Skip to content
Simplyfing lives...
padhobeta
  • Home
  • BPSC
    • BPSC 65 Pre
    • BPSC 65 PRE & MAINS
    • BPSC 64 MAINS
    • BPSC 64th Pre
  • GK/GS
    • Contact Us
    • Current affairs
  • Courses

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 04 से 10 जून 2018 तक | Objective

Home > Daily Current Affairs > साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 04 से 10 जून 2018 तक | Objective

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 04 से 10 जून 2018 तक | Objective

Posted on June 11, 2018 by admin
0

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 04 से 10 जून 2018 तक | Objective

1. किस राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 04 जून 2018 को शिमला और चंडीगढ़ के बीच ‘हेली-टैक्सी’ सेवा का उद्घाटन किया?
a. हिमाचल प्रदेश
b. कर्नाटक
c. ओडिशा
d. उत्तर प्रदेश

2. न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम ने 02 जून 2018 को कितने साल बाद रग्बी मैच खेला?
a. 25 साल
b. 18 साल
c. 30 साल
d. इनमें से कोई नहीं

3. स्विट्ज़रलैंड के इन्वेस्टमेंट बैंक यूबीएस की स्टडी के मुताबिक, किस शहर में एक कर्मचारी सालाना औसत 3,314.7 घंटे काम करता है, जो दुनिया के 77 प्रमुख शहरों में सर्वाधिक है?
a. मुंबई
b. दिल्ली
c. बेंगलुरु
d. इनमें से कोई नहीं

4. किसानों को उत्तम तकनीक और आय बढ़ाने के बारे में सहायता और सलाह प्रदान करने के लिए किस अभियान की शुरुआत की गई है?
a. किसान आय अभियान
b. ग्रामीण आर्थिक स्वयत्तता अभियान
c. कृषि कल्याण अभियान
d. किसान कल्याण अभियान

5. जॉर्डन के प्रधानमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने देश में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा देने की घोषणा की?
a. हानी अल-मुल्की
b. इस्बान-उल-हक्कानी
c. शहाद-अल अब्दुल्ला
d. मोअनीर अल-नूरी

6. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक का डिप्टी गवर्नर बनाया गया है?
a. विप्लव कुमार
b. अर्नब गोसाईं
c. के एस चंद्रा
d. महेश कुमार जैन

7. केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय ने किस संग्रहालय की स्थापना के लिए तीन उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया?
a. राष्ट्रीय पशु संग्रहालय
b. राष्ट्रीय प्राकृतिक संसाधन संग्रहालय
c. भारत के पक्षी संग्रहालय
d. भारत के प्रधानमंत्री संग्रहालय

8. पर्यावरण दिवस पर जारी की गई पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (ईपीआई) की रेटिंग में भारत को कौन सा स्थान मिला?
a. 179
b. 178
c. 177
d. 176

9. केंद्र सरकार द्वारा किन चार बैंकों का विलय करने की योजना तैयार की जा रही है?
a. पीएनबी, पंजाब एंड सिंध बैंक, देना बैंक, सेन्ट्रल बैंक
b. आईडीबीआई, ओबीसी, सेंट्रल बैंक और बीओबी
c. आईसीआईसीआई, पीएनबी, ओबीसी, सेंट्रल बैंक
d. इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, केनरा बैंक, कारपोरेशन बैंक

10. ई-कचरे की समस्या पर लगाम हेतु किस सरकार ने लोगों से पुराने फोन, कंप्यूटर, राउटर और अन्य बेकार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने की योजना शुरू की है?
a. हरियाणा सरकार
b. राजस्थान सरकार
c. पंजाब सरकार
d. कर्नाटक सरकार

11. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा निर्धारित वर्तमान रेपो दर क्या है?
a. 8.50%
b. 7.75%
c. 4.50%
d. 6.25%

12. ब्रिटेन के फाइनेंशियल आचरण प्राधिकरण (एफसीए) ने किस बैंक की लंदन शाखा पर 8 करोड़ रुपये का जुर्माना और 5 महीने तक डि‍पोजि‍ट लेने पर पाबंदी लगाई है?
a. केनरा बैंक
b. देना बैंक
c. पंजाब नेशनल बैंक
d. ऐक्सिस बैंक

13. वर्ल्ड बैंक की ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स के मुताबिक, भारत की वृद्धि दर 2018-19 में 7.3 प्रतिशत और 2019-20 में कितने प्रतिशत रह सकती है?
a. 8.5 प्रतिशत
b. 9.5 प्रतिशत
c. 6.5 प्रतिशत
d. 7.5 प्रतिशत

