Skip to content
Simplyfing lives...
padhobeta
  • Home
  • BPSC
    • BPSC 65 Pre
    • BPSC 65 PRE & MAINS
    • BPSC 64 MAINS
    • BPSC 64th Pre
  • GK/GS
    • Contact Us
    • Current affairs
  • Courses

करेंट अफेयर्स : 01 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

Home > Daily Current Affairs > करेंट अफेयर्स : 01 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 01 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

Posted on March 2, 2018 by admin
0

करेंट अफेयर्स : 01 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

1. हाल ही में मौसम विभाग ने इस वर्ष पूरे देश में सामान्य से कितना डिग्री अधिक तापमान रहने की संभावना व्यक्त की है?
a. 1 डिग्री सेल्सियस
b. 1.5 डिग्री सेल्सियस
c. 2 डिग्री सेल्सियस
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

2. भारत में इस वर्ष जीडीपी वृद्धि दर कितना रहने का अनुमान लगाया गया है?
a. 6.5%
b. 7.2%
c. 8%
d. 8.5%

3. हाल ही में किस देश में 65 वर्ष की आयु के लोगों की जीवन प्रत्याशा पहले की अपेक्षा दो माह कम आंकी गयी है?
a. अमेरिका
b. स्विट्ज़रलैंड
c. इंग्लैंड
d. आयरलैंड

4. हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. डोरिक लिस्टर
b. जैमिनी डुमिनिक
c. जेरोम पॉवेल
d. हेनरी ह्यूस

5. हाल ही में वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
a. राम गोपाल वर्मा
b. संजय लीला भंसाली
c. करन जोहर
d. श्याम बेनेगल

6. सीबीएसई द्वारा जारी दिशानिर्देश के मुताबिक, विकलांग बच्चे 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा मं इस वर्ष से किस यंत्र की मदद ले सकेंगे?
a. कंप्यूटर
b. कैलकुलेटर
c. मोबाइल
d. इनमें से कोई नहीं

7. केंद्र सरकार ने निम्न में से किस राज्य के मास्टर प्लान 2021 में संशोधन की सिफारिश की है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. दिल्ली
d. पंजाब

8. निम्न में से किसने बिहार बजट 2018-19 को प्रस्तुत किया?
a. नीतीश कुमार
b. सुशील कुमार मोदी
c. कृष्णा नंदन प्रसाद वर्मा
d. इनमें से कोई नहीं

9. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 28 फरवरी 2018 को सीमा शुल्क से जुड़े मुद्दों में सहयोग और आपसी प्रशासनिक सहायता को लेकर भारत और किस देश के बीच समझौते को मंजूरी दी है?
a. जॉर्डन
b. नेपाल
c. जापान
d. चीन

10. फेसबुक द्वारा अधिकृत इकोनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनक्लूसिव इंटरनेट इंडेक्स के मामले में 86 देशों की सूची में भारत कितने पायदान पर है?
a. 40वें
b. 42वें
c. 47वें
d. 37वें

उत्तर:

1. a. 1 डिग्री सेल्सियस
विवरण: मौसम विभाग के अनुसार पिछले 50 वर्ष की तुलना में इस साल मार्च से लेकर मई तक तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा.

2. b. 7.2%
विवरण: उद्योग जगत ने भारतीय जीडीपी वृद्धि दर 7.2% पर पहुंचने को अर्थव्यवस्था में तेजी का संकेत बताया है.

3 . c. इंग्लैंड
विवरण: इंग्लैंड और वेल्स में रहने वाले 65 वर्ष की आयु के लोगों की जीवन प्रत्याशा पहले की अपेक्षा दो माह कम हो गयी है.

4. c. जेरोम पॉवेल
विवरण: अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख के रूप में जेरोम पॉवेल को नियुक्त किया गया है. पॉवेल इस पद पर नियुक्त होने वाले 16वें व्यक्ति है.

5. d. श्याम बेनेगल
विवरण: वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से श्याम बेनेगल को सम्मानित किया गया है. श्याम बेनेगल हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध निर्देशक हैं.

6. a. कंप्यूटर
विवरण: सीबीएसई द्वारा जारी दिशानिर्देश के मुताबिक, विकलांग बच्चे 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष से कंप्यूटर की मदद ले सकेंगे.

7. c. दिल्ली
विवरण: दिल्ली के कारोबारियों को सीलिंग से राहत दिलाने के लिए मास्टर प्लान-2021 में संशोधन की रूपरेखा लगभग तैयार हो गई है.

8. b. सुशील कुमार मोदी
विवरण: बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने विधानमंडल के दोनों सदनों में वर्ष 2018-19 का 1.76 लाख करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले बार की तुलना में अधिक है.

9. a. जॉर्डन
विवरण: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 28 फरवरी 2018 को सीमा शुल्क से जुड़े मुद्दों में सहयोग और आपसी प्रशासनिक सहायता को लेकर भारत और जॉर्डन के बीच समझौते को मंजूरी दी है.

10. c. 47वें
विवरण: फेसबुक द्वारा अधिकृत इकोनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनक्लूसिव इंटरनेट इंडेक्स के मामले में 86 देशों की सूची में भारत 47वें पायदान पर है.

Join Our telegram Channel:
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si
https://t.me/RailwayJobPrepration

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
Google Plus: https://plus.google.com/102104965871999812654

Tags: daily current affairs, daily current affairs for all exams, Objective current affairs

Recent Posts

  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 7
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 6
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 5
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 4
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 3
  • Privacy Policy
  • Terms Of Use
Quick Contact
Saket, New Delhi
+91-7004 718 437
+91-7004 718 437
contact@padhobeta.com
© Padhobeta.com 2017 | WordPress Theme: Enlighten
Login