करेंट अफेयर्स : 08 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 08 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 08 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

(उत्तर का विवरण निचे दिया गया है)

 

1. हाल ही में किस भारतीय आर्किटेक्ट को वास्तुकला के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए प्रित्जकर प्राइज देने की घोषणा की गई?
a. बाल कृष्ण दोशी
b. अरुण प्रताप वर्मा
c. जे एस कृष्णा
d. देवेन्द्र अरुपाल

2. हाल ही में आंध्र प्रदेश की किस पार्टी के सांसदों ने कैबिनेट से इस्तीफा देने का ऐलान किया?
a. एनटीआर देशम पार्टी
b. तेलगु देशम पार्टी
c. बहुजन कम्युनिस्ट पार्टी
d. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी

3. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गये 2% डीए के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीए कुल कितना प्रतिशत हो गया है?
a. 5%
b. 6%
c. 7%
d. 8%

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने विधुर पेंशन योजना आरंभ किये जाने की घोषणा की?
a. हरियाणा
b. मध्य प्रदेश
c. राजस्थान
d. गुजरात

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भारत में किस स्थान से राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की?
a. सूरत
b. दिल्ली
c. अगरतला
d. झुंझूनू

6. किस रिपोर्ट में आंकड़ों के अनुसार बताया गया कि भारत में कामकाजी महिलायें पुरुषों की तुलना में 20 प्रतिशत कम वेतन प्राप्त करती हैं?
a. यूएन वर्किंग वीमेन इंडेक्स
b. डब्ल्यूडब्ल्यूएफ कॉरपोरेट इंडेक्स
c. विश्व बैंक रिपोर्ट
d. मॉन्स्टर सैलरी इंडेक्स

7. भारत और किस देश के बीच महिला कैदियों के साथ ही 18 वर्ष से कम आयु और 60 वर्ष से अधिक आयु के कैदियों की रिहाई करने की बात पर सहमति बनी हैं?
a. पाकिस्तान
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस

8. दिल्ली हाई कोर्ट की किस कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को 08 मार्च 2018 को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया?
a. मोना चटर्जी
b. गीता मित्तल
c. लीला सेठ
d. इंदिरा बनर्जी

9. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत और किस देश के बीच प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी?
a. रूस
b. चीन
c. फ्रांस
d. अमेरिका

10. बीसीसीआई की प्रशासक समिति द्वारा 07 मार्च 2018 को जारी हुए नए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में किस तेज़ गेंदबाज़ को जगह नहीं मिली?
a. भुवनेश्वर कुमार
b. जसप्रीत बुमराह
c. हार्दिक पांड्या
d. मोहम्मद शमी

11. नगालैंड की राजधानी कोहिमा में नैशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के नेता नेफियू रियो ने कितने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली?
a. 10
b. 12
c. 15
d. 20

12. भारतीय पशु कल्याण बोर्ड का मुख्यालय चेन्नई से किस राज्य में स्थानांतरित कर दिया गया है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. हरियाणा
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:

1. a. बाल कृष्ण दोशी
विवरण: भारतीय आर्किटेक्ट बाल कृष्ण दोशी को वास्तुकला के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए प्रित्जकर प्राइज से नवाजा जाएगा.

2. b. तेलगु देशम पार्टी
विवरण: आंध्र प्रदेश में एक तरफ तेलगु देशम पार्टी के सांसदों ने कैबिनेट से इस्तीफा देने का ऐलान किया है.

3 . c. 7%
विवरण: पहले महंगाई भत्ता 5% था जिसे अब बढ़ाकर 7% कर दिया जायेगा. इससे सरकार में कार्यरत तथा पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को लाभ होगा.

4. a. हरियाणा
विवरण: हरियाणा सरकार ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान अहम फैसला करते हुए हरियाणा में विधुर पेंशन लागू किये जाने की घोषणा की है.

5. d. झुंझूनू
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के झुंझूनू जिले में राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की.

6. d. मॉन्स्टर सैलरी इंडेक्स
विवरण: हाल ही में जारी किये गये मॉन्स्टर सैलरी इंडेक्स में यह बताया गया कि भारत में कामकाजी महिलायें पुरुषों की तुलना में 20 प्रतिशत कम वेतन प्राप्त करती हैं.

7. a. पाकिस्तान
विवरण: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला कैदियों के साथ ही 18 वर्ष से कम आयु और 60 वर्ष से अधिक आयु के कैदियों की रिहाई करने की बात पर सहमति बनी हैं.

8. b. गीता मित्तल
विवरण: दिल्ली हाई कोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल को 08 मार्च 2018 को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

9. c. फ्रांस
विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 07 मार्च 2018 को भारत और फ्रांस के बीच प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है.

10. d. मोहम्मद शमी
विवरण: बीसीसीआई की प्रशासक समिति द्वारा 07 मार्च 2018 को जारी हुए नए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली.

11. a. 10
विवरण: नगालैंड की राजधानी कोहिमा में गुरुवार को नैशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के नेता नेफियू रियो ने 10 कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली.

12. c. हरियाणा
विवरण: भारतीय पशु कल्याण का मुख्यालय केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय और बोर्ड के बीच ‘बेहतर समन्वय, के लिए चेन्नई से हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में स्थानांतरित कर दिया गया है.

 

Join Our telegram Channel:
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si
https://t.me/RailwayJobPrepration

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
Google Plus: https://plus.google.com/102104965871999812654

Comments are closed.