सामान्य अध्ययन (250 प्रश्न) भाग – 5

सामान्य अध्ययन (250 प्रश्न) भाग – 5

सामान्य अध्ययन (250 प्रश्न) भाग – 5

200. नई दिल्ली स्थित अम्बेडकर स्टेडियम किस खेल के लिये प्रसिद्ध है? – फुटबाॅल
201. भारत में निर्मित प्रथम पूर्णरूपेण स्वदेशी फिल्म कौन थी? – राजा हरिश्चन्द्र
202. सबसे अधिक घना आबाद सार्क देश कौनसा है? – बांग्लादेश
203. ‘ऐजरा कप’ किस खेल से सम्बन्धित है? – पोलो
204. रेलवे स्टाफ काॅलेज कहाँ स्थित है? – बड़ौदा
205. कवि इकबाल जिन्होंने ‘सारे जहाँ से अच्छा’ लिखा, भारत के किस स्थान से सम्बन्धित है? – पंजाब

206. चन्द्रमा पर उतरने वाला प्रथम अन्तरिक्ष यात्री कौन था? – नील आर्मस्ट्रांग
207. वायु सेना के प्रशिक्षण कमाण्ड का मुख्यालय कहाँ है? – बंगलुरू
208. सबसे पहले किस देश ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी थी? – डेनमार्क
209. चेन्नास्वामी स्टेडियम कहाँ पर स्थित है? – बंगलुरू
210. विश्व के सर्वोच्च पर्वत शिखर माउण्ट एवरेस्ट पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था? – एडमण्ड हिलेरी

211. भारतीय बागवानी (Horticulture) विश्वविद्यालय कहाँ पर स्थित है? – सोलन (हिमाचल प्रदेश)
212. भारत में उच्च शिक्षा के सुधार हेतु ‘विश्वविद्यालय अनुदान आयोग’ (UGC) की स्थापना कब की गयी? – वर्ष 1953 में
213. ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ कब मनाया जाता है? – 5 जून
214. अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – लोसाने
215. वाइचुुग भूटिया का सम्बन्ध किस खेल से है? – फुटबाॅल

216. ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है? – 11 जुलाई
217. सितार एवं तबला का आविष्कारक किसे माना जाता है? – अमीर खुसरो
218. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई? – 24 अक्टूबर, 1945
219. भारत ने नौ सेना के लिये नाभिकीय शक्ति सम्पन्न पनडुब्बी कब प्राप्त की थी? – वर्ष 1988 में
220. ‘मोहिनी अट्टम्’ किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है? – केरल

221. ‘लिटिल अमेरिका’ नामक स्थान किस महाद्वीप में स्थित है? – अन्टार्कटिका
222. अभी तक भारत के किस एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी ने टेस्ट मैचों में तिहरा शतक लगाया है? – वीरेन्द्र सहवाग
223. भारत द्वारा छोड़ा गया प्रथम पूर्णतः शैक्षणिक उपग्रह कौन-सा है? – एडुसैट
224. सार्क देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता (साफ्टा) कब से लागू है? – 1 जनवरी, 2006
225. भारत का राष्ट्रीय पुष्प कौन-सा है? – कमल

226. अफ्रीका के किस अश्वेत राष्ट्र को सर्वप्रथम स्वाधीनता मिली? – घाना
227. डिएगो मराडोना का नाम किस खेल से जुड़ा है? – फुटबाल
228. भारत ने अपना प्रथम ‘आणविक परीक्षण’ कहाँ और कब किया? – पोखरन, 1974
229. भारत ने सर्वप्रथम किस प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया? – पृथ्वी
230. राष्ट्रीय गान के लिये निर्धारित समय सीमा क्या है? – 52 सेकण्ड

231. ‘कथकली’ कहाँ का प्रमुख शास्त्रीय नृत्य है? – केरल
232. ग्लोब पर कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है? – आठ
233. आमेर का किला कहाँ स्थित है? – जयपुर
234. कौन-सा संगठन कलिंग पुरस्कार प्रदान करता है? – यूनेस्को
235. ‘डयूस’ शब्द किस खेल से सम्बन्धित है? – टेनिस

236. ‘ब्लैक पैगोडा’ के नाम से प्रसिद्ध सूर्य मन्दिर कहाँ स्थित है? – कोणार्क (ओडिशा)
237. ‘गीत गोविन्द’ के रचयिता कौन हैं? – जयदेव
238. अल्फ्रेड नोबेल ने किसका आविष्कार किया? – डाइनामाइट
239. ‘वन्दे मातरम्’ को राष्ट्रीय गीत के रूप में किस तिथि को स्वीकार किया गया? – 26 जनवरी, 1950
240. भारत की प्रथम महिला प्रधानमन्त्री कौन बनी? – इन्दिरा गाँधी

241. मैकमोहन रेखा किन दो देशों के बीच की सीमा रेखा है? – भारत एवं चीन
242. शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है? – 5 सितम्बर
243. इण्डियन कैंसर रिसर्च सेन्टर कहाँ पर स्थित है? – मुम्बई
244. भारत ने पहला सफल परमाणु परीक्षण कब किया था? – 18 मई, 1974
245. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – न्यूयाॅर्क

246. ‘सेन्ट्रल ग्लास एण्ड सिरेमिक इन्स्टीट्यूट’ कहाँ पर स्थित है? – जादवपुर
247. केन्द्रीय औषधि शोध संस्थान कहाँ पर स्थित है? – लखनऊ में
248. प्रौद्योगिकी विकास परिषद् की स्थापना की कब की गयी? – वर्ष 1986
249. किस उपग्रह का नाम भारतीय मूल की अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम से रखा गया? – मैटसैट
250. ‘साम्बा’ किस देश का प्रमुख नृत्य है? – ब्राजील

Like our Facebook page: https://fb.com/padhobeta.2017

Join Our telegram Channel:

https://t.me/sscPadho for SSC
https://t.me/RailwayJobPrepration for Railway Job Preparation
https://t.me/padhobeta for daily GK/GS/Current affairs
https://t.me/Sarkari_Naukri for Job Alert
Follow On Twitter: https://twitter.com/Padhobeta_
G+: https://plus.google.com/102104965871999812654

Comments are closed.