करेंट अफेयर्स : 06 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 06 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

करेंट अफेयर्स : 06 मार्च 2018 | Objective current affairs with explanation

(उत्तर का विवरण निचे दिया गया है)

 

1. 1975 में किस देश के साथ हुई लड़ाई के बाद पहली बार अमेरिका ने इस देश में अपना विमान वाहक पोत भेजा है?
a. जापान
b. चीन
c. वियतनाम
d. उत्तर कोरिया

2. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की घोषणा के अनुसार सऊदी अरब ने किस भारतीय विमान कम्पनी को अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत दी?
a. जेट एयरवेज़
b. इंडिगो
c. एयर इंडिया
d. किंगफिशर एयरलाइन्स

3. भारतीय मूल के व्यक्ति का क्या नाम है जिन्हें प्राइड आफ बर्मिंघम पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा?
a. संदीप चटवाल
b. सतनाम सिंह
c. बिस्वास पटेल
d. हैरी अटवाल

4. हाल ही में ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग में भारतीय सेना को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
a. चौथा
b. दसवां
c. बारहवां
d. सोलवां

5. सोलह वर्षीय उस शूटिंग खिलाड़ी का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में आईएसएसएफ में गोल्ड मेडल जीता?
a. अनु प्रिया
b. मनु भाकर
c. संजना त्रिपाठी
d. शालिनी मेहरा

6. हाल ही में किस प्रायद्वीप ने अपनी स्वयं की क्रिप्टो-करेंसी जारी की?
a. डेल्टा
b. जोवीस
c. मार्शल
d. बाली

7. किस देश में पहली बार महिला मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया?
a. सऊदी अरब
b. नेपाल
c. भारत
d. चीन

8. चीनी सेना ने सैनिकों की संख्या 23 लाख घटाकर कितने लाख कर लिया है?
a. 10 लाख
b. 20 लाख
c. 15 लाख
d. 22 लाख

9. किस राज्य में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के साथ 11 मंत्रियों ने शपथ ली?
a. पंजाब
b. हरियाणा
c. मेघालय
d. कर्नाटक

10. किस राज्य के प्रतिष्ठित विकलांगता कार्यकर्ता जावेद अबिदी का हाल ही में निधन हो गया?
a. बिहार
b. हरियाणा
c. कर्नाटक
d. उत्तर प्रदेश

11. किस राज्य सरकार ने ‘अमा गांव, अमा विकास’ कार्यक्रम की शुरुआत की है?
a. बिहार
b. ओडिशा
c. झारखंड
d. पंजाब

12. भारत के निम्न में से किस खिलाड़ी ने मैक्सिको के ग्वादलहारा में आयोजित आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है?
a. शहज़र रिजवी
b. जितू राय
a. राहुल सचदेवा
b. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:

1. c. वियतनाम
विवरण: अमेरिका-वियतनाम युद्ध के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कोई अमेरिकी विमान वाहक पोत वियतनाम आया है.

2. c. एयर इंडिया
विवरण: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि सऊदी अरब ने एयर इंडिया को अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की इजाजत दे दी है.

3 . d. हैरी अटवाल
विवरण: बर्मिंघम में रहने वाले भारतीय मूल के हैरी अटवाल को इस साल‘ प्राइड आफ बर्मिंघम’ बहादुरी पुरस्कार के लिए चुना गया है.

4. a. चौथा
विवरण: ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग-2017 में विश्व की सबसे ताकतवर सेनाओं को शामिल किया गया. इस सूची में भारतीय सेना को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है.

5. b. मनु भाकर
विवरण: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने मेक्सिको के गुआदालाजारा में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

6. c. मार्शल
विवरण: मार्शल आइलैंड ने हाल ही में विश्व की पहली कानूनी मान्यता प्राप्त क्रिप्टो-करेंसी लॉन्च की ताकि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाया जा सके एवं बिल इत्यादि भरने के लिए कैश जुटाया जा सके.

7. a. सऊदी अरब
सऊदी अरब में पहली बार महिलाओं के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है.

8. b. 20 लाख
चीन के पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने सैनिकों की संख्या 23 लाख से घटाकर 20 लाख करने का लक्ष्य पूरा कर लिया है.

9. c. मेघालय
मेघालय में एनपीपी की अगुवाई वाली सरकार ने 06 मार्च 2018 को शपथ ले ली. इस मौके पर मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के अलावा 11 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली.

10. d. उत्तर प्रदेश
विख्यात विकलांगता अधिकार कार्यकर्ता जावेद अबिदी का छाती के संक्रमण के कारण निधन हो गया. वे 53 वर्ष के थे. उनका जन्म अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था.

11. b. ओडिशा
ओडिशा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक पहुंच बनाने और विकास गतिविधियों में उनको शामिल करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम ‘अमा गांव, अमा विकास’ का शुभारंभ किया है.

12. a. शहज़र रिजवी
भारत के शहजर रिजवी ने मैक्सिको के ग्वादलहारा में आयोजित आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीत लिया है.

Join Our telegram Channel:
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si
https://t.me/RailwayJobPrepration

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
Google Plus: https://plus.google.com/102104965871999812654

Comments are closed.