करेंट अफेयर्स: 27 फरवरी 2018 | Objective

करेंट अफेयर्स: 27 फरवरी 2018 | Objective

करेंट अफेयर्स: 27 फरवरी 2018 | Objective

(with explanation)

1. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए किस रंग का विशेष आधार कार्ड जारी करने की घोषणा की है?
a. लाल
b. नीला
c. हरा
d. केसरी

2. हाल ही में किस देश में चीफ ऑफ स्टाफ सहित शीर्ष सैन्य कमांडरों को बर्खास्त कर दिया गया है?
a. दक्षिण कोरिया
b. पाकिस्तान
c. सऊदी अरब
d. मोरक्को

3. नागालैंड में 27 फरवरी 2018 को कितनी विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोजित किए गये?
a. 59
b. 50
c. 42
d. 12

4. हाल ही में टिकाऊ जैव ईंधन पर 26 एवं 27 फरवरी 2018 को दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कहां पर किया गया?
a. बेंगलुरु
b. चेन्नई
c. कोलकाता
d. नई दिल्ली

5. एचएसबीसी द्वारा कराये गये एक सर्वे के अनुसार विश्व के किस शहर में विदेशियों को सबसे अधिक सैलरी मिलती है?
a. बीजिंग
b. मुंबई
c. टोक्यो
d. न्यूयॉर्क

6. हाल ही में हवा से कार्बन-डाई-ऑक्साइड को खींचकर सिंथेटिक हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनाने का प्लांट कहाँ स्थापित किया गया है?
a. कनाडा
b. अमेरिका
c. भारत
d. ब्राज़ील

7. इंटरनैशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के मुताबिक, चीन जल्द ही किस देश को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति बन जाएगा?
a. अमेरिका
b. नेपाल
c. भारत
d. रूस

8. भारतीय बॉक्सर विकास कृष्ण ने सोफिया (बुल्गारिया) में 69वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं

9. निम्न में से किस देश ने शीतकालीन ओलंपिक 2018 में सर्वोच्च पदक संख्या हासिल की है?
a. नॉर्वे
b. रूस
c. चीन
d. भारत

10. ई-गवर्नेंस पर 21वां राष्ट्रीय सम्मेलन निम्न में से किस शहर में आरंभ किया गया है?
a. जयपुर
b. नई दिल्ली
c. हैदराबाद
d. पटना

11. हाल ही में आयोजित नई दिल्ली मैराथन निम्नलिखित में से किसने जीती?
a. गोपी थोनाकल
b. मनोज भारद्वाज
c. अशोक सिंह
d. इनमें से कोई नहीं

12. रेलवे द्वारा जारी एक दिशानिर्देश के मुताबिक, इस्तेमाल नहीं हुईं महिला कोटे की सीटों को पहले किस लिस्ट की महिला यात्रियों को दिया जाएगा?
a. तत्काल लिस्ट
b. वेटिंग लिस्ट
c. आरएसी लिस्ट
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:

1. b. नीला
विवरण: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए नीले रंग का ‘बाल आधार’ कार्ड जारी करने की घोषणा की है.

2. c. सऊदी अरब
विवरण: सऊदी अरब ने चीफ ऑफ स्टाफ सहित शीर्ष सैन्य कमांडरों को बर्खास्त कर दिया है. तमादार बिंत यूसुफ अल रामाह को श्रम और सामाजिक विकास विभाग की उपमंत्री नियुक्त किया गया है.

3 . a. 59
विवरण: पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नागालैंड में 59-59 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है और शाम चार बजे तक चलेगी. हालांकि दोनों राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं.

4. d. नई दिल्ली
विवरण: भारत सरकार द्वारा हाल ही में नई दिल्ली में टिकाऊ जैव ईंधन पर 26 एवं 27 फरवरी 2018 को दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया.

5. b. मुंबई
विवरण: एचएसबीसी द्वारा कराये गये एक सर्वे के अनुसार मुंबई में जो विदेशी कार्यरत हैं उनकी आय विश्व के अन्य देशों में कार्यरत विदेशियों की तुलना में अधिक है.

6. a. कनाडा
विवरण: हवा से कार्बन-डाई-ऑक्साइड को खींचकर सिंथेटिक हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनाने का प्लांट कनाडा में स्थापित किया गया है.

7. a. अमेरिका
विवरण: इंटरनैशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के मुताबिक, चीन जल्द ही अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति बन जाएगा.

8. b. स्वर्ण पदक
विवरण: भारतीय बॉक्सर विकास कृष्ण ने सोफिया (बुल्गारिया) में 69वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है.

9. a. नॉर्वे
विवरण: शीतकालीन ओलंपिक 2018 खेलों में अब तक के सबसे बड़े प्योंगचांग (दक्षिण कोरिया) ओलंपिक का रंगारंग समापन हुआ. प्योंगचांग खेलों में नार्वे ने 14 स्वर्ण, 14 रजत और 11 कांस्य पदक सहित कुल 39 पदक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया.

10. c. हैदराबाद
विवरण: ई-गवर्नेंस पर 21वां राष्ट्रीय सम्मेलन 26 फरवरी 2018 को हैदराबाद में आरंभ हो गया.

11. a. गोपी थोनाकल
विवरण: गत एशियाई चैंपियन गोपी थोनाकल ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नयी दिल्ली मैराथन का अपना पुरुष वर्ग का खिताब बरकरार रखा.

12. b. वेटिंग लिस्ट
विवरण: रेलवे द्वारा जारी एक दिशानिर्देश के मुताबिक, इस्तेमाल नहीं हुईं महिला कोटे की सीटों को पहले वेटिंग लिस्ट की महिला यात्रियों और उसके बाद वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा.

Join Our telegram Channel:
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si
https://t.me/RailwayJobPrepration
Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
Google Plus: https://plus.google.com/102104965871999812654>
==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *