Skip to content
Simplyfing lives...
padhobeta
  • Home
  • BPSC
    • BPSC 65 Pre
    • BPSC 65 PRE & MAINS
    • BPSC 64 MAINS
    • BPSC 64th Pre
  • GK/GS
    • Contact Us
    • Current affairs
  • Courses

करेंट अफेयर्स : 12 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

Home > Daily Current Affairs > करेंट अफेयर्स : 12 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 12 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

Posted on March 13, 2018 by admin
0

करेंट अफेयर्स : 12 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

(उत्तर का विवरण निचे दिया गया है)

1. हाल ही में फिक्की एवं ईवाई द्वारा जारी रिपोर्ट में वर्ष 2020 तक भारत में केवल डिजिटल प्लेटफार्म पर निर्भर रहने वाले लोगों की संख्या कितनी हो जाने का अनुमान जताया गया है?
a. 4 मिलियन
b. 5 मिलियन
c. 6 मिलियन
d. 7 मिलियन

2. भारत के 55 वर्ष के इतिहास में पहली बार किन दो महिला कैडेट्स ने आर्मी ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी की पासिंग आउट परेड में शीर्ष सम्मान हासिल किया?
a. अमृता शर्मा तथा गरिमा वत्स
b. प्रीति चौधरी और वृत्ति शर्मा
c. पल्लवी जोशी तथा शुभ्रा अवस्थी
d. तान्या वर्मा और वर्षा झा

3. भारत और फ्रांस के मध्य हाल ही में कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये?
a. 12
b. 13
c. 14
d. 15

4. दुबई की राजकुमारी का क्या नाम है जिन्होंने अपनी स्वतंत्रता का हवाला देते हुए देश छोड़कर अमेरिका से शरण मांगी?
a. शेख फातिमा
b. अकीला अल नहेन
c. मल्लिका हीबा
d. शेख लातिफा

5. हाल ही में किस स्थान पर 30 हज़ार से अधिक किसानों ने महामोर्चा खोलते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया?
a. जयपुर
b. मुंबई
c. दिल्ली
d. पानीपत

6. हाल ही में किस राज्य में सिगरेट की खुदरा बिक्री पर रोक लगाई गई है?
a. बिहार
b. हरियाणा
c. राजस्थान
d. केरल

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 12 मार्च 2018 को किस राज्य के दादर कला गांव में 75 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब

8. निम्न में से किस देश ने मलेशिया में आयोजित सुल्तान अजलान शाह कप का ख़िताब जीता है?
a. इराक
b. ईरान
c. नेपाल
d. ऑस्ट्रेलिया

9. केंद्र सरकार ने 50 करोड़ रुपए या इससे ऊपर के बैंक ऋण के लिए निम्नलिखित में से किस सरकारी दस्तावेज को अनिवार्य किया है?
a. पासपोर्ट
b. आधार
c. पैन कार्ड
d. इनमें से कोई नहीं

10. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का पहला शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया है?
a. टोक्यो
b. नई दिल्ली
c. कोलकाता
d. लाहौर

11. स्पाइसजेट ने किस देश के सफ्रान ग्रुप के साथ करीब ₹81,000 करोड़ का करार किया है जो विमानन क्षेत्र के सबसे बड़े सौदों में से एक है?
a. फ्रांस
b. नेपाल
c. चीन
d. पाकिस्तान

12. किस देश की संसद ने 11 मार्च 2018 को एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राष्ट्रपति पद की समय सीमा समाप्त कर दी हैं?
a. नेपाल
b. भारत
c. चीन
d. अमेरिका

उत्तर:

1. a. 4 मिलियन
विवरण: फिक्की एवं ई-वाई द्वारा जारी इस सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 तक केवल डिजिटल प्लेटफार्म पर निर्भर रहने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 4 मिलियन से अधिक होगी.

2. b. प्रीति चौधरी और वृत्ति शर्मा
विवरण: हरियाणा की निवासी प्रीति चौधरी और वृत्ति शर्मा ने चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के 55 वर्ष के इतिहास में पहली बार यह सम्मान हासिल किया है.

3 . c. 14
विवरण: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चार दिन के दौरे पर भारत आये हैं. इस दौरान उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में 14 अहम समझौते किए.

4. d. शेख लातिफा
विवरण: दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की बेटी (दुबई की राजकुमारी) शेख लातिफा ने अपने देश से फरार होकर अमेरिका की शरण मांगी है.

5. b. मुंबई
विवरण: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगभग 30 हजार किसान अपने खेतों को छोड़कर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

6. a. बिहार
विवरण: बिहार में सिगरेट की खुदरा बिक्री पर रोक लगाई गई है. बिहार सिगरेट की खुदरा बिक्री पर रोक लगाने वाला देश का 12वां राज्य है.

7. a. उत्तर प्रदेश
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उत्तर प्रदेश के दादर कला गांव में बने 75 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया.

8. d. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ऑस्ट्रेलिया ने सुल्तान अजलान शाह कप के आखिरी दिन फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर ख़िताब जीता.

9. a. पासपोर्ट
विवरण: आर्थिक अपराध करके विदेश भाग जाने की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने अब सरकारी बैंकों से 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का लोन मांगनेवालों के लिए पासपोर्ट डीटेल देना अनिवार्य कर दिया है.

10. b. नई दिल्ली
विवरण: नई दिल्ली में 11 मार्च 2018 को पहला अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन शिखर सम्मेलन शुरू हुआ है, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस सम्मेलन में इसमें भाग ले रहे हैं.

11. a. फ्रांस
विवरण: स्पाइसजेट ने फ्रांस के सफ्रान ग्रुप के साथ करीब ₹81,000 करोड़ का करार किया है जो विमानन क्षेत्र के सबसे बड़े सौदों में से एक है. करार के तहत स्पाइसजेट कुल 155 बोइंग ‘737 मैक्स’ विमानों के लिए एलईएपी-1बी इंजन खरीदेगी.

12. c. चीन
चीन की संसद ने 11 मार्च 2018 को एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राष्ट्रपति पद की समय सीमा समाप्त कर दी हैं

Join Our telegram Channel:
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si
https://t.me/RailwayJobPrepration

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
Google Plus: https://plus.google.com/102104965871999812654

Tags: daily current affairs, daily current affairs for all exams, Objective current affairs

Recent Posts

  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 7
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 6
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 5
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 4
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 3
  • Privacy Policy
  • Terms Of Use
Quick Contact
Saket, New Delhi
+91-7004 718 437
+91-7004 718 437
contact@padhobeta.com
© Padhobeta.com 2017 | WordPress Theme: Enlighten
Login