करेंट अफेयर्स : 03 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 03 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 03 अप्रैल 2018 | Objective current affairs with explanation

(उत्तर का विवरण निचे दिया गया है)

1. हाल ही में किस देश में 1,372 रोबोट ने मिलकर सर्वाधिक रोबोट के एकसाथ डांस करने का नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
a. इटली
b. भारत
c. चीन
d. नेपाल

2. किस देश के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी मंडेला का 81 साल की उम्र में निधन हो गया?
a. चीन
b. दक्षिण अफ्रीका
c. इराक
d. पाकिस्तान

3. किस राज्य सरकार ने इराक में मारे गए 27 लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवज़ा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है?
a. पंजाब सरकार
b. बिहार सरकार
c. झारखंड सरकार
d. कर्नाटक सरकार

4. किस देश की संसद ने फेक न्यूज़ को लेकर कानून पास कर दिया है जिसके तहत अपराधियों को अधिकतम 6 वर्ष की सज़ा और 80 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है?
a. नेपाल
b. चीन
c. भारत
d. मलेशिया

5. तेलंगाना खेल पत्रकार संघ के सालाना पुरस्कार समारोह में वर्ष 2017 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी किसे चुना गया?
a. पी.वी. सिंधु
b. पी गोपीचंद
c. मिताली राज
d. मुरली विजय

6. निम्न में से किस भारतीय शहर में यूरो-VI श्रेणी के पेट्रोल और डीजल को पहली बार प्रस्तुत किया गया?
a. दिल्ली
b. पटना
c. लखनऊ
d. कानपुर

7. हाल ही में मणिपुर के किस पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो गया है?
a. इबोबी सिंह
b. एन बिरन सिंह
c. आर के डोरेन्द्र सिंह
d. इनमें से कोई नहीं

8. किस देश ने हाफिज सईद के मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया?
a. अमेरिका
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस

9. हाल ही में पाकिस्तान में राष्ट्रीय सद्भावना राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. विनय कुमार
b. समिना बेग
c. सरफ़राज़ ख़ान
d. इनमें से कोई नहीं

10. भारतीय महिला पहलवान नवजोत कौर ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है?
a. रजत पदक
b. कांस्य पदक
c. स्वर्ण पदक
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:

1.a. इटली
विवरण:इटली में हाल ही में 1,372 रोबोट ने मिलकर सर्वाधिक रोबोट के एकसाथ डांस करने का नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

2.b. दक्षिण अफ्रीका
विवरण:दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी मंडेला का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. रंगभेद की नीतियों के खिलाफ आंदोलन में नेल्सन के साथ सक्रिय भूमिका निभाने वालीं विनी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थीं.

3.a. पंजाब सरकार
विवरण:पंजाब सरकार ने इराक में मारे गए 27 लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवज़ा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है.

4.d. मलेशिया
विवरण:मलेशिया की संसद ने फेक न्यूज़ को लेकर कानून पास कर दिया है जिसके तहत अपराधियों को अधिकतम 6 वर्ष की सज़ा और 80 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है.

5.c. मिताली राज
विवरण:भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को तेलंगाना खेल पत्रकार संघ के सालाना पुरस्कार समारोह में वर्ष 2017 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

6.a. दिल्ली
विवरण:दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर तक पहुंचने की चुनौती से निपटने हेतु सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 01 अप्रैल से दिल्ली में यूरो-6 मानक के डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति शुरू कर दी है.

7.c. आर के डोरेन्द्र सिंह
विवरण:मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री आर के दोरेन्द्र सिंह का जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हास्पिटल में निधन हो गया है. वे 83 वर्ष के थे.

8.a. अमेरिका
विवरण:अमेरिका ने मिल्ली मुस्लिम लीग( एमएमएल) को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. एमएमएल हाफिज सईद के नेतृत्व वाले आतंकवादी संगठन जमात- उद दावा का राजनीतिक मोर्चा है.

9.b. समिना बेग
विवरण:पाकिस्तान में राष्ट्रीय सद्भावना राजदूत के रूप में पर्वतारोही समिना बेग को नियुक्त किया गया है.

10.c. स्वर्ण पदक
विवरण:भारतीय महिला पहलवान नवजोत कौर ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है.

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017

Join Our telegram Channel:

https://t.me/sscPadho for SSC
https://t.me/RailwayJobPrepration for Railway Job Preparation
https://t.me/padhobeta for daily GK/GS/Current affairs
https://t.me/Sarkari_Naukri for Job Alert
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
G+: https://plus.google.com/102104965871999812654

Comments are closed.