Skip to content
Simplyfing lives...
padhobeta
  • Home
  • BPSC
    • BPSC 65 Pre
    • BPSC 65 PRE & MAINS
    • BPSC 64 MAINS
    • BPSC 64th Pre
  • GK/GS
    • Contact Us
    • Current affairs
  • Courses

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 19 मार्च से 25 मार्च 2018 तक | Objective

Home > Daily Current Affairs > साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 19 मार्च से 25 मार्च 2018 तक | Objective

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 19 मार्च से 25 मार्च 2018 तक | Objective

Posted on March 26, 2018 by admin
0

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 19 मार्च से 25 मार्च 2018 तक | Objective

(with description)

1. हाल ही में किस बैंक ने अपने एटीएम कार्डधारकों को कार्ड ऑन-ऑफ़ करने की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की?
a. आईसीआईसीआई
b. एसबीआई
c. पीएनबी
d. ओबीसी

2. हाल ही में 7वीं महिला विज्ञान कांग्रेस का कहां पर उद्घाटन किया गया?
a. कोलकाता
b. मुंबई
c. इंफाल
d. नई दिल्ली

3. हाल ही में किस संशोधन विधेयक के तहत राजनीतिक दलों को विदेशी चंदा मिल सकेगा?
a. फॉरन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेग्युलेशन) एक्ट-2010
b. फॉरन मनी (डोनेशन) एक्ट – 2008
c. फॉरन इन्वेस्टमेंट इन पॉलिटिकल पार्टी एक्ट
d. फॉरन मनी फॉर डेमोक्रेसी एक्ट-2014

4. हाल ही में भारत में किस स्थान पर सबजेनुस टिलोमेरा जलीय कीटों की नई प्रजाति खोजी गई है?
a. असम
b. त्रिपुरा
c. नागालैंड
d. अरुणाचल प्रदेश

5. कर्नाटक सरकार ने किस समुदाय को अलग धर्म की मान्यता के सुझाव को मंजूरी दी?
a. पारसी
b. जेलानुमत
c. लिंगायत
d. दरकारी

6. कर्नाटक के लिंगायत की भांति झारखंड के किस समुदाय ने अलग धर्म की मान्यता दिए जाने के लिए मांग रखी है?
a. सरना
b. अलविरा
c. दैवियक
d. गौड़

7. सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गये एक निर्णय में किस अधिनियम के तहत अपराध की स्थिति में पब्लिक सर्वेंट की जांच से पहले तत्काल गिरफ्तारी नहीं होगी?
a. बाल विवाह अधिनियम-1956
b. आर्थिक अपराध अधिनियम-1986
c. एससी/एसटी अधिनियम-1989
d. साइबर क्राइम एक्ट – 1989

8. ब्रेक्सिट के बाद ट्रांजिशन पीरियड के लिए यूरोपियन युनिओं तथा ब्रिटेन में कितने माह के लिए समझौता किया गया है?
a. 21 माह
b. 18 माह
c. 12 माह
d. 8 माह

9. हाल ही में किस सरकारी ईकाई ने एसएटीएच-शिक्षा रोडमैप 2018-2020 जारी किया?
a. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
b. महिला बाल कल्याण मंत्रालय
c. नीति आयोग
d. प्रधानमंत्री कार्यालय

10. उबर द्वारा बनाई गई पहली ड्राईवरलेस कार से किस देश में दुर्घटना हुई है?
a. जर्मनी
b. ब्रिटेन
c. कनाडा
d. अमेरिका

11. किस राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष शांताराम नाइक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के महाधिवेशन में दिए भाषण से प्रेरित होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
a. गोवा
b. उत्तर प्रदेश
c. बिहार
d. इनमें से कोई नहीं

12. स्वास्थ्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि सरकार को तपेदिक (टीबी) के मामलों की जानकारी नहीं देने पर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और फार्मासिस्टों को कितने साल तक की जेल हो सकती है?
a. तीन साल
b. चार साल
c. दो साल
d. सात साल

13. भारतीय रेल ने निम्न में से किस देश की रेलवे को 18 माइक्रोप्रोसेसर नियंत्रित भारतीय रेल इंजन सौंपा है?
a. थाईलैंड
b. म्यांमार
c. जापान
d. चीन

14. किस राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को ओड़िशा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. पंजाब
d. कर्नाटक

15. भारतीय रेल प्रतिष्ठानों में कार्यरत रहते हुए अप्रेंटिस पूरी कर चुके हितधारकों के लिए रेलवे में नौकरी के लिए कितने प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं?
a. 25 प्रतिशत
b. 30 प्रतिशत
c. 40 प्रतिशत
d. 20 प्रतिशत

उत्तर:

1. b. एसबीआई
विवरण: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने एटीएम कार्डधारकों को एक खास सुविधा दे रहा है। इसकी मदद से ग्राहक अपने ATM कार्ड को ऑन-ऑफ कर सकेंगे.

