SSC Exam Calander 2022: SSC ने साल 2022 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया

SSC Exam Calander 2022: SSC ने साल 2022 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया

SSC Exam Calander 2022: SSC ने साल 2022 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने वर्ष 2022 होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। साल 2022 में किन भर्तियों की परीक्षा कब होगी, इसका कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in पर अपलोड है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर MTS, CGL, CHSL, दिल्ली पुलिस MTS, SSC GD कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत अन्य भर्तियों के नोटिफिकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


SSC Exam Calander 2022: परीक्षा का कैलेंडर


SSC Exam Calander 2022


नोट: भर्तियों की तारीखें संभावित हैं।

कैलेंडर के अनुसार SSC की साल 2021 की तीन बड़ी भर्तियों (CGL, MTS और CHSL) का नोटिफिकेशन दिसंबर 2021 से मार्च 2022 के बीच जारी कर सकता है।


SSC Exam Calander 2022: कब कौन परीक्षा



SSC Calander 2022

1- एसएससी कैलेंडर के मुताबिक वर्ष सीजीएल 2021 का नोटिफिकेशन 23 दिसंबर 2021 को जारी होगा और 23 जनवरी तक इसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। सीजीएल टियर-1 का एग्जाम अप्रैल 2022 में होगा।

2- एसएससी सीएचएसएल (10+2) परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 1 फरवरी 2022 को जारी होगा और इसके लिए 7 मार्च 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे। एसएससी सीएचएसएल टियर-1 एग्जाम मई 2022 में होगा।

3- एसएससी एमटीएस (नॉन टेक्निकल) भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी होगा। इसके लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे। जून 2022 में टियर-1 परीक्षा होगी।

4- एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 मई 2022 को जारी होगा। 9 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। जुलाई 2022 में परीक्षा होगी।

5- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियर भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 17 मई 2022 को जारी होगा। 16 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। सितंबर 2022 में परीक्षा होगी।

6- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 27 जून 2022 को जारी होगा। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी।

7- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) का नोटिफिकेशन 4 जुलाई 2022 को जारी होगा। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी।

8- दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2022 को जारी होगा जिसके लिए आवेदन 13 सितंबर 2022 तक लिए जाएंगे। परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।

9- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 अगस्त को जारी होगा। दिसंबर 2022 में एग्जाम होगा।

10. साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 29 अगस्त 2022 को आएगा और परीक्षा जनवरी 2023 में होगी।

11. दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 11 अक्टूबर 2022 को जारी होगा और परीक्षा फरवरी 2023 में होगी।

12. जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 28 नवंबर 2022 को जारी होगा। आवेदन 27 दिसंबर 2022 तक लिए जाएंगे। टियर-1 परीक्षा मार्च 2023 में होगी।

13. स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 5 दिसंबर 2022 को और परीक्षा अप्रैल 2023 में होगी।

14. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 9 जनवरी 2023 को निकलेगा। आवेदन 12 फरवरी 2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा मई 2023 में होगी।

15- कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को निकलेगा। इसके लिए 31 मार्च 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। जून 2023 में परीक्षा होगी।

नोट: भर्तियों की तारीखें संभावित हैं।

#sscExamCalander2022


Comments are closed.