Skip to content
Simplyfing lives...
padhobeta
  • Home
  • BPSC
    • BPSC 65 Pre
    • BPSC 65 PRE & MAINS
    • BPSC 64 MAINS
    • BPSC 64th Pre
  • GK/GS
    • Contact Us
    • Current affairs
  • Courses

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 19 फरवरी से 25 फरवरी 2018 तक | Objective

Home > Daily Current Affairs > साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 19 फरवरी से 25 फरवरी 2018 तक | Objective

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 19 फरवरी से 25 फरवरी 2018 तक | Objective

Posted on February 26, 2018 by admin
0

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 19 फरवरी से 25 फरवरी 2018 तक | Objective

(with description)

1. किस देश के राष्ट्रपति ने हाल ही में 30 दिनों के लिए राष्ट्रीय आपातकाल को बढ़ाया है?

a. मालदीव

b. इराक

c. ईरान

d. चीन

2. इजराइल के सहयोग से निम्न में से किस राज्य में पूर्वोत्तर के पहले क्षेत्रीय कृषि केन्द्र का उद्घाटन किया जाएगा?

a. बिहार
b. मणिपुर
c. मिजोरम

d. इनमें से कोई नहीं

3. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश में उत्कृष्ट संस्थानों के चयन हेतु निम्न में से किनकी अध्यक्षता में एक अधिकार प्राप्त विशेषज्ञ समिति (ईईसी) के गठन की घोषणा की है?

a. आदर्श सेन आनंद

b. एन गोपालस्वामी

c. राहुल सचदेवा

d. इनमें से कोई नहीं

4. हाल ही में अभिनेता कमल हसन द्वारा गठित राजनितिक दल का क्या नाम है?

a. रक्कम देवी संयम

b. मक्कल नीति मैय्यम

c. नीति बाहु सम्बाली

d. अडकम नीति खयम्म

5. हाल ही में किस मुस्लिम बहुल देश में पहली बार महिला फैशन वीक आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया?

a. ईरान

b. कुवैत

c. जॉर्डन

d. सऊदी अरब

6. इजराइली सहयोग से पूर्वोत्तर में पहले क्षेत्रीय कृषि केन्द्र का उद्घाटन 7 मार्च को कहां किया जायेगा?

a. मिजोरम

b. असम

c. मणिपुर

d. अरुणाचल प्रदेश

7. हाल ही में किस देश की एक कंपनी द्वारा में लकड़ी से 70 मंजिला इमारत बनाए जाने की घोषणा की गयी?

a. कनाडा

b. जापान

c. दक्षिण कोरिया

d. फ्रांस

8. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने कितने किलोमीटर लंबी जेपोर-मलकानगिरी रेल लाइन परियोजना को 2676.11 करोड़ की संपूर्ण लागत पर अनुमोदित कर दिया है?

a. 80 किलोमीटर

b. 100 किलोमीटर

c. 110 किलोमीटर

d. 130 किलोमीटर

9. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कितनी राशि के राष्ट्रीय शहरी आवास कोष (एनयूएचएफ) के गठन को मंजूरी प्रदान की है?

a. 24,000 करोड़ रुपये

b. 45,000 करोड़ रुपये

c. 60,000 करोड़ रुपये

d. 70,000 करोड़ रुपये

10. हाल ही में स्वदेश निर्मित मध्यम दूरी तक मार करने वाली किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया जिसकी मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर तक है?

a. पृथ्वी 2

b. आकाश 2

c. अग्नि 2

d. वायु 3



11. हाल ही में उजागर हुए 11,300 करोड़ रुपये के पीएनबी लोन घोटाले में शामिल किस आभूषण कंपनी के सीएफओ, वाइस प्रेजिडेंट और बोर्ड मेंबर ने इस्तीफा दिया है?

a. गीतांजलि जेम्स

b. पीपी ज्वेलर्स

c. तनिष्क

d. रूद्र आभूषण

12. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी का क्या नाम है?

a. आर अश्विन

b. मोहित शर्मा

c. भुवनेश्वर कुमार

d. रविन्द्र जडेजा

13. जनसंख्या नियंत्रण हेतु कानून बनाए जाने के लिए पहली बार सुप्रीम कोर्ट में कितनी याचिकाएं दाखिल की गईं?

a. आठ

b. छह

c. पांच

d. तीन

14. महाराष्ट्र सरकार ने हाइपरलूप सेवा हेतु किस कम्पनी के साथ समझौता किया है?

a. लार्सन एंड टुब्रो

b. टाटा मेन्युफेक्चर्रस

c. वर्जिन ग्रुप

d. अडानी ग्रुप

15. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को दक्षिण अफ्रीका में मैन ऑफ़ द सीरीज ख़िताब से सम्मानित किया गया?

a. रोहित शर्मा

b. विराट कोहली

c. एम एस धोनी

d. रविन्द्र जडेजा

उत्तर:

1.a. मालदीव

विवरण: मालदीव की संसद ने 20 फरवरी 2018 को राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के अनुरोध पर देश में आपातकाल को 30 दिनों तक बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी.