2. c. इंफाल
विवरण: इंफाल में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 105वें सत्र में 7वें महिला विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया गया.

3 . a. फॉरन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेग्युलेशन) एक्ट-2010
विवरण: लोकसभा ने फॉरन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेग्युलेशन) एक्ट-2010 (FCRA) में संशोधन को पारित किया. यह एक्ट विदेशी कॉरपोरेशन को राजनीतिक दलों को फंडिंग करने से रोकता था.

4. c. नागालैंड
विवरण: जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) के वैज्ञानिकों की टीम ने नागालैंड में पानी पर रहने वाले कुछ नए कीटों की खोज की है. वैज्ञानिकों ने इन्तांकी नदी में टिलोमेरा नागालैंड जेहामालार एवं चंद्रा नामक कीटों की खोज की.

5. c. लिंगायत
विवरण: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने लिंगायत समुदाय के लोगों को अलग धर्म का दर्जा देने के सुझाव को मंजूरी दे दी है.

6. a. सरना
विवरण: पूर्व सीएम एवं झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार से भी झारखंड में निवास करने वाले सरना धर्मावलंबियों को अलग धर्म की मान्यता प्रदान करने की मांग की है.

7. c. एससी/एसटी अधिनियम-1989
विवरण: अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 के तहत अपराध में सुप्रीम कोर्ट ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि ऐसे मामले में अब बिना जांच के पब्लिक सर्वेंट की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होगी.

8. a. 21 माह
विवरण: ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन (ईयू) एक समझौते पर सहमत हो गए. यह समझौता करीब 21 महीने प्रभावी रहेगा.

9. c. नीति आयोग
विवरण: नीति आयोग एसएटीएच-ई परियोजना, जो कि आयोग द्वारा स्कूली शिक्षा प्रणाली के व्यापक सुधार के लिए तैयार की गई है, के लिए व्यापक रोडमैप जारी किया गया.

10. d. अमेरिका
विवरण: ड्राईवरलेस वाहन ने अमेरिका के एरिजोना में एक पैदलयात्री को टक्कर मार दी जिसके बाद उसकी जान चली गई.

11.a. गोवा
विवरण: गोवा के कांग्रेस अध्यक्ष शांताराम नाइक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के महाधिवेशन में दिए भाषण से प्रेरित होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

12.c. दो साल
विवरण: स्वास्थ्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि सरकार को तपेदिक (टीबी) के मामलों की जानकारी नहीं देने पर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और फार्मासिस्टों को दो साल तक की जेल हो सकती है.

13.b. म्यांमार
विवरण: भारतीय रेल ने म्यांमार रेलवे को 18 एसी-डीसी 1350, एचपी डीजल इलेक्ट्रिक इंजन सौंप दिया है. म्यांमार रेलवे के लिए डीजल लोकोमोटिव वर्क्स, वाराणसी ने 1350 अश्वशक्ति को एसी और डीसी मेनलाइन डीजल इंजन बनाया गया है.

14.a. बिहार
विवरण: बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को ओड़िशा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

15.d. 20 प्रतिशत
विवरण: भारतीय रेल प्रतिष्ठानों में कार्यरत रहते हुए अप्रेंटिस पूरी कर चुके हितधारकों के लिए रेलवे में नौकरी के लिए 20 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं.

Join Our telegram Channel:

https://t.me/sscPadho for SSC Exam
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017

Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_

G+: https://plus.google.com/102104965871999812654

Tags: all exams important current affairs, current affairs quiz, weekly current affairs

Recent Posts

  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 7
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 6
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 5
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 4
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 3
  • Privacy Policy
  • Terms Of Use
Quick Contact
Saket, New Delhi
+91-7004 718 437
+91-7004 718 437
contact@padhobeta.com
© Padhobeta.com 2017 | WordPress Theme: Enlighten
Login