करेंट अफेयर्स : 16 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 16 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 16 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

(उत्तर का विवरण निचे दिया गया है)

1. हाल ही में वैज्ञानिकों ने क्लोन प्रौद्योगिकी द्वारा पहली बार किस नस्ल की भैंस के बच्चे का जन्म कराने में सफलता का दावा किया है?
a. असमिया
b. अफगानी
c. पहाड़ी
d. देसी

2. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था ने भारत में लगाई गई जीएसटी व्यवस्था को विश्व की सबसे जटिल टैक्स व्यवस्थाओं में से एक बताया है?
a. यूएन
b. ब्लूमबर्ग
c. विश्व बैंक
d. वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम

3. हाल ही में विजडन ने किसे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है?
a. विराट कोहली
b. रविन्द्र जडेजा
c. ए बी डिविलियर्स
d. के एल राहुल

4. हाल ही में किस देश ने 19 रुसी व्यक्तियों तथा पांच रूसी संगठनों पर रोक लगाई?
a. ब्रिटेन
b. अमेरिका
c. चीन
d. इज़राइल

5. हाल ही में किस देश ने ध्वनिमत से सिख विवाह नियमन विधेयक पारित कर दिया?
a. पाकिस्तान
b. कनाडा
c. जर्मनी
d. फ्रांस

6. हाल ही में वर्ल्डगवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग-2018 सर्वे में विश्व के सबसे सस्ते शहर की सूची में कौन सा शहर पहले स्थान पर है?
a. पटना
b. दमिश्क
c. अजरबैजान
d. डोमांकसिस

7. हाल ही में वर्ल्डगवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग-2018 सर्वे में विश्व के सबसे महंगे शहर की सूची में कौन सा शहर पहले स्थान पर है?
a. नई दिल्ली
b. दुबई
c. पेईचिंग
d. सिंगापुर

8. पटियाला (पंजाब) की एक अदालत ने 2003 में गैर-कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में किस गायक को दो साल की सज़ा सुनाई?
a. दलेर मेहंदी
b. अनूप जलोटा
c. अलका याग्निक
d. सोनू निगम

9. रेटिंग एजेंसी फिच ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.3% और 2019-20 के लिए कितने प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है?
a. 5.5%
b. 7.5%
c. 6.5%
d. 8.2%

10. भारत को विश्व आर्थिक मंच (WEF) के ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (Energy transition Index/एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स) की 114 देशों की सूची में कौन सा स्थान मिला है?
a. 50 वां
b. 68 वां
c. 78 वां
d. 99 वां

11. किस विधानसभा ने 15 मार्च 2018 को सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया जिसके तहत 12 साल या उससे कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के अभियुक्तों को मृत्युदंड का प्रावधान है?
a. हरियाणा
b. बिहार
c. उत्तर प्रदेश
d. पंजाब

12. फीफा(FIFA) द्वारा 15 मार्च 2018 को जारी विश्व रैंकिंग में भारत को निम्न में से कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
a. 25वां
b. 78वां
c. 99वां
d. 100वां

उत्तर:

1. a. असमिया
विवरण: भारतीय वैज्ञानिकों ने क्लोन प्रौद्योगिकी द्वारा पहली बार असमिया नस्ल की भैंस के बच्चे का जन्म कराने में सफलता का दावा किया है.

2. c. विश्व बैंक
विवरण: विश्व बैंक द्वारा इंडिया डेवलपमेंट अपडेट छमाही रिपोर्ट में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बताया है.

3 . d. के एल राहुल
विवरण: भारतीय क्रिकेट टीम के ट्वेंटी-20 फॉर्मेट के खिलाड़ी के. एल. राहुल को विजडन इंडिया द्वारा सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में चयनित किया.

4. b. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने रूस के 19 व्यक्तियों और पांच समूहों पर प्रतिबंध लगा दिया है. प्रतिबंधित समूहों में रूस का खुफिया संगठन एफएसबी और जीआरयू भी शामिल है.

5. a. पाकिस्तान
विवरण: पाकिस्तान में पंजाब असेंबली ने ध्वनिमत से सिख विवाह नियमन विधेयक पारित कर दिया.

6. b. दमिश्क
विवरण: सस्ते शहरों की लिस्ट में दमिश्क सबसे ऊपर है. इसके बाद वेनेजुएला की राजधानी कराकास फिर अल्माटी है.

7. d. सिंगापुर
विवरण: विश्व के दस सबसे महंगे शहरों में पहले नंबर पर सिंगापुर है.

8. a. दलेर मेहंदी
विवरण: पटियाला (पंजाब) की एक अदालत ने 2003 में गैर-कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में गायक दलेर मेहंदी को दो साल की सज़ा सुनाई.

9. b. 7.5%
विवरण: रेटिंग एजेंसी फिच ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.3% और 2019-20 के लिए वृद्धि दर 7.5% रहने का अनुमान जताया है.

10. c. 78 वां
विवरण: भारत को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स) की 114 देशों की सूची में 78 वां स्थान मिला है.

11. a. हरियाणा
विवरण: हरियाणा विधानसभा ने 15 मार्च 2018 को सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया जिसके तहत 12 साल या उससे कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के अभियुक्तों को मृत्युदंड का प्रावधान है.

12. c. 99वां
विवरण: फीफा द्वारा 15 मार्च 2018 को जारी विश्व रैंकिंग में भारत को 99वां स्थान प्राप्त हुआ है. पिछले एक साल में दूसरा मौका है, जब भारत टॉप 100 में जगह बनाने में सफल रहा.

 

 

Join Our telegram Channel:
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si
https://t.me/RailwayJobPrepration

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
Google Plus: https://plus.google.com/102104965871999812654

Comments are closed.