2.c. मिजोरम

विवरण: इजराइल के सहयोग से पूर्वोत्तर में पहले क्षेत्रीय कृषि केन्द्र का उद्घाटन मिजोरम में 7 मार्च को किया जाएगा.

3.b. एन गोपालस्वामी

विवरण: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश में 20 उत्कृष्ट संस्थानों के चयन के लिए एक अधिकार प्राप्त विशेषज्ञ समिति (ईईसी) के गठन की घोषणा की है. पूर्व चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी चार सदस्यीय इस समिति की अध्यक्षता करेंगे.

4 . b. मक्कल नीति मैय्यम

विवरण: प्रसिद्ध अभिनेता कमल हासन ने राजनीतिक दल की घोषणा करते हुए अपना राजनितिक करियर आरंभ किया. हासन ने पार्टी का नाम ‘मक्कल नीति मैय्यम’ रखा है.

5. d. सऊदी अरब

विवरण: महिलाओं के प्रति नजरिये को लेकर बदलाव की ओर बढ़ रहे सऊदी अरब में पहली बार मार्च में फैशन वीक का आयोजन होगा.



6. a. मिज़ोरम

विवरण – इजराइली सहयोग से पूर्वोत्तर में पहले क्षेत्रीय कृषि केन्द्र का उद्घाटन 7 मार्च को मिज़ोरम में किया जायेगा.

7 . b. जापान

विवरण: जापान की एक कंपनी 2041 में अपनी 350वीं वर्षगांठ पूरी होने के मौके पर दुनिया की सबसे ऊंची (70 मंजिला) लकड़ी की इमारत बनाने की तैयारी कर रही है.

8. d. 130 किलोमीटर

विवरण: आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 130 किलोमीटर लंबी जेपोर-मलकानगिरी नई लाइन परियोजना को 2676.11 करोड़ की संपूर्ण लागत पर अनुमोदित कर दिया है.

9. c. 60,000 करोड़ रुपये

विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 60,000 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय शहरी आवास कोष (एनयूएचएफ) के गठन को मंजूरी दे दी है.

10 . c. अग्नि 2

विवरण: भारत ने ओडिशा तट के अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता से युक्त मध्यम दूरी तक मार करने वाली अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण किया. यह प्रक्षेपास्त्र 2000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है.

11. a. गीतांजलि जेम्स

विवरण: गीतांजलि जेम्स द्वारा जारी जानकारी के अनुसार चीफ फाइनैंशल ऑफिसर (सीएफओ) चंद्रकांत करकरे सहित सीनियर मैनेजमेंट के दो अधिकारियों और एक बोर्ड मेंबर ने इस्तीफा दे दिया है.

12. c. भुवनेश्वर कुमार

विवरण: भुवनेश्वर कुमार क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

13. d. तीन

विवरण: अनियंत्रित हो रही जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए कड़े उपाय, नीति व कानून लागू करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में तीन जनहित याचिकाएं दाखिल हुई हैं.

14. c. वर्जिन ग्रुप

विवरण: हाइपरलूप सेवा आरंभ करने के लिए वर्जिन समूह ने महाराष्ट्र सरकार के साथ समझौता किया. यह सेवा मुंबई और पुणे के बीच आरंभ की जाएगी.

15. b. विराट कोहली

विवरण: विराट को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गयी सीरीज में असाधारण प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला.

Join Our telegram Channel:
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si
Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017

Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_

G+: https://plus.google.com/102104965871999812654

=============

Tags: all exams important current affairs, current affairs quiz

Recent Posts

  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 7
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 6
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 5
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 4
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 3
  • Privacy Policy
  • Terms Of Use
Quick Contact
Saket, New Delhi
+91-7004 718 437
+91-7004 718 437
contact@padhobeta.com
© Padhobeta.com 2017 | WordPress Theme: Enlighten
Login