Skip to content
Simplyfing lives...
padhobeta
  • Home
  • BPSC
    • BPSC 65 Pre
    • BPSC 65 PRE & MAINS
    • BPSC 64 MAINS
    • BPSC 64th Pre
  • GK/GS
    • Contact Us
    • Current affairs
  • Courses

भारतीय राजव्यवस्था और शासन

Home > Polity > भारतीय राजव्यवस्था और शासन

भारतीय राजव्यवस्था और शासन

Posted on January 27, 2018 by admin
0

भारतीय राजव्यवस्था और शासन

*प्रश्न=1 निम्नलिखित में से कौन सा विभाग गृह मंत्रालय के अधीन नहीं है-?*
(अ) आंतरिक सुरक्षा विभाग
(ब) गृह विभाग
(स) राज्यो से संबंधित विभाग
(द) कानून और व्यवस्था से जुड़ा विभाग✔️?

*प्रश्न=2 निम्नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा चुनाव सिद्धांत का सूत्रपात किया गया था-?*
(अ) भारतीय परिषद अधिनियम-1861
(ब) भारतीय परिषद अधिनियम-1892✔️?
(स) भारतीय परिषद अधिनियम-1909
(द) भारतीय परिषद अधिनियम-1919

*प्रश्न=3 पूर्ववर्ती योजना आयोग को ‘आर्थिक मंत्रिमंडल’ किसने बताया था-?*
(अ) पी. पी. अग्रवाल
(ब) अशोक चंद✔️?
(स) डी. आर. गाडगिल
(द) के. संथानम

*प्रश्न=4 संघ और राज्यों के लेखखातों का रखरखाव निम्नलिखित में से किसके द्वारा निर्धारित ढंग से किया जाएगा- ?*
(अ) भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के परामर्श से भारत के वित्त मंत्री !
(ब) योजना आयोग की स्वीकृति से भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक !
(स) राष्ट्रपति की स्वीकृति से भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक !
(द) भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के परामर्श में भारत के राष्ट्रपति !✔️?

*प्रश्न=5 निम्नलिखित में से कौन सा कथन वित्त आयोग के संदर्भ में सही नहीं है-?*
(अ) इसका गठन प्रति 5 वर्ष की समाप्ति पर होता है
(ब) करो से हुई प्राप्तियों को केंद्र और राज्यों में वितरण की अनुशंसा करता है
(स) इसमे एक अध्यक्ष और चार सदस्य होते है
(द) इसकी सलाह सरकार के लिए बाध्यकर है !✔️?

*प्रश्न=6 भारतीय संघ को ‘केन्द्रीय प्रवृत्ति-अभिमुख संघ’ की संज्ञा किसने दी थी-?*
(अ) बी आर अंबेडकर
(ब) के सी व्हीयर
(स) आयवर जेनिंग्स ✔️?
(द) ग्रेनविल ऑस्टिन

*प्रश्न=7 निम्नलिखित मे से कौन-सा युग्म सही है-?*
(अ) संशोधन प्रक्रिया-अनुच्छेद 268
(ब) प्रधानमंत्री के कर्तव्य-अनुच्छेद 74
(स) राष्ट्रपति शासन-अनुच्छेद 356✔️?
(द) अंतर्राज्यीय परिषद्-अनुच्छेद 264

*प्रश्न=8 बलवंत राय मेहता समिति के अनुसार जिलाधीश को-?*
(अ) जिला परिषद् से अलग रखना चाहिए
(ब) जिला परिषद् का मताधिकार न रखने वाला सदस्य होना चाहिए
(स) जिला परिषद् का मतदान के अधिकार से युक्त सदस्य होना चाहिए
(द) जिला परिषद् का अध्यक्ष होना चाहिए✔️?

*प्रश्न=9 निम्न में से कौन-सा कथन गलत है-?*
(अ) स्थगन का अर्थ है-सभा के सामान्य कामकाज मे व्यवधान
(ब) सत्रावसान का अर्थ है-सभा की समाप्ति✔️?
(स) विघटन करने का अर्थ है-सभा का अंत
(द) सत्रावसान का अर्थ है-सभा के सत्र का अंत

*प्रश्न =10 ‘केन्द्रीय सतर्कता आयोग’ की स्थापना हुई-?*
(अ) संवैधानिक उपबंध से
(ब) संसद के अधिनियम से
(स) संथानम समिति के संकल्प से
(द) कार्यकारी संकल्प से✔️?

*प्रश्न=11 कैग के लिए निम्न में से कौन से लेखापरीक्षा विवेकाधीन है और बाध्यकर नही-?*
(अ) लेखाविधि की लेखापरीक्षा
(ब) प्राधिकार की लेखापरीक्षा
(स) विनियोग की लेखापरीक्षा
(द) औचित्य की लेखापरीक्षा✔️?

*प्रश्न=12 भारतीय संसद की अवनति के लिए निम्न मे से कौन से कारण उत्तरदायी है-?*
1. प्रत्यायोजित विधान बढोतरी
2. संसद मे उपस्थिति के स्तर मे कमी
3. अध्यादेशो का अक्सर जारी होना
4. संविधान मे बार बार होने वाले संशोधन
5. संसदीय आचरण एवं सदाचार को धक्का
*कूट:-*
(अ) 1, 2, 3 और 5
(ब) 1, 3, 4 और 5
(स) 2, 3 और 5✔️?
(द) 1, 3 और 5

*प्रश्न=13 राज्य के राज्यपाल को-?*
1. राष्ट्रपति के समान ही कार्यकारी, विधायी और न्यायिक शक्तियाँ प्राप्त होती है !
2. उसे सदैव मंत्रिपरिषद् की सलाह और सहायता से कार्य करना होता है !
3. उसे राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यो को नियुक्त और पदच्युत करने की शक्ति प्राप्त होती है !
4. विभिन्न मंत्रियो मे सरकारी कार्य के बँटवारे का अधिकार प्राप्त होता है !

*उपयुक्त मे से सही कथन है:-*
(अ) 1 और 2
(ब) 2, 3 और 4
(स) 1 और 4✔️?
(द) 1,3 और 4

*प्रश्न=14 भारतीय संसदीय प्रणाली की विशेषताऐ है-?*
1. स्वतंत्र न्यायपालिका
2. कार्यपालिका की विधायिका के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी
3. लिखित संविधान
4. विधायी और वास्तविक कार्यकारियो की मौजूदगी
5. कार्यपालिका की विधायिका के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी

*कूट:-*
(अ) 2, 3 और 4
(ब) 1, 2 और 4
(स) 2, 4 और 5✔️?
(द) 1, 2, 4 और 5

*प्रश्न=15 पूर्ववर्ती योजना आयोग का गठन निम्नलिखित में सें किसकी अनुशंसा से हुआ था-?*
(अ) राष्ट्रीय योजना समिति
(ब) गोरवाला रिपोर्ट
(स) योजना सलाहकार बोर्ड✔️?
(द) संविधान सभा

Tags: Constitution, ga, gk, Polity

Recent Posts

  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 7
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 6
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 5
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 4
  • सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न (One Liner) – 3
  • Privacy Policy
  • Terms Of Use
Quick Contact
Saket, New Delhi
+91-7004 718 437
+91-7004 718 437
contact@padhobeta.com
© Padhobeta.com 2017 | WordPress Theme: Enlighten
Login