14. आरबीआई ने हाल ही में आईडीएफसी बैंक और किस बैंक के विलय को मंज़ूरी दे दी हैं?
a. कैपिटल फर्स्ट
b. देना बैंक
c. बंधक बैंक
d. ऐक्सिस बैंक

15. बीसीसीआई ने किस भारतीय खिलाड़ी को दो सीज़न (2016-17 और 2017-18) में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट इंटरनैशनल क्रिकेटर’ चुना है?
a. विराट कोहली
b. रोहित शर्मा
c. अजिंक्य रहाणे
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:

1.a. हिमाचल प्रदेश
विवरण:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला और चंडीगढ़ के बीच ‘हेली-टैक्सी’ सेवा का उद्घाटन किया.

2.b. 18 साल
विवरण:न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम ने 18 साल बाद रग्बी मैच खेला. मैक्कलम ने यह मैच वाइकाटो प्रतियोगिता में ‘यूनाइटेड माटामाटा स्पोर्ट्स बी’ की ओर से ‘हिन्यूरा बी’ के खिलाफ खेला.

3.a. मुंबई
विवरण:स्विट्ज़रलैंड के इन्वेस्टमेंट बैंक यूबीएस की स्टडी के मुताबिक, मुंबई में एक कर्मचारी सालाना औसत 3,314.7 घंटे काम करता है, जो दुनिया के 77 प्रमुख शहरों में सर्वाधिक है.

4. c. कृषि कल्याण अभियान
विवरण: किसानों को उत्ताम तकनीक और आय बढ़ाने के बारे में सहायता और सलाह प्रदान करने के लिए कृषि कल्याण अभियान आरंभ किया गया है.

5. a. हानी अल-मुल्की
विवरण: जॉर्डन के प्रधानमंत्री हानी अल-मुल्की ने देश भर में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच इस्तीफ़ा देने की घोषणा की.

6. d. महेश कुमार जैन
विवरण: आईडीबीआई बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक महेश कुमार जैन भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया.

7. d. भारत के प्रधानमंत्री संग्रहालय
विवरण: केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय ने 5 जून 2018 को तीन उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया ताकि राजधानी दिल्ली में ‘भारत के प्रधानमंत्री’ नामक संग्रहालय की स्थापना की जा सके.

8. c. 177
विवरण: पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (ईपीआई) की रेटिंग में भारत को 177वां स्थान प्राप्त हुआ जबकि सूचकांक में शामिल कुल देशों की संख्या 180 है.

9. b. आईडीबीआई, ओबीसी, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया और बीओबी
विवरण: आईडीबीआई, ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स (ओबीसी), सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) को मिलाकर एक बड़ा बैंक बनाया जा सकता है.

10. b. राजस्थान सरकार
विवरण: ई-कचरे की समस्या पर लगाम के लिए राजस्थान सरकार ने लोगों से पुराने फोन, कंप्यूटर, राउटर और अन्य बेकार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने की योजना शुरू की है.

11. d. 6.25%
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने नीतिगत दरों में बदलाव की घोषणा की है. नया रेपो रेट 6.25% और नया रिवर्स रेपो रेट 6% हो गया है.

12. a. केनरा बैंक
विवरण: ब्रिटेन के फाइनेंशियल आचरण प्राधिकरण (एफसीए) ने केनरा बैंक की लंदन शाखा पर 8 करोड़ रुपये का जुर्माना और 5 महीने तक डि‍पोजि‍ट लेने पर पाबंदी लगाई है.

13.d. 7.5 प्रतिशत
विवरण:वर्ल्ड बैंक की ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स के मुताबिक, भारत की वृद्धि दर 2018-19 में 7.3% और 2019-20 में 7.5% रह सकती है.

14.a. कैपिटल फर्स्ट
विवरण:आरबीआई ने हाल ही में आईडीएफसी बैंक और कैपिटल फर्स्ट के विलय को मंज़ूरी दे दी हैं.

15.a. विराट कोहली
विवरण:बीसीसीआई ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को दो सीज़न (2016-17 और 2017-18) में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट इंटरनैशनल क्रिकेटर’ चुना है.

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017



Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017

Join Our telegram Channel:

https://t.me/sscPadho for SSC Exam
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si

Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_

G+: https://plus.google.com/102104965871999812654

Tags: all exams important current affairs, current affairs quiz, weekly current affairs

Recent Posts

  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 7
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 6
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 5
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 4
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 3
  • Privacy Policy
  • Terms Of Use
Quick Contact
Saket, New Delhi
+91-7004 718 437
+91-7004 718 437
contact@padhobeta.com
© Padhobeta.com 2017 | WordPress Theme: Enlighten
Login