कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 | Important Objectives for all examinations

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 | Important Objectives for all examinations

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 | Important Objectives

1. हरियाणा के 15 साल के निशानेबाज का क्या नाम है जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता?
a. रोहताश बक्करवाला
b. दिवाकर चौहान
c. अनीश भानवाला
d. संदीप सिंह

2. पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों की कितने किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में वेल्स के केन चारिग को 10-0 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया?
a. 85 किलोग्राम
b. 65 किलोग्राम
c. 55 किलोग्राम
d. 45 किलोग्राम

3. किस भारतीय खिलाड़ी ने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता?
a. नीरज चोपड़ा
b. अलोक कुमार
c. विकास बहल
d. तनवीर रहमान

4. किस भारतीय निशानेबाज़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन में स्वर्ण पदक जीत लिया?
a. तेजस्विनी सावंत
b. अंजुम मुद्गल
c. राही सरनोबत
d. इनमें से कोई नहीं

5. 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी का नाम क्या है?
a. अंजली भागवत
b. श्रेयसी सिंह
c. रानी सरनोबेट
d. इनमें से कोई नहीं

6. कॉमनवेल्थ गेम्स में 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय वेटलिफ्टर का क्या नाम है?
a. विवेक राठौर
b. दीपक लाठेर
c. अजय कौशिक
d. सत्यम मलिक

7. हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में 53 किलोग्राम भार वर्ग में किस महिला भारोत्तोलक ने गोल्ड मेडल जीता?
a. अर्पिता गुप्ता
b. कल्पना मेहरा
c. वंशिका शाह
d. संजीता चानू

8. उस भारतीय भारोत्तोलक का नाम बताईये जिसने कॉमनवेल्थ गेम्स में 77 किग्रा कैटेगरी में कुल 317 वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता?
a. संजय चौहान
b. देव मलिक
c. सतीश कुमार शिवलिंगम
d. भानु प्रताप सोलंकी

9. भारतीय निशानेबाज़ हिना सिद्धू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं

10. मलेशिया की आलिया सजाना अजाहारी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कितने मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता?
a. 20 मीटर
b. 30 मीटर
c. 25 मीटर
d. 15 मीटर

11. ‘पृथ्वी की सबसे फिट महिला’ के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई वेटलिफ्टर टिया-क्लेयर टूमी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कितने किलोग्राम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?
a. 58 किलोग्राम
b. 50 किलोग्राम
c. 70 किलोग्राम
d. 85 किलोग्राम

12. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पैरा पॉवरलिफ्टिंग में पुरुष हैवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीता?
a. सचिन चौधरी
b. अजीत त्रिपाठी
c. संजय सिंह
d. विवेक गुप्ता

13. किस भारतीय शूटर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में भारत को 12वां स्वर्ण पदक दिलाया?
a. अपूर्वी चंदेला
b. श्रेयसी सिंह
c. रानी सिंह
d. इनमें से कोई नहीं

14. बबीता फोगाट ने ऑस्ट्रेलिया में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 8वें दिन महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किलोग्राम स्पर्धा में कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं

15. भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने पुरुषों की कितने किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के जोहानस बोथा को हराकर लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता?
a. 74 किलोग्राम
b. 70 किलोग्राम
c. 54 किलोग्राम
d. 84 किलोग्राम

उत्तर:

1. c. अनीश भानवाला
विवरण: हरियाणा के 15 साल के अनीश भानवाला ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.

2. b. 65 किलोग्राम
विवरण: पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में वेल्स के केन चारिग को 10-0 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया.

3. a. नीरज चोपड़ा
विवरण: नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स की भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. उन्होंने फाइनल में सत्र का सर्वश्रेष्ठ 86.47 मीटर का थ्रो फेंका.

4. a. तेजस्विनी सावंत
विवरण: 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय निशानेबाज़ तेजस्विनी सावंत ने कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाकर महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन में स्वर्ण पदक जीत लिया.

5. b. श्रेयसी सिंह
विवरण: ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रीमंडल खेल में श्रेयसी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है. श्रेयसी ने महिलाओं के डबल ट्रैप शूटिंग इवेंट में ऑस्ट्रेलियाई शूटर एम्मा कॉक्स को हराकर स्वर्ण पदक जीता.

6. b. दीपक लाठेर
विवरण: कॉमनवेल्थ गेम्स में 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में दीपक लाठेर ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है.

7. d. संजीता चानू
विवरण: कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में संजीता चानू ने भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता है.संजीता ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में सोने का तमगा जीता.

8. c. सतीश कुमार शिवलिंगम
विवरण: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय भारोत्तोलक सतीश कुमार शिवलिंगम ने 77 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने 317 (स्नैच में 144 और क्लीन एंड जर्क 173) किग्रा वजन उठाया था.

9. b. स्वर्ण पदक
विवरण: भारतीय निशानेबाज़ हिना सिद्धू ने 10 अप्रैल 2018 को कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाकर 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया.

10. c. 25 मीटर
विवरण: मलेशिया की आलिया सजाना अजाहारी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.

11. a. 58 किलोग्राम
विवरण: पृथ्वी की सबसे फिट महिला’ के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई वेटलिफ्टर टिया-क्लेयर टूमी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 58 किलोग्राम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है.

12. a. सचिन चौधरी
विवरण: भारत के सचिन चौधरी ने 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को पैरा पॉवरलिफ्टिंग में पुरुष हैवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया.

13. b. श्रेयसी सिंह
विवरण: आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के मेन्स हेवीवेट पारा-पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में पावरलिफ्टर सचिन चौधरी ने कांस्य पदक जीता है.

14. a. रजत पदक
विवरण: बबीता फोगाट ने ऑस्ट्रेलिया में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 8वें दिन महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किलोग्राम स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया.

15. a. 74 किलोग्राम
विवरण: भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने पुरुषों की 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के जोहानस बोथा को 80 सेकेंड में हराकर लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: कुल 66 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017

Join Our telegram Channel:

https://t.me/sscPadho for SSC Exam
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si

Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_

G+: https://plus.google.com/102104965871999812654

Comments are closed.