कर्रेंट अफेयर्स क्विज : 24 Feb 2018 | Objective

कर्रेंट अफेयर्स क्विज : 24 Feb 2018 | Objective

कर्रेंट अफेयर्स क्विज : 24 Feb 2018

(With explanation)

1. राष्ट्रीय गंगा सफाई मिशन की कार्यकारी समिति की नौवीं बैठक में करीब कितने करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है?

a. 4,000 करोड़ रुपए
b. 3,000 करोड़ रुपए
c. 7,000 करोड़ रुपए
d. 8,000 करोड़ रुपए

2. निम्नलिखित में से कौन शीतकालीन ओलम्पिक में सबसे ज्यादा पदक जितने वाली खिलाड़ी बन गयीं हैं?
a. कैरोलेट काला
b. मारित जोर्गेन
c. जेसिका फ्रेजियर
d. मैरिट बोयरगेन

3. किस देश के राष्ट्रपति ने हाल ही में 30 दिनों के लिए राष्ट्रीय आपातकाल को बढ़ाया है?
a. मालदीव
b. इराक
c. ईरान
d. चीन

4. इजराइल के सहयोग से निम्न में से किस राज्य में पूर्वोत्तर के पहले क्षेत्रीय कृषि केन्द्र का उद्घाटन किया जाएगा?
a. बिहार
b. मणिपुर
c. मिजोरम
d. इनमें से कोई नहीं

5. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश में उत्कृष्ट संस्थानों के चयन हेतु निम्न में से किनकी अध्यक्षता में एक अधिकार प्राप्त विशेषज्ञ समिति (ईईसी) के गठन की घोषणा की है?
a. आदर्श सेन आनंद
b. एन गोपालस्वामी
c. राहुल सचदेवा
d. इनमें से कोई नहीं

6. ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2018 के मुताबिक, सिंगापुर और किस देश का पासपोर्ट विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है?
a. दक्षिण कोरिया
b. जापान
c. भारत
d. पाकिस्तान

7. अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपनी सेवाओं और ऐप के लिए कितने भारतीय भाषाओं में ईमेल एड्रेस को सपोर्ट करना शुरू करेगी?
a. 10
b. 25
c. 05
d. 15

8. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद ने 20 फरवरी 2018 को कितने करोड़ से ज़्यादा के रक्षा सौदों को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है?
a. 2850 करोड़
b. 3850 करोड़
c. 1850 करोड़
d. 4850 करोड़

9. भारत-कनाडा के बीच 23 फरवरी 2018 को परमाणु ऊर्जा, खेल और उच्च शिक्षा समेत कितने समझौतों पर हस्ताक्षर हुए?
a. 6
b. 8
c. 10
d. 12

10. हाल ही में किस राज्य में महिलाओं की सुरक्षा हेतु ‘शक्ति’ मोबाइल एप सेवा शुरू की गई है?
a. बिहार
b. हिमाचल प्रदेश
c. झारखंड
d. पंजाब


उत्तर:

1.a. 4,000 करोड़ रुपए
विवरण: राष्ट्रीय गंगा सफाई मिशन की कार्यकारी समिति की नौवीं बैठक में करीब 4,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी.

2.d. मैरिट बोयरगेन
विवरण: नॉर्वे की क्रॉस-कंट्री स्कीअर मैरिट बोयरगेन 21 फरवरी 2018 को कांस्य पदक अपने नाम करने के साथ ही शीतकालीन ओलम्पिक में सबसे ज्यादा पदक जितने वाली खिलाड़ी बन गई.

3.a. मालदीव
विवरण: मालदीव की संसद ने 20 फरवरी 2018 को राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के अनुरोध पर देश में आपातकाल को 30 दिनों तक बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी.

4.c. मिजोरम
विवरण: इजराइल के सहयोग से पूर्वोत्तर में पहले क्षेत्रीय कृषि केन्द्र का उद्घाटन मिजोरम में 7 मार्च को किया जाएगा.

5.b. एन गोपालस्वामी
विवरण: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश में 20 उत्कृष्ट संस्थानों के चयन के लिए एक अधिकार प्राप्त विशेषज्ञ समिति (ईईसी) के गठन की घोषणा की है. पूर्व चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी चार सदस्यीय इस समिति की अध्यक्षता करेंगे.

6.a. दक्षिण कोरिया
विवरण: ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2018 के मुताबिक, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया का पासपोर्ट विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है.

7.d. 15
विवरण: अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपनी सेवाओं और ऐप के लिए 15 भारतीय भाषाओं में ईमेल एड्रेस को सपोर्ट करना शुरू करेगी.

8.c. 1850 करोड़
विवरण: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद ने 20 फरवरी 2018 को अपनी बैठक में 1850 करोड़ से ज़्यादा के रक्षा सौदों को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है.

9.a. 6
विवरण: भारत-कनाडा के बीच 23 फरवरी 2018 को परमाणु ऊर्जा, खेल और उच्च शिक्षा समेत 6 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो ने हस्ताक्षर किए.

10.b. हिमाचल प्रदेश
विवरण: हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा हेतु ‘शक्ति’ मोबाइल एप सेवा शुरू की गई है.



Join Our telegram Channel:
https://t.me/padhobeta
https://t.me/Sarkari_Naukri
https://t.me/bihar_si

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017

Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
===

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *