करेंट अफेयर्स : 06 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 06 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 06 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

(उत्तर का विवरण निचे दिया गया है)

1. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा न्यूज पोर्टल और मीडिया वेबसाइटों के नियमन हेतु कितने सदस्यों की एक समिति का गठन किया है?
a. 10
b. 11
c. 12
d. 13

2. क्रूड स्टील अथवा कच्चा इस्पात उत्पादन करने के मामले में भारत विश्व में किस स्थान पर है?
a. दूसरे
b. तीसरे
c. चौथे
d. पांचवें

3. कॉमनवेल्थ गेम्स में 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय वेटलिफ्टर का क्या नाम है?
a. विवेक राठौर
b. दीपक लाठेर
c. अजय कौशिक
d. सत्यम मलिक

4. अमेरिका द्वारा लगाए गये प्रतिबंधों के बावजूद भारत किस देश से एयर डिफेन्स मिसाइल सिस्टम खरीदने की तैयारी में है?
a. इज़राइल
b. चीन
c. रूस
d. वियतनाम

5. ‘उड़ान-आरसीएस’ योजना के तहत किस स्थान से 21वें हवाई अड्डे के रूप में एयरपोर्ट पर परिचालन शुरू हो गया है?
a. गुरदासपुर
b. बरेली
c. बिलासपुर
d. पठानकोट

6. हाल ही में किस विभाग द्वारा एक आन्तरिक समूह का गठन किया गया है जो अत्यधिक धनाड्य लोगों के कर/लोन अदायगी संबंधी मामलों की जांच करेगा?
a. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
b. आयकर विभाग
c. भारतीय डाक
d. भारतीय रिज़र्व बैंक

7. हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में 53 किलोग्राम भार वर्ग में किस महिला भारोत्तोलक ने गोल्ड मेडल जीता?
a. अर्पिता गुप्ता
b. संजीता चानू
c. वंशिका शाह
d. कल्पना मेहरा

8. हाल ही में स्कॉटलैंड यार्ड के आतंकवाद विरोधी प्रमुख के रूप में किस भारतीय मूल के व्यक्ति को नियुक्त किया गया है?
a. संदीप सिंह
b. मंजीत ग्रोवर
c. नील बसु
d. विवेक चौहान

9. हाल ही में जंग-ए-आजादी स्मारक कहाँ पर बनाया गया है?
a. करतारपुर
b. लाहौर
c. अमृतसर
d. आगरा

10. ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति का क्या नाम है जिनके खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी का आदेश दिया?
a. डेविड परेरा
b. जॉन बेज
c. एच ओ मार्शल
d. लूला दा सिल्वा

उत्तर:

1. a. 10
विवरण: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा न्यूज पोर्टल और मीडिया वेबसाइटों के नियमन हेतु नियम बनाने को लेकर एक समिति गठित की है. इस संदर्भ में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.

2. a. दूसरे
विवरण: क्रूड स्टील अथवा कच्चा इस्पात उत्पादन करने के मामले में भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है.

3 . b. दीपक लाठेर
विवरण: कॉमनवेल्थ गेम्स में 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में दीपक लाठेर ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है.

4. c. रूस
विवरण: हाल ही में अमेरिका ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत रूस से जल्द ही S-400 एअर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की डील कर सकता है.

5. d. पठानकोट
विवरण: दिल्ली से पठानकोट तक की पहली उड़ान का शुभारंभ नई दिल्ली स्थि‍त आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में आयोजित एक समारोह में किया गया.

6. a. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
विवरण: केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा एक आन्तरिक समूह का गठन किया गया है जो अत्यधिक धनाड्य लोगों के कर/लोन अदायगी संबंधी मामलों की जांच करेगा.

7. b. संजीता चानू
विवरण: कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में संजीता चानू ने भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता है. संजीता ने शुक्रवार को 53 किलोग्राम भारवर्ग में सोने का तमगा जीता.

8. c. नील बसु
विवरण: स्कॉटलैंड यार्ड के आतंकवाद विरोधी प्रमुख के रूप में भारतीय मूल के नील बसु को नियुक्त किया गया है.

9. a. करतारपुर
विवरण: जंग-ए-आजादी स्मारक करतारपुर में बनाया गया है. यह स्मारक करतारपुर में हुए शहीदों की याद में बनाया गया है.

10. d. लूला दा सिल्वा
विवरण: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी का आदेश जारी किया.


Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017

Join Our telegram Channel:

https://t.me/sscPadho for SSC
https://t.me/RailwayJobPrepration for Railway Job Preparation
https://t.me/padhobeta for daily GK/GS/Current affairs
https://t.me/Sarkari_Naukri for Job Alert
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
G+: https://plus.google.com/102104965871999812654

Comments are closed.