करेंट अफेयर्स : 16 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 16 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 16 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

1. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नए प्रस्ताव के मुताबिक दर्शकों की सही संख्या का पता लगाने के लिए किस उपकरण में चिप लगाई जायेगी?
a. टीवी
b. रेडियो
c. मोबाइल
d. लैपटॉप

2. भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने किस राज्य के लिए 550 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर मेगा पर्यटन गंतव्य परियोजना के विकास के लिए एक परियोजना पर हस्ताक्षर किये?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. आंध्र प्रदेश
d. बिहार

3. अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का क्या नाम है जिसने नियुक्ति के दो ही दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
a. डेविड कॉर्नर
b. जे एस कोमेट
c. मैथ्यू फील्ड्स
d. जॉन लर्नर

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 6 दिवसीय यूरोप यात्रा के दौरान पहले किस देश में जा रहे हैं?
a. स्पेन
b. फ्रांस
c. स्वीडन
d. नॉर्वे

5. राज्यों के बीच आपसी माल परिवहन के लिए बनाई गई किस प्रणाली को हाल ही में पांच राज्यों ने आरंभ किया?
a. ई-वे बिल प्रणाली
b. रोड-सेफ्टी बिल सिस्टम
c. कंपल्सरी रोड टैक्स
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र से सम्बंधित किस राष्ट्रीय योजना का हाल ही में शुभारम्भ किया?
a. स्वस्थ भारत मिशन
b. आयुष्मान भारत योजना
c. सर्वजन स्वास्थ्य योजना
d. स्वस्थ भारत, सफल भारत

7. महाराष्ट्र सरकार ने किस दिग्गज अभिनेता को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना है?
a. धर्मेद्र
b. सलमान खान
c. अनिल कपूर
d. बोनी कपूर

8. कौन कॉमनवेल्थ गेम्स में टेबल टेनिस के सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं?
a. मनिका बत्रा
b. शामिनी कुमरेसन
c. मधुरिका पाटकर
d. इनमें से कोई नहीं

9. भारत के निम्न में से किस शहर में ‘इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2018’ का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है?
a. मुंबई
b. चेन्नई
c. नई दिल्ली
d. पटना

10. किस देश ने शून्य कार्बन अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने के लिए सभी नए अपतटीय तेल खोज पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?
a. न्यूजीलैंड
b. श्रीलंका
c. कुवैत
d. इराक

11. किस देश ने 700 किलोमीटर रेंज वाली बाबर मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
a. नेपाल
b. रूस
c. चीन
d. पाकिस्तान

12. ऑस्ट्रेलिया में 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के आखिरी 10वें दिन भारत ने कितने पदकों के साथ बहुत ही शानदार अंदाज में अपने शानदार अभियान का समापन किया?
a. 66
b. 70
c. 75
d. 80

उत्तर:

1. a. टीवी
विवरण: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नए प्रस्ताव के मुताबिक टीवी में लगने वाले नए सेट-टॉप बॉक्स में एक चिप लगाई जाएगी जिससे की टीवी दर्शकों की सही संख्या का पता लग सकेगा.

2. c. आंध्र प्रदेश
विवरण: भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने 550 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के काकिन्डा में भैरव लंका में एक मेगा पर्यटन गंतव्य परियोजना के विकास के लिए एक प्राइवेट कम्पनी के साथ समझौता किया.

3. d. जॉन लर्नर
विवरण: अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन लर्नर ने नियुक्ति के दो ही दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

4. c. स्वीडन
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी यूरोप यात्रा पर रवाना होंगे. अपनी 6 दिनों की यात्रा पर प्रधानमंत्री स्वीडन और ब्रिटेन का दौरा करेंगे.

5. a. ई-वे बिल प्रणाली
विवरण: राज्यों के बीच आपसी माल परिवहन के लिए बनाई गई ई-वे बिल प्रणाली 15 अप्रैल 2018 से पांच राज्यों में आरंभ की गई. इन राज्यों में आंध्रप्रदेश, गुजरात, केरल, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश शामिल हैं.

6. b. आयुष्मान भारत योजना
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के मौके पर नरेंद्र मोदी ने यह योजना छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लॉन्च की.

7. a. धर्मेद्र
विवरण: महाराष्ट्र सरकार ने दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना है.

8. a. मनिका बत्रा
विवरण: भारत की महिला एकल टेबल टेनिस खिलाड़ी मानिका बत्रा ने 14 अप्रैल 2018 को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है. मानिका बत्रा ने फाइनल मुकाबले में सिंगापुर की मेंगयू यू को 4-0 से हराया.

9. c. नई दिल्ली
विवरण: सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और भारतीय टेलीकॉम उद्योग पर आधारित एवं इन क्षेत्रों से जुड़े हितधारकों को एक मंच प्रदान करने वाली दूसरी मोबाइल कांग्रेस 25 से 27 अक्टूबर 2018 तक राजधानी दिल्ली में आयोजित की जाएगी.

10. a. न्यूजीलैंड
विवरण: न्यूज़ीलैंड की सरकार ने जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपतटीय तेल खोज के लिए नई मंज़ूरी ना देने का फैसला किया है.

11. d. पाकिस्तान
विवरण: पाकिस्तान ने स्वदेशी क्रूज़ मिसाइल बाबर के और अधिक रेंज वाले वर्ज़न का सफल परीक्षण किया है. यह मिसाइल 700 किलोमीटर की रेंज तक ज़मीन और समुद्र में लक्ष्य पर हमले करने मंज सक्षम है.

12. a. 66
विवरण: ऑस्ट्रेलिया में 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के आखिरी 10वें दिन भारत ने 66 पदकों के साथ बहुत ही शानदार अंदाज में अपने शानदार अभियान का समापन किया.

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017


Join Our telegram Channel:

https://t.me/sscPadho for SSC
https://t.me/RailwayJobPrepration for Railway Job Preparation
https://t.me/padhobeta for daily GK/GS/Current affairs
https://t.me/Sarkari_Naukri for Job Alert
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
G+: https://plus.google.com/102104965871999812654

Comments are closed.