Skip to content
Simplyfing lives...
padhobeta
  • Home
  • BPSC
    • BPSC 65 Pre
    • BPSC 65 PRE & MAINS
    • BPSC 64 MAINS
    • BPSC 64th Pre
  • GK/GS
    • Contact Us
    • Current affairs
  • Courses

करेंट अफेयर्स : 27 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

Home > Daily Current Affairs > करेंट अफेयर्स : 27 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 27 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

Posted on April 28, 2018 by admin
0

करेंट अफेयर्स : 27 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

1. हाल ही में किस मंत्रालय ने अतुल्य भारत पर 360 डिग्री वर्चुअल रियलिटी (वीआर) वीडियो लॉन्च किया?
a.    बाल विकास मंत्रालय
b.    शिक्षा मंत्रालय
c.    पर्यटन मंत्रालय
d.    सूचना प्रसारण मंत्रालय

2. चीन में किस स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई?
a.    पेईचिंग
b.    बीजिंग
c.    शंघाई
d.    वुहान

3. पाकिस्तान के विदेश मंत्री का क्या नाम है जिसे हाल ही में कोर्ट ने अयोग्य घोषित कर दिया है?
a.    आमिर अली
b.    ख्वाजा असिफ
c.    तौफीक असलम
d.    जमशेद अकरम

4. आईसीसी द्वारा हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी को रद्द कर के उसके स्थान पर किस फॉर्मेट को खिलाये जाने की घोषणा की गई?
a.    टेस्ट मैच
b.    विश्व टी-20
c.    त्रिकोणीय श्रृंखला
d.    उपरोक्त में से कोई नही

5. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में अमेरिका के विदेश मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की?
a.    डेविड जॉनसन
b.    मार्क टर्नबुल
c.    माइक पोम्पियो
d.    जेनिफर लाओस

6. निम्नलिखित में से किस क्रिकेट खिलाड़ी को इस वर्ष का राजीव गांधी खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश की गई?
a.    विराट कोहली
b.    महेंद्र सिंह धोनी
c.    शिखर धवन
d.    हार्दिक पंड्या

7. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 26 अप्रैल 2018 को कितने सदस्य देशों को टी-20 का अंतर्राष्ट्रीय दर्जा देने का घोषणा किया है?
a. 104
b. 100
c. 98
d. 101

8. किस संस्था ने अखिल भारतीय आघार पर तरल क्लोरीन के लिए पहला लाइसेंस दिया?
a. भारतीय मानक ब्यूरो
b. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
c. विश्व व्यापार संगठन
d. इनमें से कोई नहीं

9. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल-11 के 24वें मैच में धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली पर कितने लाख रुपये का जुर्माना लगा है?
a. 10 लाख रुपये
b. 15 लाख रुपये
c. 12 लाख रुपये
d. 20 लाख रुपये
10. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान कितने रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
a. 5,000
b. 2,000
c. 1,000
d. 1,500

11. वित्तीय संस्थानों में से निम्न में से किस के साथ भारत ने नेशनल बायोफार्मा मिशन हेतु कानूनी समझौते पर हस्ताक्षर किए?
a. एशियाई विकास बैंक
b. यूरोपीय निवेश बैंक
c. भारतीय स्टेट बैंक
d. विश्व बैंक

12. कैबिनेट ने निम्न में से किस उत्पाद के लिए 2018-19 सत्र के लिए एमएसपी में वृद्धि की मंजूरी दे दी है?
a. कच्चा जूट
b. कपास
c. रेशम
d. चना

उत्तर:

1. c. पर्यटन मंत्रालय
विवरण: भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने गूगल इंडिया के सहयोग से आज अतुल्य भारत पर 360 डिग्री वर्चुअल रियलिटी (वीआर) अनुभव वीडियो लॉन्च किया.

2. d. वुहान
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच वुहान में दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर वार्तांओं का दौर शुरू हो गया.

3. b. ख्वाजा आसिफ
विवरण: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा असिफ को कोर्ट ने अयोग्य घोषित कर दिया है. इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की याचिका पर सुनवाई करते हुए ख्वाजा आसिफ को अयोग्य ठहराया है.

4. b. विश्व टी-20
विवरण: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) ने वर्ष 2021 में भारत में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को ‘विश्व टी-20’ में बदलने का फैसला किया है.

5. c. माइक पोम्पियो
विवरण: माइक पोम्पियो ने अमेरिका के 70वें विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली. इससे पहले अमेरिकी सीनेट ने उनके नामांकन की पुष्टि कर दी थी.

6. a. विराट कोहली
विवरण: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश की है.

7. a. 104
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 26 अप्रैल 2018 को अपने सभी 104 सदस्य देशों को टी-20 का अंतर्राष्ट्रीय दर्जा देने का ऐलान कर दिया.

8. a. भारतीय मानक ब्यूरो
विवरण: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने 26 अप्रैल 2018 को अखिल भारतीय आधार पर तरल क्लोरीन के लिए मैसर्स गुजरात अल्कोलीज़ एंड कैमिकल्स लिमिटेड को पहला लाइसेंस प्रदान किया है.

9. c. 12 लाख रुपये
विवरण: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल-11 के 24वें मैच में धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है.

10. a. 5,000
विवरण: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 5,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

11. d. विश्व बैंक
विवरण: केंद्र सरकार ने हाल ही में नेशनल बायोफार्मा मिशन के तहत बायोफर्मास्यूटिकल्स के शुरुआती विकास की दिशा में अनुसंधान को तेज करने के लिए वित्तपोषण व्यवस्था के लिए विश्व बैंक के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए है.

12. a. कच्चा जूट
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने वर्ष 2018-19 के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने की अपनी स्वीकृति दे दी.

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017

Join Our telegram Channel:

https://t.me/sscPadho for SSC
https://t.me/RailwayJobPrepration for Railway Job Preparation
https://t.me/padhobeta for daily GK/GS/Current affairs
https://t.me/Sarkari_Naukri for Job Alert
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
G+: https://plus.google.com/102104965871999812654

Tags: daily current affairs with explaination, daily current affairs with explaination for all exams, daily current affairs with explanation, Objective current affairs

Recent Posts

  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 7
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 6
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 5
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 4
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 3
  • Privacy Policy
  • Terms Of Use
Quick Contact
Saket, New Delhi
+91-7004 718 437
+91-7004 718 437
contact@padhobeta.com
© Padhobeta.com 2017 | WordPress Theme: Enlighten
Login