 150 आईपीएल मैचों में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

12. a. तमिलनाडु सरकार
विवरण: तमिलनाडु सरकार ने राज्य के कॉलेजों के कार्यक्रमों में राजनीतिक भाषण देने पर रोक लगा दी है.

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017

Join Our telegram Channel:

https://t.me/sscPadho for SSC
https://t.me/RailwayJobPrepration for Railway Job Preparation
https://t.me/padhobeta for daily GK/GS/Current affairs
https://t.me/Sarkari_Naukri for Job Alert
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
G+: https://plus.google.com/102104965871999812654

Tags: daily current affairs with explaination, daily current affairs with explaination for all exams, daily current affairs with explanation, Objective current affairs

Recent Posts

  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 7
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 6
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 5
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 4
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 3
  • Privacy Policy
  • Terms Of Use
Quick Contact
Saket, New Delhi
+91-7004 718 437
+91-7004 718 437
contact@padhobeta.com
© Padhobeta.com 2017 | WordPress Theme: Enlighten
Login