Skip to content
Simplyfing lives...
padhobeta
  • Home
  • BPSC
    • BPSC 65 Pre
    • BPSC 65 PRE & MAINS
    • BPSC 64 MAINS
    • BPSC 64th Pre
  • GK/GS
    • Contact Us
    • Current affairs
  • Courses

करेंट अफेयर्स : 19 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

Home > Daily Current Affairs > करेंट अफेयर्स : 19 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 19 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

Posted on March 20, 2018 by admin
0

करेंट अफेयर्स : 19 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

(उत्तर का विवरण निचे दिया गया है)

1. हाल ही में किस बैंक ने अपने एटीएम कार्डधारकों को कार्ड ऑन-ऑफ़ करने की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की?
a. आईसीआईसीआई
b. एसबीआई
c. पीएनबी
d. ओबीसी

2. हाल ही में 7वीं महिला विज्ञान कांग्रेस का कहां पर उद्घाटन किया गया?
a. कोलकाता
b. मुंबई
c. इंफाल
d. नई दिल्ली

3. हाल ही में किस संशोधन विधेयक के तहत राजनीतिक दलों को विदेशी चंदा मिल सकेगा?
a. फॉरन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेग्युलेशन) एक्ट-2010
b. फॉरन मनी (डोनेशन) एक्ट – 2008
c. फॉरन इन्वेस्टमेंट इन पॉलिटिकल पार्टी एक्ट
d. फॉरन मनी फॉर डेमोक्रेसी एक्ट-2014

4. हाल ही में भारत में किस स्थान पर सबजेनुस टिलोमेरा जलीय कीटों की नई प्रजाति खोजी गई है?
a. असम
b. त्रिपुरा
c. नागालैंड
d. अरुणाचल प्रदेश

5. कर्नाटक सरकार ने किस समुदाय को अलग धर्म की मान्यता के सुझाव को मंजूरी दी?
a. पारसी
b. जेलानुमत
c. लिंगायत
d. दरकारी

6. कौन सा बल्लेबाज श्रीलंका में 18 मार्च 2018 को बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में टी-20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाला तीसरा भारतीय बल्लेबाज़ बन गया?
a. रोहित शर्मा
b. दिनेश कार्तिक
c. सुरेश रैना
d. वॉशिंगटन सुंदर

7. नैशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2015 से 2016 के बीच देश में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में कितने प्रतिशत का इज़ाफा हुआ है?
a. 19%
b. 11%
c. 21%
d. 25%

8. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कौन सा राज्य देश का सबसे बड़ा बायोमेडिकल कचरा उत्पादक राज्य है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. झारखंड
d. महाराष्ट्र

9. बाज़ार नियामक सेबी ने आयकर जानकारी देने में नियमों का उल्लंघन करने पर मीडिया कंपनी एनडीटीवी पर कितने लाख का जुर्माना लगाया है?
a. 25 लाख रुपये
b. 30 लाख रुपये
c. 10 लाख रुपये
d. 15 लाख रुपये

10. किस देश ने सांप्रदायिक हिंसा के बाद देशभर में लगाए गए आपातकाल को 18 मार्च 2018 को हटा लिया?
a. श्रीलंका
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान

11. किस देश के अटॉर्नी जनरल ने रोहिंग्या मसले को लेकर म्यांमार की नेता आंग सान सू ची पर मानवता के खिलाफ अपराध का मुकदमा चलाए जाने की वकीलों की मांग खारिज कर दी है?
a. नेपाल
b. चीन
c. ऑस्ट्रेलिया
d. रूस

12. हाल ही में चीन में किसे नया रक्षा मंत्री बनाया गया है?
a. इंग्कांग होई
b. जी होई
c. ची हांग
d. वेई फेंग

उत्तर:

1. b. एसबीआई
विवरण: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने एटीएम कार्डधारकों को एक खास सुविधा दे रहा है। इसकी मदद से ग्राहक अपने ATM कार्ड को ऑन-ऑफ कर सकेंगे.

2. c. इंफाल
विवरण: इंफाल में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 105वें सत्र में 7वें महिला विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया गया.

3 . a. फॉरन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेग्युलेशन) एक्ट-2010
विवरण: लोकसभा ने फॉरन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेग्युलेशन) एक्ट-2010 (FCRA) में संशोधन को पारित किया. यह एक्ट विदेशी कॉरपोरेशन को राजनीतिक दलों को फंडिंग करने से रोकता था.

4. c. नागालैंड
विवरण: जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) के वैज्ञानिकों की टीम ने नागालैंड में पानी पर रहने वाले कुछ नए कीटों की खोज की है. वैज्ञानिकों ने इन्तांकी नदी में टिलोमेरा नागालैंड जेहामालार एवं चंद्रा नामक कीटों की खोज की.

5. c. लिंगायत
विवरण: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने लिंगायत समुदाय के लोगों को अलग धर्म का दर्जा देने के सुझाव को मंजूरी दे दी है.

6. a. रोहित शर्मा
विवरण: रोहित शर्मा कोलंबो (श्रीलंका) में रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में टी-20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए.

7. b. 11%
विवरण: नैशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2015 से 2016 के बीच देश में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में 11% का इज़ाफा हुआ है.

8. d. महाराष्ट्र
विवरण: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा बायोमेडिकल कचरा उत्पादक राज्य है.

9. c. 10 लाख रुपये
विवरण: बाज़ार नियामक सेबी ने आयकर जानकारी देने में नियमों का उल्लंघन करने पर मीडिया कंपनी एनडीटीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

10. a. श्रीलंका
विवरण: श्रीलंका ने सांप्रदायिक हिंसा के बाद देशभर में लगाए गए आपातकाल को रविवार को हटा लिया.

11. c. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ऑस्ट्रेलिया के अटॉर्नी जनरल ने रोहिंग्या मसले को लेकर म्यांमार की नेता आंग सान सू ची पर मानवता के खिलाफ अपराध का मुकदमा चलाए जाने की वकीलों की मांग खारिज कर दी है.

12. d. वेई फेंग
विवरण: चीन ने हाल ही में पूर्व मिसाइल यूनिट कमांडर वेई फेंग को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है.

 

Join Our telegram Channel:
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si
https://t.me/RailwayJobPrepration

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
Google Plus: https://plus.google.com/102104965871999812654

Tags: daily current affairs, daily current affairs for all exams, Objective current affairs

Recent Posts

  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 7
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 6
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 5
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 4
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 3
  • Privacy Policy
  • Terms Of Use
Quick Contact
Saket, New Delhi
+91-7004 718 437
+91-7004 718 437
contact@padhobeta.com
© Padhobeta.com 2017 | WordPress Theme: Enlighten
Login