करेंट अफेयर्स : 13 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 13 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 13 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

(उत्तर का विवरण निचे दिया गया है)

1. हाल ही में किस देश ने दक्षिण सागर में अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया?
a. अमेरिका
b. जापान
c. दक्षिण कोरिया
d. चीन

2. शहीद भगत सिंह को दिल्ली प्रवास में पनाह देने वाले व्यक्ति का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. नसीम मिर्जा चंगेजी
b. कासिम खान दिलावर
c. ऊना सराफ पहौती
d. बख्तावर अली

3. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा किये गए सर्वेक्षण में कहा गया कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 2018 में चीन को भी पीछे छोड़ देगा?
a. विश्व बैंक
b. सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट रिपोर्ट
c. सेंट पीटर्सबर्ग वेल्थ रिपोर्ट
d. वर्ल्ड इकॉनमी रिपोर्ट

4. हरियाणा के 15 साल के निशानेबाज का क्या नाम है जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता?
a. रोहताश बक्करवाला
b. दिवाकर चौहान
c. अनीश भानवाला
d. संदीप सिंह

5. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में बैंक बोर्ड ब्यूरो के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया?
a. भानु प्रताप शर्मा
b. अजीत कुमार वर्मा
c. देवेन्द्र प्रताप
d. किशन देव

6. अमेरिकी शोध संस्थान ‘द हेरिटेज फाउंडेशन’ द्वारा जारी वैश्विक आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक-2018 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
a. 170
b. 150
c. 140
d. 130

7. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए किस अभिनेता को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के सम्मान देने की घोषणा की है?
a. विनोद खन्ना
b. गिरीश कुमार
c. प्राण कुमार शर्मा
d. इनमें से कोई नहीं

8. पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों की कितने किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में वेल्स के केन चारिग को 10-0 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया?
a. 85 किलोग्राम
b. 65 किलोग्राम
c. 55 किलोग्राम
d. 45 किलोग्राम

9. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने किस पूर्व प्रधानमंत्री को राजनीति हेतु आजीवन अयोग्य घोषित किया?
a. नवाज शरीफ
b. यूसुफ रजा गिलानी
c. शौकत अज़ीज़
d. बेनज़ीर भुट्टो

10. निशानेबाज़ अनीश भानवाला ने 30 अंक के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष स्पर्धा में कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. कांस्य पदक
c. स्वर्ण पदक
d. इनमें से कोई नही

11. किस भारतीय निशानेबाज़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन में स्वर्ण पदक जीत लिया?
a. तेजस्विनी सावंत
b. अंजुम मुद्गल
c. राही सरनोबत
d. इनमें से कोई नहीं

12. 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी का नाम क्या है?
a. अंजली भागवत
b. श्रेयसी सिंह
c. रानी सरनोबेट
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:

1. d. चीन
विवरण: चीन की सेना ने दक्षिण चीन सागर में अभी तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया है. इस अभ्यास में चीन ने पहली बार अपने लड़ाकू विमान वाहक हमलावर समूह का प्रदर्शन किया.

2. a. नसीम मिर्जा चंगेजी
विवरण: शहीद भगत सिंह को दिल्ली प्रवास में पनाह देने और उनके खानपान, सुरक्षा का ध्यान रखने वाले 108 वर्षीय नसीम मिर्जा चंगेजी नहीं रहे.

3. b. सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट रिपोर्ट
विवरण: सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 2018 में चीन को भी पीछे छोड़ देगा.

4. c. अनीश भानवाला
विवरण: हरियाणा के 15 साल के अनीश भानवाला ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.

5. a. भानु प्रताप शर्मा
विवरण: केंद्र सरकार ने भानु प्रताप शर्मा को बैंक बोर्ड ब्यूरो के चेयरमैन के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है. उन्हें पूर्व सीएजी प्रमुख विनोद राय के स्थान पर यह पद दिया गया है.

6. d. 130
विवरण: अमेरिकी शोध संस्थान ‘द हेरिटेज फाउंडेशन’ द्वारा वैश्विक आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक-2018 जारी किया गया. भारत को वर्ष 2018 के लिए जारी इस सूचकांक में 130वां स्थान हासिल हुआ है.

7. a. विनोद खन्ना
विवरण: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के सम्मान देने की घोषणा की है. ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘परवरिश’ और ‘कुर्बानी’ जैसी फिल्में करने वाले विनोद ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया था.

8. b. 65 किलोग्राम
विवरण: पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में वेल्स के केन चारिग को 10-0 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया.

9. a. नवाज शरीफ
विवरण: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट ने 13 अप्रैल 2018 को सार्वजनिक पद संभालने से आजीवन भर के लिए अयोग्य करार दिया है.

10. c. स्वर्ण पदक
विवरण: निशानेबाज़ अनीस भनवाला ने 30 अंक के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाकर 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया.

11. a. तेजस्विनी सावंत
विवरण: 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय निशानेबाज़ तेजस्विनी सावंत ने कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाकर महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन में स्वर्ण पदक जीत लिया.

12. b. श्रेयसी सिंह
ऑस्ट्रे लिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेल में श्रेयसी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है. श्रेयसी ने महिलाओं के डबल ट्रैप शूटिंग इवेंट में ऑस्ट्रेलियाई शूटर एम्मा कॉक्स को हराकर स्वर्ण पदक जीता.

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017


Join Our telegram Channel:

https://t.me/sscPadho for SSC
https://t.me/RailwayJobPrepration for Railway Job Preparation
https://t.me/padhobeta for daily GK/GS/Current affairs
https://t.me/Sarkari_Naukri for Job Alert
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
G+: https://plus.google.com/102104965871999812654

Comments are closed.